प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में पूर्ण मुख्य प्रशासिका की पुण्य तिथि मनाई बृजनगर /डीग रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र ओम शांति भवन में संस्था की पूर्व मुख्य मुख्य प्रशासिका श्रद्धएय दादी जानकी का 6वां पुण्य स्मृति दिवस बड़े भाव विभोर होकर मनाया गया। दादी के चित्र पर उपस्थित सभी ब्रह्मा वत्सो ने माल्याअर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस उपलक्ष्य में केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन ने अपने उद्बोधन में कहा की दादियों का जीवन हम सभी के लिए हमेशा ही मिशाल रहा है दादी जानकी जी सदा ही सच्चाई, सफाई, और सादगी की जीवंत उदाहरण रहीं। वो कहती थीं कि नम्रता, सत्यता को अपना साथी बना लो तो जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सहज सामना कर सकेंगे। इसके बाद बीके संध्या बहन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को ज्ञान की मस्तानी कहा जाता था क्योंकि उनके भीतर ज्ञान का ऐसा नशा था जो आत्माओं को सहज ही परमात्मा से जोड़ देता था। दादी जी को परमात्मा में अडिग निश्चय और अटल विश्वास था यही विश्वास उन्हें हर परिस्थिति में निर्भय, निश्चिंत और स्थिर बनाए रखता था। कार्यक्रम में उपस्थित बीके तारेश, बीके प्रीती ने बहन ने दादी जी की स्मृति में कविता रखी जिसके बोल थे "आओ सुने हम दादी मां की सुंदर एक कहानी.....। बीके रामसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को वैज्ञानिकों ने उनके मस्तिक का प्रशिक्षण कर"मोस्ट स्टेबल माइंड इन द वर्ल्ड"के खिताब से नवाजा गया। वो अपनी त्याग तपस्या से विश्व के अनेक देशों में सेवाओं के निमित्त बनीं। बीके राधा बहन, बीके पूर्वी, , बीके रामचरण आदि ने भी विचार व्यक्त किए । अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

- रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा देवी काली मां और पटे बाजी रही आकर्षण का केंद्र अमर दीप सेन डीग रामनवमी के अवसर पर गुरुवार शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ नई सड़क सीताराम जी मंदिर से पंडित गिर्राज प्रसाद व मोहन बंसी वाले की सानिध्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण सीता शत्रुघ्न हनुमान जी राधा कृष्ण की आकर्षक रही वही कालका देवी मां पटे वाजी का आकर्षण रहा जगह-जगह पुष्प वर्षा आरती उतारी गई शोभा यात्रा में बैंड बाजा डीजे के साथ महिलाएं मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाती चल रही थी वहीं इंस्पेक्टर रामनरेश मीणा व उनकी टीम कालिका महिला पुलिस टीम साथ-साथ चल रही थी4
- चैत्र नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के नंगला चिरावड़ा देवी का थान स्थित मंशा माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंशा माता मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटो से सजाया गया। दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा भव्य आरती की गई। गुरुवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं1
- Post by Voice of Labour1
- Post by RPR NEWS TV4
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के ग्यालाल ट्रस्ट से बड़े ही धूमधाम से ग्रेट राजू बैंड के साथ निकली मां सिद्धिदात्री की सवारी1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Voice of Labour1
- 8 साल की मासूम से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को दबोचा फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर दीनारपुर में भागवत कथा के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ घिनौना अपराध किया।घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव वालों की मदद से आरोपी अशोक कुमार को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है।गार्जियन के लिए जरूरी सावधानियां:–छोटे बच्चों को अकेले भीड़ या कार्यक्रमों में न भेजें बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जरूर सिखाएं किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की समझ दें बच्चों से रोज बातचीत करें, ताकि वे हर बात खुलकर बता सकें किसी भी संदिग्ध घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। जरूरत है जागरूकता, सतर्कता और सख्त कानून व्यवस्था की, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वाइट:–एसपी आरती सिंह4
- मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी, इस समय पूरी तरह “राम मय” नजर आई। रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन श्री रामचंद्र मंदिर, घीया मंडी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस भव्य आयोजन का आयोजन राष्ट्रीय भगवा दल रजिस्टर्ड और श्री रामचन्द्र जन्म महोत्सव समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत वृंदावन से आए संत-महात्माओं द्वारा भगवान श्रीराम की विधिवत आरती और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। शोभायात्रा घीया मंडी से प्रारंभ होकर स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट होते हुए पुनः प्राचीन रामचंद्र मंदिर पहुंचकर आरती के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और आरती उतारी। इस दौरान वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा की खास बात रही भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। खास तौर पर प्रथम झांकी भगवान श्री गणेश जी की रही, जो भक्तों को बेहद आकर्षक लगी। इस आयोजन में युवा वर्ग का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में राम भक्त, समाजसेवी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देती है। हर वर्ग और समुदाय के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। वहीं, मंदिर समिति और शोभायात्रा समिति ने प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। इस मौके पर मधु शर्मा, राजनारायण गौड़, हेमंत खंदौली, शशिभानु गर्ग, योगेश द्विवेदी, यज्ञ दत्त कौशिक सहित कई प्रमुख लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल, मथुरा में रामनवमी का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसने पूरे शहर को राममय बना दिया।4