*ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन* ब्यावर, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता श्री विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
*ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण, महान समाज सुधारक को किया नमन* ब्यावर, 11 अप्रैल। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर आज सतपुलिया रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अपने संबोधन में
महात्मा फुले के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने महात्मा ज्योतिबा फुले के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 200 वर्ष पूर्व समाज को नई दिशा प्रदान की। उस समय शिक्षा
के अभाव के बीच उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल, पूर्व सभापति श्री नरेश कनोजिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं
चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गहलोत, सामाजिक न्याय अधिकारिता श्री विशाल सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
- झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।1
- ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। किसी भी झांसे या लालच में न आएं। अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी गूँजा 'णमोकार', जवाहर भवन सहित 20 केंद्रों पर 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास ब्यावर में जीतो (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' का सफल समापन; विधायक शंकर सिंह रावत सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद ब्यावर। 'जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन' (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' ने ब्यावर में आध्यात्मिक इतिहास रच दिया। शहर के विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर छोटा पड़ गया। यहाँ 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी, विभिन्न कॉरपोरेट ऑफिसेज के प्रतिनिधि और शहर के प्रमुख स्कूलों के छात्र व शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। *कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण विज्ञान भवन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लाइव दिग्दर्शन रहा*, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा। एक समय, एक मंत्र और 20 केंद्र ब्यावर में 20 अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय में सामूहिक जाप किया गया। प्रातः 08:01 से 09:36 बजे तक चली इस आध्यात्मिक लहर ने पूरे शहर को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से Pegma Resources Pvt Ltd से लगभग 862 पंजीकरण हुए, जिसे कार्यक्रम स्थल पर LED स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। जाप से पूर्व भक्तिमय संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज की सुपुत्री विदिशा जैन ने मधुर भजनों और रिया डोसी ने अपनी बांसुरी (Flute) वादन की कला से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही, कार्यक्रम में समयबद्धता और उत्साह बढ़ाने के लिए एक विशेष लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जीतो यूथ विंग के सौजन्य से आयोजित इस में प्रातः 8:30 बजे से पूर्व पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शामिल किया गया। आयोजन के दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 10 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समय का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष उत्साहवर्धक सरप्राइज रहा। सफल प्रबंधन और टीम भावना आयोजन की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय जीतो की तीनों विंग्स के तालमेल को जाता है। जीतो मेन चैप्टर चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी और चीफ सेक्रेटरी सुभाष चंद ओस्तवाल ट्रेजरर निर्मल जी खींवसरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। लेडीज विंग चेयरपर्सन रेनू छाजेड़ व चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा और यूथ विंग प्रेसिडेंट सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल व सेक्रेटरी मोहित कुमट ने अपनी-अपनी टीम के साथ कमान संभाली। इवेंट को-ऑर्डिनेटर वीना नाहर, को-कन्वीनर पीयूष रांका और मनीष मेहता ने प्रत्येक केंद्र की व्यवस्थाओं की कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अंतिम रूप दिया। रजिस्ट्रेशन टीम में अजय चौधरी, तरुण बोहरा, पार्थ तातेड, सीमा मुनोत और रुचि कोठारी ने बेहतरीन कार्य किया। उज्ज्वल काला ने बताया कि जवाहर भवन में 3000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सामूहिक जाप के दौरान जब हजारों कंठों से 'णमोकार' की स्वर लहरियां निकलीं, तो माहौल पूरी तरह आत्मिक शांति और भक्ति में लीन हो गया। जीतो परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्यावर के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। जीतो परिवार, ब्यावर के सामूहिक प्रयासों से सिर्फ़ जैन ही नहीं अपितु जैनेतर समाज तथा कई वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज़ कराई और यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती तथा उपलब्धि रही।2
