logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना आगमन पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का व्यापारी संघ चोपना के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर कलेक्टर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार क्षेत्र के विकास, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चोपना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए।

15 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
15 hrs ago

बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना आगमन पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का व्यापारी संघ चोपना के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर कलेक्टर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार क्षेत्र के विकास, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों

को इनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चोपना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आमला-ससाबड़ मार्ग पर मौत का गंभीर खतरा बना हुआ है। यहाँ नीलगिरी का एक विशाल पेड़ टूटकर दूसरे पेड़ पर लटक गया है। इस खतरनाक स्थिति के कारण इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आमला-ससाबड़ मार्ग पर मौत का गंभीर खतरा बना हुआ है। यहाँ नीलगिरी का एक विशाल पेड़ टूटकर दूसरे पेड़ पर लटक गया है। इस खतरनाक स्थिति के कारण इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड में भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को ग्राम बंजारी ढाल स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पहुंचकर विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेने के साथ-साथ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। शौचालय का समुचित रखरखाव नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके अलावा, स्कूल में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने संबंधित एई पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पाए जाने के मामले में सीएससी श्री धीरज यादव एवं श्री अनिल साहू को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अपने इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जनजातीय नायक गंजन सिंह कोरकू के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंचायत को स्मारक का समुचित रखरखाव करने के साथ ही गंजन सिंह कोरकू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वीरता से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
    1
    बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड में भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को ग्राम बंजारी ढाल स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पहुंचकर विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या की जानकारी लेने के साथ-साथ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। शौचालय का समुचित रखरखाव नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके अलावा, स्कूल में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने संबंधित एई पीएचई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पाए जाने के मामले में सीएससी श्री धीरज यादव एवं श्री अनिल साहू को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

अपने इस भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जनजातीय नायक गंजन सिंह कोरकू के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंचायत को स्मारक का समुचित रखरखाव करने के साथ ही गंजन सिंह कोरकू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वीरता से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
    user_दिलीप पाल  संवाददाता आमला
    दिलीप पाल संवाददाता आमला
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नशा मुक्त समाज के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में संचालित अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर शुक्रवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। इस अभियान के दौरान शाहपुर, चौकी भौंरा, आठनेर, आमला, भैंसदेही, झल्लार, साईंखेड़ा और दुनावा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातनेर, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलकापुर, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हसलपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, आठनेर बस स्टैंड और ग्राम चिखली खुर्द जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी चौपालों के जरिए आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने सभी से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और राष्ट्र का विकास सुरक्षित रह सके। इस पहल के अंत में "नशे को 'ना', सुरक्षित भविष्य को 'हाँ'" का संदेश देकर नशा मुक्ति के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।
    4
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नशा मुक्त समाज के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में संचालित अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर शुक्रवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

इस अभियान के दौरान शाहपुर, चौकी भौंरा, आठनेर, आमला, भैंसदेही, झल्लार, साईंखेड़ा और दुनावा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातनेर, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलकापुर, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी, एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हसलपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, आठनेर बस स्टैंड और ग्राम चिखली खुर्द जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी चौपालों के जरिए आमजन को जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने सभी से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और राष्ट्र का विकास सुरक्षित रह सके। इस पहल के अंत में "नशे को 'ना', सुरक्षित भविष्य को 'हाँ'" का संदेश देकर नशा मुक्ति के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बैतूल के आठनेर नगर के वार्ड 14 चंद्रशेखर आजाद वार्ड स्थित छोटा बस स्टैंड शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर काम शुरू करा दिया गया है। यह विकास कार्य वार्डवासियों की मांग पर वार्ड की पार्षद एवं राजस्व सामान्य प्रशासन वित्त विभाग की सभापति श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद के प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक का काम शुरू होने से वार्डवासियों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में आए दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है, लेकिन प्रांगण कच्चा होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्डवासियों ने इस पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए पार्षद की सक्रियता और वार्ड के प्रति उनकी गंभीरता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद के साथ विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जितपुरे, लोक निर्माण सभापति अजय पोटफोड, सभापति उमेश बारस्कर, भाजपा नेता प्रवीण चढ़ोकार, शिवपाल जितपुरे, सुरेश भरतपुरे और महिला मंडल से सीता भरतपुरे सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    1
    बैतूल के आठनेर नगर के वार्ड 14 चंद्रशेखर आजाद वार्ड स्थित छोटा बस स्टैंड शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर काम शुरू करा दिया गया है। यह विकास कार्य वार्डवासियों की मांग पर वार्ड की पार्षद एवं राजस्व सामान्य प्रशासन वित्त विभाग की सभापति श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद के प्रयासों से स्वीकृत हुआ है।

शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक का काम शुरू होने से वार्डवासियों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में आए दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है, लेकिन प्रांगण कच्चा होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वार्डवासियों ने इस पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए पार्षद की सक्रियता और वार्ड के प्रति उनकी गंभीरता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद के साथ विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जितपुरे, लोक निर्माण सभापति अजय पोटफोड, सभापति उमेश बारस्कर, भाजपा नेता प्रवीण चढ़ोकार, शिवपाल जितपुरे, सुरेश भरतपुरे और महिला मंडल से सीता भरतपुरे सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने बैतूल का दौरा कर वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को पूरी तरह अनुशासित रहने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने बैतूल का दौरा कर वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को पूरी तरह अनुशासित रहने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" नामक इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस और छिंदवाड़ा पुलिस लोगों से नशा छोड़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील कर रही है। पुलिस ने सभी नागरिकों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और एक नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का पुरजोर आह्वान किया है।
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" नामक इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश पुलिस और छिंदवाड़ा पुलिस लोगों से नशा छोड़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील कर रही है। पुलिस ने सभी नागरिकों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और एक नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का पुरजोर आह्वान किया है।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना आगमन पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का व्यापारी संघ चोपना के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर कलेक्टर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार क्षेत्र के विकास, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चोपना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए।
    2
    बैतूल के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना आगमन पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का व्यापारी संघ चोपना के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर कलेक्टर का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार क्षेत्र के विकास, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने चोपना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के आमला में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है, जहाँ उन्होंने जल संकट पर उग्र प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए महिलाओं ने नपा कार्यालय के भीतर खाली मटके फोड़ दिए। इस हंगामे और उग्र प्रदर्शन के बाद, कलेक्टर द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर प्रशासन आखिरकार हरकत में आया है।
    2
    मध्य प्रदेश के आमला में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है, जहाँ उन्होंने जल संकट पर उग्र प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए महिलाओं ने नपा कार्यालय के भीतर खाली मटके फोड़ दिए। इस हंगामे और उग्र प्रदर्शन के बाद, कलेक्टर द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर प्रशासन आखिरकार हरकत में आया है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में छिन्दवाड़ा एवं जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने पर दोनों स्थानों पर भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इस पुनर्विकास परियोजना के तहत छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन को लगभग ₹17 करोड़ तथा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन को लगभग ₹26 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप दिया गया है। छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, पीसीएमएन श्री अरविंद कुमार मेश्राम, नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन श्री अर्पित शरन, डीसीएम श्री अनिल बागले, सीआई श्री सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबन्धक श्री हेमराज मीणा और श्री राजकिशोर तिवारी सहित अन्य रेलवे कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक अधोसंरचना एवं बेहतर यात्री सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने चारफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान जुन्नारदेव में श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में छिन्दवाड़ा एवं जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने पर दोनों स्थानों पर भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इस पुनर्विकास परियोजना के तहत छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन को लगभग ₹17 करोड़ तथा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन को लगभग ₹26 करोड़ की लागत से आधुनिक रूप दिया गया है।

छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, पीसीएमएन श्री अरविंद कुमार मेश्राम, नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन श्री अर्पित शरन, डीसीएम श्री अनिल बागले, सीआई श्री सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबन्धक श्री हेमराज मीणा और श्री राजकिशोर तिवारी सहित अन्य रेलवे कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक अधोसंरचना एवं बेहतर यात्री सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने चारफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बनने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान जुन्नारदेव में श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.