Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरपंच द्वारा नाली का कार्य न करने पर ग्रामीण को काफी परेशानी हो रही है सरपंच द्वारा नाली न बनने पर काफी समस्या हो रही है ग्रामीण लोगों ग्राम पिपरट ग्राम पंचायत मांची
Monu Monu Yadav
सरपंच द्वारा नाली का कार्य न करने पर ग्रामीण को काफी परेशानी हो रही है सरपंच द्वारा नाली न बनने पर काफी समस्या हो रही है ग्रामीण लोगों ग्राम पिपरट ग्राम पंचायत मांची
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दबंग ने बंद की गांव की निकासी नाली मोहल्ले में भरा पानी ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन पलेरा। तहसील पलेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेला में एक ग्रामीण की मनमानी के कारण पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। गांव के दर्जनों निवासियों ने सामूहिक रूप से तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर जल निकासी बहाल कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 40 साल पुरानी नाली पर खड़ी की दीवार ग्राम बेला में पिछले लगभग 40 वर्षों से सार्वजनिक नाली बनी हुई है, जिससे पूरे मोहल्ले के घरों का गंदा पानी बाहर निकलता है। आरोप है कि गांव के ही निवासी चिन्टेला (पुत्र लटोरे अहिरवार) ने बीते दिनों में नाली के अंतिम मुहाने पर दीवार खड़ी कर दी, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है।रास्ते में भरा एक फीट पानी, शादी का घर भी प्रभावित नाली बंद होने के कारण नालियों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे मोहल्ले के मुख्य रास्तों पर करीब एक फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में शादी का कार्यक्रम है, ऐसे में रास्तों पर पानी भरा होने के कारण मेहमानों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में गंदगी और बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग शिकायती पत्र पर ग्राम पंचायत बेला के सचिव, सरपंच प्रतिनिधि और मोहल्ले के प्रमुख निवासी दशरथ, राजेंद्र कुमार, बृजलाल, बालू यादव, सुनील विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं:नाली पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को तुरंत ढहाया जाए। सार्वजनिक कार्य में बाधा डालने वाले अनावेदक पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए जल निकासी को तत्काल सुचारू कर ग्रामीणों को राहत दी जाए। वहीं तहसीलदार कुलदीप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है3
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़3
- दमोह जिले के अर्थखेड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विश्वकर्मा समाज के 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और निर्दयता से मारपीट की। वीओ: जानकारी के मुताबिक आरोपी ने किशोर को इतनी बेरहमी से पीटा कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। घटना की क्रूरता इतनी थी कि मौके पर मौजूद लोग भी यह मंजर नहीं देख पा रहे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।1
- Post by Jamil khan1
- Post by संतोष गंगेले कर्मयोगी1
- 4 मार्च को ओरछा की नदी में बहे युवक का मिला शव जाँच मैं जुटी ओरछा पुलिस होली पर घूमने आया था युवक1
- *पलेरा में बिजली विभाग का एक्शन: 40 हजार के बकाया पर ट्रैक्टर जब्त, होली के बाद वसूली अभियान में सख्ती* *बिजली बिल वसूली का 'मार्च अटैक': पलेरा वितरण केंद्र ने पटपरा में की जब्ती की कार्रवाई* पलेरा (टीकमगढ़) ।। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में बिजली विभाग 'मार्च क्लोजिंग' को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। पलेरा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटपरा में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बकायादार का ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री के निर्देशन में सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। 40 हजार के फेर में फंसा ट्रैक्टर ग्राम पटपरा में कनेक्शनधारी छक्की अहिरवार (पिता धन्ने अहिरवार) के नाम पर विद्युत विभाग की ₹40,457 की राशि बकाया है। इस कनेक्शन का उपयोग उनके पुत्र जयराम अहिरवार के द्वारा किया जा रहा था। बार-बार समझाइश और नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई की। दलबल के साथ गांव पहुंची टीम होली का त्योहार बीतते ही विभाग ने बकाया वसूली के लिए फील्ड पर उतरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सहायक अभियंता कुशवाहा के नेतृत्व में विभाग का समस्त स्टाफ पटपरा गांव पहुंचा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पलेरा कार्यालय में खड़ा करवा दिया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है। *इनका कहना है :* "मार्च क्लोजिंग के चलते बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का अभियान शुरू किया गया है। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए तत्काल अपनी बकाया राशि जमा करें।"-------------------------- -: *लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा सहायक अभियंता विद्युत वितरण केंद्र पलेरा*1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़3
- बनखेड़ी। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर संभावित हमलों की चर्चाओं के बीच पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़ मच गई है। युद्ध की आशंका के चलते लोग ईंधन के दाम बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। बुधवार शाम से ही क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जो गुरुवार को और ज्यादा देखने को मिली। कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग वाहनों के साथ-साथ डिब्बों और केनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। किसानों ने भी फसलों की कटाई के मद्देनज़र डीजल का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। नयाखेड़ा एचपी, जिओ, पिपरिया रोड स्थित नायरा और चांदोन रोड के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों से अधिक बिक्री दर्ज की गई। अफवाहों से बचने की अपील तहसीलदार अंजू लोधी ने कहा कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन खरीद रहे हैं। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कीमत बढ़ने को लेकर शासन से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1