Shuru
Apke Nagar Ki App…
4 दिवसीय समानता पर्व की हुई शुरुआत, फुले जयंती से अंबेडकर जयंती तक रोज होंगे आयोजन जिले में शनिवार से महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के साथ 4 दिवसीय समानता पर्व की शुरुआत हुई, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Samarpit sahu
4 दिवसीय समानता पर्व की हुई शुरुआत, फुले जयंती से अंबेडकर जयंती तक रोज होंगे आयोजन जिले में शनिवार से महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के साथ 4 दिवसीय समानता पर्व की शुरुआत हुई, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Samarpit sahu1
- वारासिवनी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ली जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में प्रदेश के शिक्षक संगठन खुल कर विरोध में आ गए हैं। उनके द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में आंदोलन किए जा रहे हैं। 11 अप्रैल 2026 को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षकों ने वारासिवनी नगर में विशाल रैली निकाली और विधायक विवेक विक्की पटेल के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा।1
- Post by Dev Anand1
- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और महासंगम बैठक के लिये नहीं खुला बुद्ध विहार का दरवाजा: युवाओं ने जताया शांतिपूर्ण विरोध लांजी। तहसील अंतर्गत आने वाले दखनीटोला स्थित बुद्ध विहार में 11 अप्रैल को बैठक के लिये अंदर प्रवेश नहीं मिलने से युवाओं मेें आक्रोश नजर आया, उनका कहना था कि वे बुद्ध विहार दखनीटोला में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और महासंगम बैठक आयोजित कर रहे थे जिसके लिये उनके द्वारा सूचित किया गया था लेकिन ऐन वक्त पर बुद्ध विहार का गेट ही नहीं खोला गया, युवाओं में इस बात को लेकर आक्रोश भी नजर आया और इसका परिणाम रहा कि उनके द्वारा बुद्ध विहार के सामने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुये नारे भी लगाये गये, तो युवाओं के द्वारा यह भी कहा कि अगर समाज को एकसूत्र में पिरोकर रखना है तो युवाओं को भी साथ लेकर चलना होगा।1
- सोने की खरीदारी को लेकर नियम बदलेंगे1
- गढ़ी तालाब पर श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश #सिवनी/ मध्यप्रदेश शासन के #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत विकासखंड लखनादौन के ग्राम आदेगांव स्थित गढ़ी तालाब के उद्गम स्थल पर स्वच्छता एवं संरक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शाह ने कहा कि जल संरक्षण से जहां मानव जीवन सुरक्षित होता है, वहीं प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण से हमारी सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित रहती है। कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़ी तालाब में दीपदान किया गया तथा तालाब परिसर स्थित श्री कालभैरव मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं प्राचीन विरासत के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत लखनादौन के उपाध्यक्ष श्री दीपक निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्जुन सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्री सचिन पाटकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनआरएलएम) श्री संजय रस्तोगी सहित पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला, विकासखंड समन्वयक श्रीमती रीता वर्मा श्रीवास्तव, नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे1
- ढीमर समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, एकजुटता और विकास का संकल्प1
- जिला अस्पताल में चल रहा उपचार पुलिस ने दर्ज किए छात्रा के बयान1