Shuru
Apke Nagar Ki App…
माँ सिधेश्वरी के दरबार का अद्भुत है ये धाम, जहाँ हर मुराद होती है पूरी और बाघ भी करता है प्रणाम..! 🐅🙏 जंगल की गोद में बसा माँ सीधेश्वरी का पावन स्थान, चैत्र नवरात्रि में बाघ भी आकर देता है हाजिरी,मानो खुद प्रकृति करे माँ का गुणगान..!
Salim khan
माँ सिधेश्वरी के दरबार का अद्भुत है ये धाम, जहाँ हर मुराद होती है पूरी और बाघ भी करता है प्रणाम..! 🐅🙏 जंगल की गोद में बसा माँ सीधेश्वरी का पावन स्थान, चैत्र नवरात्रि में बाघ भी आकर देता है हाजिरी,मानो खुद प्रकृति करे माँ का गुणगान..!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंत्री संपतिया उइके ने संगम घाट में श्रमदान कर किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ1
- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रस्तुति दल द्वारा ब्रह्म ध्वज का वंदन किया गया तथा अतिथियों द्वारा ब्रह्म ध्वज वंदन एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दर्पण रंग समिति बरही कटनी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। कलाकारों की जीवंत अभिनय शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि श्रीमती सम्पतिया उइके ने सभी नागरिकों को विक्रमोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार इस विरासत को सहेजने और आमजन, विशेषकर युवाओं को इससे जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव जैसे आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो समाज को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंच से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।1
- जंगल की गोद में बसा माँ सीधेश्वरी का पावन स्थान, चैत्र नवरात्रि में बाघ भी आकर देता है हाजिरी,मानो खुद प्रकृति करे माँ का गुणगान..!1
- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।1
- ****** गैस की किल्लत को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने क्या कहा देखिए खबर :-1
- रामपुर देवदरा में माझी समाज की बैठक संपन्न, 23 मार्च निषाद राज जयंती पर निकलेगी भव्य वाहन रैली1
- बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी फरार घंसौर, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) सुबह लगभग 10:11 बजे। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी के ग्राम बरदिया में बकरी चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे और एक बकरी चुराकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर तीनों युवक घबराकर अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर घंसौर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना है1
- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में संगम घाट मंडला में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलने लगीं। प्रतियोगिता में जिला प्रशासन की महिला टीम और महिला जनप्रतिनिधियों/महिला सदस्यों की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मंत्री श्रीमती उइके के नेतृत्व में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों में जोश और खेल भावना देखने को मिली। मंत्री श्रीमती उइके ने मैदान में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों, नागरिकों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1