Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tahsil satvas mein Aadi Hawa Ke Karan Kaphi electronic Dukaan satvas news Aandhi Hawa Ke Karan
Karan nagwel
Tahsil satvas mein Aadi Hawa Ke Karan Kaphi electronic Dukaan satvas news Aandhi Hawa Ke Karan
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- @DrMohanYadav51 सरकार की हठधर्मिता एवं अलोकतांत्रिक रवैये पर जब मैंने और वरिष्ठ नेता श्री @pcsharmainc जी ने आपत्ति उठाई तो पूरा तंत्र निरुत्तर हो गया! स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में कार्यरत विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों का यह रवैया अस्वीकार्य है! हम भाजपा की इस राजनीतिक गुंडागर्दी और विधानसभा सचिवालय के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हैं! कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी!1
- आष्टा शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जुलूस निकाला गया आष्टा शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें करतब, व्यायाम और पारंपरिक प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।1
- - जिला सीहोर, दिनांक 02.04.2026 पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओ के कार्यो की समीक्षा आज दिनांक 02 अप्रेल-2026 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा, स्थापना शाखा, रीडर शाखा, वेतन शाखा, लीगल सेल, डीएसबी, डीसीबी, साइबर सेल, शिकायत शाखा एवं मेडिकल, टीए, अवकाश शाखा सहित रक्षित केंद्र के कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक के दौरान सभी शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । शाखावार समीक्षा :- स्टेनो शाखा - सभी लंबित विभागीय जांच व प्राथमिक जांच प्रकरण एवं निलंबन के सभी प्रकरणों की समीक्षा की गई । रीडर शाखा- चिन्हित अपराधों की स्थिति व ड्रग विनिष्टीकरण की कार्यवाही, गंभीर अपराधों में पर्यवेक्षण इत्यादि के संबंध में निर्देशित किया गया। इस वर्ष में अब तक 3 चिन्हित अपराधों में मान. न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। स्थापना शाखा- सभी लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण व प्रशिक्षण हेतु शेष नव आरक्षकों आदि के विषय में जानकारी ली गई। वेतन शाखा- पुलिस कर्मचारी के सभी वेतन-भत्ते, टीए, मेडिकल, इत्यादि सभी नियमित समय सीमा में स्वीकृत होकर इसका लाभ कर्मचारियों को मिल सके । सायबर शाखा- गुम मोबाइल फोन की लगातार पतारसी, संम्पत्ति संबंधी अपराधों में सायबर की भूमिका व सायबर हेतु आवश्यक संसाधन, साफ्टवेयर इत्यादि को अपडेट किया जाये ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आ सके । शिकायत शाखा- समस्त आयोग व वरिष्ठ स्तर की समस्त लंबित शिकायतों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराया जाकर प्रतिवेदन प्रेषित किया जावे । डीएसबी शाखा- पॉसपोर्ट, चरित्र सत्यापन के सभी लंबित प्रकरण व आगामी तीज त्यौहार आदि की समय पर जानकारी प्राप्त कर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । डीसीबी शाखा - सभी लंबित पैरोल प्रकरणों में से समय पर जानकारी प्राप्त कर प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिये । लीगल सेल - माननीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरण व आपराधिक अपील प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराते हुये जबावदाबा प्रस्तुत कराने हेतु निर्देशित किया गया । रक्षित केन्द्र - गत वर्ष में हुये सभी प्रशासकीय व आवासीय मरम्मत व निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई साथ ही वाहन शाखा में वाहनों का रख-रखाव करने, बजट का समुचित उपयोग करने, आईएसओ से संबंधित कार्यो को करने के आवश्यक निर्देश दिये गये, जिन थाना या इकाईओ को आईएसओ सर्टिफिकेशन हेतु चिन्हित किया गया उसमें भी प्राथमिकता पर बजट की उपलब्धता के आधार पर कार्य सुनिश्चित किया जाये । ई-आफिस- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शीघ्र ही ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली शुरू की जायेेगी जिस हेतु शीघ्र अतिशीघ्र सभी शाखा प्रभारियों का प्रशिक्षण संपादित कराते हुये ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शुरू किया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, रक्षित निरीक्षक सहित सभी शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।1
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में हवन-पूजन, आरती एवं भंडारों का आयोजन होता रहा, प्राचीन खेड़ापति मंदिर में मुख्य समारोह की शुरुआत प्रातःकालीन आरती से हुई। इसके पश्चात विधिवत हवन-पूजन सम्पन्न हुआ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों के साथ खेड़ापति दरबार पहुंचकर वीर हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन खेड़ापति , हरदौलाला बाग मे, आदर्श कॉलोनी के पहले मंदिर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। परंपरानुसार कृषि उपज मंडी स्थित ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों एवं आकर्षक चलित झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। श्रद्धालु “जय श्रीराम” एवं “बजरंगबली की जय” के जयघोष लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। शोभायात्रा का बुधवारा रोड स्थित पुराना सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर सकल हिंदू समाज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे ने पालकी में विराजमान हनुमान जी को पुष्पमाला एवं श्रीफल अर्पित कर मंगल कामना की। राजीव गुप्ता, सुधीर महलवार, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, प्रेमनारायण जायसवाल, गोपाल पांचाल, जगदीश खत्री सहित युवा समाजसेवी देवकरण मालवीय (पहलवान), पार्षद सुभाष नामदेव आदि उपस्थित रहे। दादा हनुमान जी प्रकट महोत्सव एवं हनुमान जी की शोभायात्रा में मुख्य पंडित जी श्री मांगीलाल शर्मा, दीपक राठौड़, राजू राठौड़, बजरंगदल के कालू सोनी, कृषि उपज मंडी हम्माल संगठन अध्यक्ष भगवान दास कुशवाहा सहित अखाड़ा एवं झांकी के उस्ताद कलाकारों को साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कॉलोनी चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की, व चल समारोह में शामिल सभी भक्तों का भगवा दुपट्टा डालकर व पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा आज हम उस महाशक्ति का जन्मोत्सव मना रहे हैं, जिन्हें हम संकटमोचन, पवनपुत्र और बजरंगबली के नाम से जानते हैं। हनुमान जी केवल एक देवता नहीं, बल्कि अतुलनीय भक्ति और अटूट शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने बिना किसी फल की इच्छा के प्रभु श्रीराम की सेवा की। वीर बजरंगी अपार शक्तिशाली होने के बावजूद वे सदैव विनम्र रहे। बुद्धिमतां वरिष्ठम्् कहे जाने वाले हनुमान जी ने अपनी बुद्धि से बड़े-बड़े राक्षसों को परास्त किया। उन्हीं से हमने सीखा बल के साथ बुद्धि का होना कितना आवश्यक है। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में यदि हम हनुमान जी के साहस और संयम का थोड़ा सा अंश भी अपने अंर्तमन में उतार लें, तो हम हर कठिनाई को पार कर सकते हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद रवि शर्मा, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, कालू भट्ट, कृष्णा शर्मा, वैभव मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।1
- मुख्य आरोपी भावना भार्गव और उसके दो साथी गिरफ्तार....सेना के पूर्व सैनिक को बनाया था शिकार.... आरोपियों ने केलोद में सुनसान जगह बुलाकर 2 लाख रुपये की मांग की, पुलिस ने किया गिरफ्तार.... डेटिंग एप के जरिए लोगों को फंसाते थे, बड़गोंदा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज... महू शहर में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल एक युवती अपने साथियों के साथ मिलकर पहले लोगों से दोस्ती करती, फिर सुनसान जगह बुलाकर उन्हें फंसाकर मोटी रकम वसूलती थी।1
- इंदौर से खाटू धाम (रींगस) हेतु साप्ताहिक विशेष ट्रेन को सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इंदौर रेलवे स्टेशन इंदौर से खाटू श्याम रिंगस के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन रेलवे विभाग ने खाटू श्याम भक्तों के लिए चलाई है इसका उद्घाटन आज सांसद शंकर लालवानी ने हरे झंडे दिखाकर इस विशेष ट्रेन को आज रवाना किया यह केवल एक रेल सेवा नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं को जोड़ने वाला एक पावन सेतु है। अब श्याम भक्तों के लिए बाबा के दरबार तक पहुँचना और भी सरल, सुगम एवं आनंदमय हो गया है। इस अनुपम सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन। श्याम बाबा की असीम कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे यही कामना है। जय श्री श्याम!1
- kadwa hai pr sch hai💯✌️📝1
- *घटना का संक्षिप्त विवरण* :- दिनांक 31.03.2026 को सूचनाकर्ता युसुफ पिता वहीद खां उम्र 36 साल निवासी मुगीसपुर ने थाना उपस्थित आकर बताया कि उसके पास टाटा कंपनी का वाहन (मॉडल LPT 407/34 HDEX), क्रमांक MP 04 YN 8064 है, जिसे उसका ड्राइवर अजहर चलाता है, दिनांक 29.03.2026 को वह अहमदाबाद से सामान लेकर मुगीसपुर आया एवं वाहन को इंदौर रोड स्थित गुलशेर के होटल के सामने खड़ा कर घर चला गया। अगले दिन वाहन मौके पर नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मय सामान के वाहन चोरी कर लिया गया, जिस पर थाना मण्डी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंडी की विशेष पुलिस टीम का गगन किया गया जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी गये ट्रक मय सामान के बरामद किया, जिसकी कीमत करीबन 10,50,000/ हैl1
- *थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलताः*– 24 घंटे के अंदर चोरी गये ट्रक को मण्डी पुलिस ने मय माल के किया बरामद। *घटना का संक्षिप्त विवरण* :- दिनांक 31.03.2026 को सूचनाकर्ता युसुफ पिता वहीद खां उम्र 36 साल निवासी मुगीसपुर ने थाना उपस्थित आकर बताया कि उसके पास टाटा कंपनी का वाहन (मॉडल LPT 407/34 HDEX), क्रमांक MP 04 YN 8064 है, जिसे उसका ड्राइवर अजहर चलाता है, दिनांक 29.03.2026 को वह अहमदाबाद से सामान लेकर मुगीसपुर आया एवं वाहन को इंदौर रोड स्थित गुलशेर के होटल के सामने खड़ा कर घर चला गया। अगले दिन वाहन मौके पर नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मय सामान के वाहन चोरी कर लिया गया, जिस पर थाना मण्डी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंडी की विशेष पुलिस टीम का गगन किया गया जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी गये ट्रक मय सामान के बरामद किया, जिसकी कीमत करीबन 10,50,000/ हैl1