logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहब्बत से मर्डर तक: प्यार में तकरार और फावड़े से वार, आरोपी सलाखों के पीछे 8 साल की मासूम से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को दबोचा फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर दीनारपुर में भागवत कथा के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ घिनौना अपराध किया।घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव वालों की मदद से आरोपी अशोक कुमार को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है।गार्जियन के लिए जरूरी सावधानियां:–छोटे बच्चों को अकेले भीड़ या कार्यक्रमों में न भेजें बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जरूर सिखाएं किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की समझ दें बच्चों से रोज बातचीत करें, ताकि वे हर बात खुलकर बता सकें किसी भी संदिग्ध घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। जरूरत है जागरूकता, सतर्कता और सख्त कानून व्यवस्था की, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वाइट:–एसपी आरती सिंह

1 hr ago
user_Neeraj Maheshwari
Neeraj Maheshwari
Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
1 hr ago

मोहब्बत से मर्डर तक: प्यार में तकरार और फावड़े से वार, आरोपी सलाखों के पीछे 8 साल की मासूम से दरिंदगी, गांव वालों ने आरोपी को दबोचा फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर दीनारपुर में भागवत कथा के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने

खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ घिनौना अपराध किया।घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गांव

वालों की मदद से आरोपी अशोक कुमार को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है।गार्जियन के लिए जरूरी सावधानियां:–छोटे बच्चों को अकेले भीड़ या कार्यक्रमों में न भेजें बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के बारे में जरूर सिखाएं किसी

भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की समझ दें बच्चों से रोज बातचीत करें, ताकि वे हर बात खुलकर बता सकें किसी भी संदिग्ध घटना पर तुरंत पुलिस को सूचना दें ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। जरूरत है जागरूकता, सतर्कता और सख्त कानून व्यवस्था की, ताकि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वाइट:–एसपी आरती सिंह

