_आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_
_आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_
- _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।1
- अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* *अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान प्रकृति, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव में बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय द्वारा प्रस्तुत आदिवासी कला एवं नृत्य ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक अंदाज, लोक संस्कृति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। अनुपम सहाय की प्रस्तुति में बांधवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और प्रकृति से गहरे जुड़ाव की सुंदर झलक दिखाई दी। नृत्य के दौरान पारंपरिक भाव-भंगिमाओं और लोक शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश-दुनिया में अपनी जैव विविधता और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी पहचान केवल वन्यजीवों तक सीमित नहीं है। क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराएं और प्रकृति के साथ लोगों का सदियों पुराना जुड़ाव भी बांधवगढ़ की विशिष्ट पहचान है। हाथी महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इसी सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का अवसर मिलता है। महोत्सव में अनुपम सहाय का आदिवासी कला नृत्य अतुलनीय, अद्वितीय, अनोखा और बेजोड़ रहा। प्रस्तुति ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं आदिवासी लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार का संदेश भी दिया। हाथी महोत्सव में हुई इस विशेष प्रस्तुति ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बांधवगढ़ की प्राकृतिक विरासत के साथ यहां की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की अनोखी पहल।1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।_2
- जिला उमरिया के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर यातायात थाना प्रभारी उमरिया द्वारा दुकान के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को दी गई समझाइस l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्टl उमरिया जिला मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया के निर्देशन पर यातायात थाना प्रभारी उमरिया द्वारा उमरिया शहर के अंदर दुकान के बाहर सामान रखने वाले समस्त दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान ना रखने के संबंध में समझाइस दी गई l क्योंकि दुकान के बाहर सामान रखने के कारण यातायात बाधित होता है आए दिन दुर्घटना होने की संभावना रहती है एवं कई बार दुर्घटना रोड पर चलने वालों की हो जाती है l दुकान के बाहर सामान रखने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है एवं स्कूल जाने वाली छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है l थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा दुकानदारों से अपील की गई है कि वह दुकान के बाहर सामान ना लगे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें रोड पर सामान रखने से शहर की यात्रा व्यवस्था बाधित होतीहै l फिलहाल श्री पुलिस अधीक्षक महोदय उमरिया द्वारा यह एक सराहनीय पहल की गई है।4
- ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ### **बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया सहभागिता** **मानपुर।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान रविवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश थमने के बाद उमरिया और शहडोल जिलों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने कर्मा एवं सैला लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी, रेंजर, कर्मचारी, महावत, चारा कटर एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शहडोल से आए ज्वाइंट कमिश्नर मुंद्रिका सिंह ने भी महोत्सव में सहभागिता की। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने हाथियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव एवं वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव के दौरान हाथी के बच्चे का नाम **‘कृष्णा’** रखे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बांधवगढ़ के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई। महोत्सव में हाथियों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जबलपुर से आए चिकित्सकों के दल ने सभी हाथियों के रक्त के नमूने लिए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट बांधवगढ़ प्रबंधन को सौंपी जाएगी। हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके पसंदीदा भोजन एवं विशेष सेवाओं की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू हाथियों, महावतों एवं चारा कटरों को अवकाश प्रदान करने के साथ हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। हाथी महोत्सव ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया।1
- विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई प्रकाश नगर में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के एम पी ई बी प्रकाश नगर के विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय CBSE प्रकाश नगर (अंग्रेजी माध्यम ) में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शैक्षिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित संपूर्ण देश भर में करोड़ों कंठ से एक साथ वंदे मातरम का संपूर्ण सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिरसिंहपुर पाली व्यवहार न्यायालय के मान. न्यायाधीश महोदय श्री गोपाल नंदन पाल जी कार्यक्रम के साक्षी एवं समिति संरक्षक श्री प्रकाश पालीवाल जी कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विद्यालय के व्यवस्थापक / सचिव श्री विजय प्रताप सिंह सिकरवार श्री सतीश जी योगेश शर्मा जी, कार्मिक अधिकारी MPPGCL श्री दिनेश पटेल जी भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अर्जुन सिंह सैयाम जी मुख्य वक्ता विद्या भारती सप्त शक्ति टोली श्री मती माधवी सिंह जी, श्री मती ज्योति द्विवेदी जी,श्री मती अभिलाषा जी , श्री महेंद्र शुक्ला जी अन्य समस्त अभिभावक जन, पत्रकार बंधु प्राचार्य /प्रधानाचार्य जी समस्त शिक्षक /शिक्षिका एवं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल रहे। वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन विद्यालय मे अध्यनरत छात्रा कु अनुश्री शुक्ला कक्षा बलवाटिका 3 एवं कु संगीता मण्डल कक्षा 12 वी द्वारा किया गया। ।। वन्देमातरम।। 🚩4
- पाली: अम्बिकापुर ट्रेन से टक्कर 19 साल की लड़की की मौत बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के आगे की घटना किस हालत में यूवती कहां से कहां जा रही थी यह ट्रेन से गिरी कई सवालों को घेरे में हादसा पुलिस मौके में पहुंचकर जांच में जुटी1