Shuru
Apke Nagar Ki App…
Yeh mera khet hai or kaise laga aap logon ko yeh video
Rahul
Yeh mera khet hai or kaise laga aap logon ko yeh video
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Yeh mera khet hai or kaise laga aap logon ko yeh video1
- जनपद बरेली के थाना भमोर क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। Bareilly Police ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को 20 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है।1
- Post by S.haider usman1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Bareilly में अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर/साइबर गिरोह का भंडाफोड़ 45 चोरी के मोबाइल बरामद, 4 शातिर गिरफ्तार – यूपीआई के जरिए खाते कर देते थे खाली बरेली में साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Uttar Pradesh Police की साइबर क्राइम टीम ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर/साइबर अपराधियों के गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न राज्यों से चोरी किए गए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 45 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कैसे हुआ खुलासा? 25 फरवरी 2026 को दर्ज एक एनसीआरपी शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन रेलवे जंक्शन बरेली में ट्रेस की। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने चारों अभियुक्तों को धर दबोचा। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम भीड़-भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल के जरिए यूपीआई का दुरुपयोग कर पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर देते थे। चोरी के मोबाइल झारखंड और पश्चिम बंगाल के अन्य साइबर अपराधियों को सप्लाई करते थे। बरेली में नए मोबाइल चोरी करने की फिराक में कई दिनों से डेरा डाले हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्त सागर कुमार (झारखंड) सुमित कुमार (झारखंड) आकाश नुनईया (पश्चिम बंगाल) ऋषि कुमार (झारखंड) पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। 👉 पुलिस की अपील: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- थाना शाही बरेली पुलिस टीम द्वारा नकबजनी की घटना का सफल अनावरण कर मुठभेड़ में एक घायल सहित 02 शातिर अभियुक्तों को उनके तीसरे साथी सहित गिरफ्तार करते1
- *थाना शाही #police द्वारा नकबजनी की घटना का सफल अनावरण कर 02 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, ₹3 लाख से अधिक नकद , अवैध असलाह एवं एक मोटर साइकिल बरामद।* बरेली। दिनांक 05/06.02.2026 की रात्रि में कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर स्थित चाँद बाबू के घर में नकबजनी की घटना कारित की गई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण व नगद ₹28,000 चोरी कर लिये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना शाही पर मु0अ0सं0 31/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत हुआ। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 की रात्रि को थाना शाही पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *सूचना एवं कार्यवाहीः-* दिनांक 25.02.2026 को थाना प्रभारी शाही श्री राजेश कुमार बैंसला मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग/गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नकबजनी में संलिप्त अभियुक्त इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त रुपये लेकर मोटरसाइकिल से दिल्ली जाने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत देने पर अभियुक्त भागने लगे तथा पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों अभियुक्त भागने लगे एवं पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त इमरान को गोली लगने के कारण उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाही पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पूर्व पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. इमरान पुत्र वाहिद उर्फ बब्लू नि0 मौ0 आजमनगर कस्बा व थाना शाही जनपद बरेली *(घायल)* 2. तौफीक पुत्र अली अहमद नि0 ग्राम बसई थाना शाही जनपद बरेली *अभियुक्त इमरान के विरुद्ध जनपद बरेली के विभिन्न थानों में पूर्व से 13 अभियोग तथा अभियुक्त तौफीक के विरुद्ध 08 अभियोग पंजीकृत हैं* । *घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* मु0अ0सं0 47/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस , 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना शाही जनपद बरेली *बरामदगी का विवरणः-* 02 तमंचे 315 बोर , 03 जीवित एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर ₹3,00,320/- नकद 01 मोटर साइकिल सीटी 100 नं0 UP25CZ 9750(सीजशुदा) *पूछताछ विवरणः-* पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 05/06.02.2026 की रात्रि चाँद बाबू के घर की रेकी कर बुर्का व मास्क पहनकर चोरी की घटना कारित की थी। चोरी किये गये सोने-चाँदी के जेवरात को कस्बा शाही के सुनारों को बेच दिया गया था, जिन्होंने जेवरात गलाकर सोने-चाँदी की टिक्कियां बना लीं। उसी बिक्री के ₹3 लाख रुपये लेकर दोनों अभियुक्त दिल्ली जाने की योजना में थे। प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पुलिस टीम का विवरणः-* प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार बैंसला थाना शाही जनपद बरेली उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार शर्मा थाना शाही जनपद बरेली उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह थाना शाही जनपद बरेली उ0नि0 श्री दिनेश कुमार थाना शाही जनपद बरेली हे0कां0 कुंवरपाल सिंह थाना शाही जनपद बरेली हे0कां0 प्रेमचन्द सागर थाना शाही जनपद बरेली हे0कां0 माजिद खान थाना शाही जनपद बरेली हे0कां0 ज्ञानेश शर्मा थाना शाही जनपद बरेली कां0 शेखर वर्मा थाना शाही जनपद बरेली कां0 अमित चौधरी थाना शाही जनपद बरेली1
- # बरेली के डेलापीर चौराहे पर हाजी सईद का मशहूर खिचडा बिरयानी एक बार सेवा का मौका जरूर दे#1
- बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाफिजगंज पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही में कुल 5 पेटी यानी 220 पौव्वे विंडिज मजेदार देसी शराब बरामद की है।1