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुढ़लिया निवासी नंदलाल मीणा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पथरी/अपेंडिक्स के दर्द से तड़पते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। आरोप है कि उस समय वार्ड में कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। जब मरीज ने स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी, तो विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल कर्मियों ने मरीज के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज के साथ दुर्व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर अस्पताल में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मरीज को बचाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद मरीज को इलाज नहीं दिया गया तथा उसकी पर्ची तक फाड़ दी गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इधर, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर्सिंग कर्मी की गलती सामने आई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संबंधित नर्सिंग कर्मी अनिल कुमार को एपीओ किया गया है तथा सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है। दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिक्योरिटी कंपनी के संचालक कैप्टन मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि मरीज और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था तथा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    2
    जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गुढ़लिया निवासी नंदलाल मीणा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे पथरी/अपेंडिक्स के दर्द से तड़पते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। आरोप है कि उस समय वार्ड में कोई जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था। जब मरीज ने स्टाफ के बारे में जानकारी मांगी, तो विवाद की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल कर्मियों ने मरीज के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मरीज के साथ दुर्व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
परिजनों के मौके पर पहुंचने पर अस्पताल में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मरीज को बचाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद मरीज को इलाज नहीं दिया गया तथा उसकी पर्ची तक फाड़ दी गई।
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
इधर, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया नर्सिंग कर्मी की गलती सामने आई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संबंधित नर्सिंग कर्मी अनिल कुमार को एपीओ किया गया है तथा सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है।
दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सिक्योरिटी कंपनी के संचालक कैप्टन मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि मरीज और स्टाफ के बीच विवाद हुआ था तथा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल के ग्रामीणों ने आज सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा और अब तक जाँच अधिकारी द्वारा की जा रही लापरवाही व डुल मुल रवैये के बारे मे अवगत करवाया! ग्रामीणों की मांग कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर को जांच अधिकारी से हटाकर उच्च अधिकारी को दिया जाए और जल्दी से जल्दी चोरो को पकड़ कर इस चोरी का खुलासा किया जाए मौके पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा, पवन सोनी, सुगन लाल मीणा युवा नेता, अमर सिंह चौहान,सत्यनारायण विजय, रवि शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं अन्य ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे। दौसा SP सागर राणा ने बताया कुण्डल के ग्रामीणों की मांग को लेकर आश्वासन दिया गया है। कि उच्च अधिकारी को जांच देकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर मामले का शीघ्र से शीघ्र खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जावेगा!
    1
    दौसा। कुण्डल के ग्रामीणों ने आज सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा और अब तक जाँच अधिकारी द्वारा की जा रही लापरवाही व डुल मुल रवैये के बारे मे अवगत करवाया!
ग्रामीणों की मांग 
कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर को जांच अधिकारी से हटाकर उच्च अधिकारी को दिया जाए और जल्दी से जल्दी चोरो को पकड़ कर इस चोरी का खुलासा किया जाए मौके पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा, पवन सोनी, सुगन लाल मीणा युवा नेता, अमर सिंह चौहान,सत्यनारायण विजय, रवि शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं अन्य ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।
दौसा SP सागर राणा ने बताया
कुण्डल के ग्रामीणों की मांग को लेकर आश्वासन दिया गया है। कि उच्च अधिकारी को जांच देकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर मामले का शीघ्र से शीघ्र खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जावेगा!
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के नंगला चिरावड़ा देवी का थान स्थित मंशा माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंशा माता मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटो से सजाया गया। दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा भव्य आरती की गई। गुरुवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं
    1
    चैत्र नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के नंगला चिरावड़ा देवी का थान स्थित मंशा माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंशा माता मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटो से सजाया गया। दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की विशेष पूजा भव्य आरती की गई।
गुरुवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हमने डॉक्टर रमेश से बात की और उनसे उनका अनुभव जाना कि आप वेस्टीज में क्यों आए और कैसे ज्वाइन हुए उन्होंने हमें बताएं कि मेरी वाइफ को प्रॉब्लम थी तो इनकी फूड सप्लीमेंट देने के बाद मेरी वाइफ को विटामिन डी की जो प्रॉब्लम थी वह खत्म हो गई उसके बाद मैंने इसको ज्वाइन कर लिया । #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors #वेस्टिज #vestige #NewDelhi #VLC
    1
    हमने डॉक्टर रमेश से बात की और उनसे उनका अनुभव जाना कि आप वेस्टीज में क्यों आए और कैसे ज्वाइन हुए उन्होंने हमें बताएं कि मेरी वाइफ को प्रॉब्लम थी तो इनकी फूड सप्लीमेंट देने के बाद मेरी वाइफ को विटामिन डी की जो प्रॉब्लम थी वह खत्म हो गई उसके बाद मैंने इसको ज्वाइन कर लिया । #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors
#वेस्टिज  #vestige #NewDelhi #VLC