- द्वितीय पुण्यतिथि पर सेवा का सराहनीय कार्य: स्व. बाबूलाल मेवाड़ा की स्मृति में SDH रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेवाड़ा परिवार द्वारा उप जिला अस्पताल (SDH) रायपुर को फोटो थैरेपी मशीन भेंट कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस मशीन का उद्घाटन श्रीमती शांति देवी द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर शांति देवी के पुत्र भूपेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा एवं डॉक्टर विनय मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। परिवार ने बताया कि स्व. बाबूलाल जी मेवाड़ा की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के हित में किया गया है, जिससे अस्पताल में नवजात शिशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण समारोह में उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के साथ डॉक्टर बी. नीलाल, डॉक्टर सी.पी चौहान, डॉक्टर रामकिशोर यादव, डॉक्टर मोतीराम बिंदा, डॉक्टर अनिल मिश्रा एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ किशन सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सभी ने मेवाड़ा परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शेर मोहम्मद, विनोद लोढ़ा, पुखराज सैनी, सत्यनारायण कुमावत, लाल जी,टाक, जगदीश टाक, श्यामलाल एवं डालचंद मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मेवाड़ा परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह के रूप में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।1
- नसीराबाद ब्यावर मार्ग भवानी खेड़ा टोल के पास कहर: कार ने उखाड़े 33KV के 3 पोल1
- अजमेर प्राचीन यूनानी थेरेपी से ईलाज करने के नाम पर वृध्द से ठगी करने की घटना का कोतवाली थाना ने किया पर्दाफाश ईलाज के नाम पर ठगी कर रकम हडपने वाले संगठित गिरोह के फर्जी डॉक्टर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार,अभय कमाण्ड सेंटर सहित शहर के व्यावसायिक व निजी भवनो पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर की आरोपियो की हुई पहचान,गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के कब्जे से ईलाज में प्रयुक्त उपकरण व दवाईया हुई बरामद, ठगी कर हडपी गई रकम मे से 03 आरोपियों के कब्जे से पृथक पृथक कुल 33,800 रूपये की राशि बरामद,आरोपियो द्वारा ठगी करने मे प्रयोग मे लिये गये 06 एन्ड्रॉयड फोन, 06 की पैड मोबाईल सहित कुल 12 मोबाईल फोन व 09 सिम कार्ड जब्त,आरोपियो द्वारा वारदात के कम मे परिवहन प्रयोग में लिया गया वाहन 01 स्विफ्ट कार की जब्त,शहरी भीड भाड वाले ईलाको मे वाहनो पर रेडियम कोम टेप लगाने की आड मे आरोपी पात्र मरीजो की तलाश कर ईलाज के नाम पर करते है ठगी की वारदात,राजस्थान पुलिस प्राथमिकताओ तथा राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में राज्य में संगठित अपराधों के विरूध प्रभावी कार्यवाही तथा अपराधो की रोकथाम के कम मे महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर के निर्देशानुसार बलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मन पुलिस अधीक्षक, जिला अजमेर के निर्देशन में गठित पुलिस थाना सदर कोतवाली अजमेर की विशेष टीम द्वारा ब्रहमपुरी ईलाके में निवासरत वृध्द से ईलाज के नाम पर ठगी कर रकम हडपने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर फर्जी डॉक्टर सहित 03 आरोपियो को किया गिरफ्तार,1
- Post by Sheetal prajapat1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनीमेन की 271वीं जयंती मनाई गई कार्यालय ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर विश्व होम्योपैथी दिवस व हैनीमेन जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, के ज़िला नोडल कार्यालय,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ज़िला मुख्यालय ब्यावर पर विश्व होम्योपैथिक दिवस व होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमेन की 271वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सहायक ज़िला आयुष अधिकारी डॉ सी. पी. सेन व विशिष्ट अथिति ज़िला आयुष चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पारस चौहान, यूनानी चिकित्सा विभाग के डॉ. जसीम, अध्यक्ष डॉ. आशीष सोनी, यूनानी चिकित्सक डॉ. शोहेब अहमद व होम्योपैथी ज़िला नोडल डॉ. विरेन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर डॉ. हैनीमेन को श्रद्धांजलि अर्पित की व मंच संचालक की भूमिका होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सोनी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा सोनी ने की। इस अवसर पर समारोह के आयोजक ज़िला नोडल अधिकारी डॉ. विरेन्द्र रावत ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अविष्कार, भारत में इसके आगमन व अस्तित्व में आने के इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही डॉ मधुलिका सोनी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, गुणवत्ता व आवश्यकता पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर होम्योपैथिक, आयुर्वेद, व यूनानी नर्सिंग स्टॉफ ममता कुमारी, अनीता , कोमल,देवेंद्र, भूपेंद्र, धर्मिचंद, रविंद्र, सविता सेन, खुशनुमा,अनम, भंवर लाल, रामेश्वर, हुक्म सिंह, सपना, ऑफिस स्टॉफ हिमांशु व दिलीप सहायक लाड़ कँवर, सुशील, मेहरबान, कमलेश व गोपाल, सफाई कर्मी आशा देवी उपस्थित रहे। प्रेषक :- डॉ. विरेंद्र पाल सिंह रावत ज़िला नोडल अधिकारी होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, ज़िला ब्यावर।1
- Post by Kailash Fulwari1