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया, पुलिस ने पूरे डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, पहले भी मिल चुकी है इसी तरह की धमकी, तब भी निकली थी अफवाह, पुलिस ने बताया—यह केवल शरारती मेल, स्थिति पूरी तरह सामान्य, दौसा शहर के मुख्य डाकघर में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद डाकघर का कामकाज तत्काल रोक दिया गया और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।जानकारी के अनुसार, रीजनल कार्यालय से पासपोर्ट ऑफिस के माध्यम से एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर करीब 2 बजे दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रधान डाकपाल बृजमोहन बैरवा ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया और एहतियातन सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने डाकघर परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।कोतवाली थाने के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई हरि सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की जांच की गई, लेकिन मामला अफवाह साबित हुआ। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बाहर रखा गया था।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी प्रकार ई-मेल के जरिए दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो जांच में झूठी पाई गई थी। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और भी बढ़ गई है। बाईट - हरिसिंह एसएसआई कोतवाली थाना दौसा बाईट - ब्रजमोहन बैरवा मुख्य डाकपाल दौसा
    2
    एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया,
पुलिस ने पूरे डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली,
जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,
पहले भी मिल चुकी है इसी तरह की धमकी, तब भी निकली थी अफवाह,
पुलिस ने बताया—यह केवल शरारती मेल, स्थिति पूरी तरह सामान्य,
दौसा शहर के मुख्य डाकघर में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद डाकघर का कामकाज तत्काल रोक दिया गया और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।जानकारी के अनुसार, रीजनल कार्यालय से पासपोर्ट ऑफिस के माध्यम से एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर करीब 2 बजे दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रधान डाकपाल बृजमोहन बैरवा ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया और एहतियातन सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने डाकघर परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।कोतवाली थाने के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई हरि सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की जांच की गई, लेकिन मामला अफवाह साबित हुआ। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बाहर रखा गया था।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी प्रकार ई-मेल के जरिए दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो जांच में झूठी पाई गई थी। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और भी बढ़ गई है।
बाईट - हरिसिंह एसएसआई कोतवाली थाना दौसा 
बाईट - ब्रजमोहन बैरवा मुख्य डाकपाल दौसा
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • बृजनगर /डीग रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र ओम शांति भवन में संस्था की पूर्व मुख्य मुख्य प्रशासिका श्रद्धएय दादी जानकी का 6वां पुण्य स्मृति दिवस बड़े भाव विभोर होकर मनाया गया। दादी के चित्र पर उपस्थित सभी ब्रह्मा वत्सो ने माल्याअर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस उपलक्ष्य में केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन ने अपने उद्बोधन में कहा की दादियों का जीवन हम सभी के लिए हमेशा ही मिशाल रहा है दादी जानकी जी सदा ही सच्चाई, सफाई, और सादगी की जीवंत उदाहरण रहीं। वो कहती थीं कि नम्रता, सत्यता को अपना साथी बना लो तो जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सहज सामना कर सकेंगे। इसके बाद बीके संध्या बहन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को ज्ञान की मस्तानी कहा जाता था क्योंकि उनके भीतर ज्ञान का ऐसा नशा था जो आत्माओं को सहज ही परमात्मा से जोड़ देता था। दादी जी को परमात्मा में अडिग निश्चय और अटल विश्वास था यही विश्वास उन्हें हर परिस्थिति में निर्भय, निश्चिंत और स्थिर बनाए रखता था। कार्यक्रम में उपस्थित बीके तारेश, बीके प्रीती ने बहन ने दादी जी की स्मृति में कविता रखी जिसके बोल थे "आओ सुने हम दादी मां की सुंदर एक कहानी.....। बीके रामसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को वैज्ञानिकों ने उनके मस्तिक का प्रशिक्षण कर"मोस्ट स्टेबल माइंड इन द वर्ल्ड"के खिताब से नवाजा गया। वो अपनी त्याग तपस्या से विश्व के अनेक देशों में सेवाओं के निमित्त बनीं। बीके राधा बहन, बीके पूर्वी, , बीके रामचरण आदि ने भी विचार व्यक्त किए । अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
    1
    बृजनगर /डीग
रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र ओम शांति भवन में संस्था की पूर्व मुख्य मुख्य प्रशासिका श्रद्धएय दादी जानकी का 6वां पुण्य स्मृति दिवस बड़े भाव विभोर होकर मनाया गया। दादी  के चित्र पर उपस्थित सभी ब्रह्मा वत्सो ने माल्याअर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस उपलक्ष्य में केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन ने अपने उद्बोधन में कहा की दादियों का जीवन हम सभी के लिए हमेशा ही मिशाल रहा है दादी जानकी जी सदा ही सच्चाई, सफाई, और सादगी की जीवंत उदाहरण रहीं। वो कहती थीं कि नम्रता, सत्यता को अपना साथी बना लो तो जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सहज सामना कर सकेंगे। इसके बाद बीके संध्या बहन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को ज्ञान की मस्तानी कहा जाता था क्योंकि उनके भीतर ज्ञान का ऐसा नशा था जो आत्माओं को सहज ही परमात्मा से जोड़ देता था। दादी जी को परमात्मा में अडिग निश्चय और अटल विश्वास था यही विश्वास उन्हें हर परिस्थिति में निर्भय, निश्चिंत और स्थिर बनाए रखता था। कार्यक्रम में उपस्थित बीके तारेश, बीके प्रीती ने बहन ने दादी जी की स्मृति में कविता रखी जिसके बोल थे "आओ सुने हम दादी मां की सुंदर एक कहानी.....। बीके रामसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादी जी को वैज्ञानिकों ने उनके मस्तिक का प्रशिक्षण कर"मोस्ट स्टेबल माइंड इन द वर्ल्ड"के खिताब से नवाजा गया। वो अपनी त्याग तपस्या से विश्व के अनेक देशों में  सेवाओं के निमित्त बनीं। बीके राधा बहन, बीके पूर्वी, , बीके रामचरण आदि ने भी विचार व्यक्त किए । अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
    user_LAVESH MITTAL
    LAVESH MITTAL
    Clothing Shop नगर, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज 27/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    आज 27/03/2026 का पंचांग।
आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.