Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर साल की भांति इस साल भी 1984से निरंतर अयोध्या के लिए टीकमगढ़ जिले के कई ग्रामों से पैदल जत्था निकला देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
हर साल की भांति इस साल भी 1984से निरंतर अयोध्या के लिए टीकमगढ़ जिले के कई ग्रामों से पैदल जत्था निकला देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *पलेरा में बिजली विभाग का एक्शन: 40 हजार के बकाया पर ट्रैक्टर जब्त, होली के बाद वसूली अभियान में सख्ती* *बिजली बिल वसूली का 'मार्च अटैक': पलेरा वितरण केंद्र ने पटपरा में की जब्ती की कार्रवाई* पलेरा (टीकमगढ़) ।। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में बिजली विभाग 'मार्च क्लोजिंग' को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। पलेरा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटपरा में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बकायादार का ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री के निर्देशन में सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। 40 हजार के फेर में फंसा ट्रैक्टर ग्राम पटपरा में कनेक्शनधारी छक्की अहिरवार (पिता धन्ने अहिरवार) के नाम पर विद्युत विभाग की ₹40,457 की राशि बकाया है। इस कनेक्शन का उपयोग उनके पुत्र जयराम अहिरवार के द्वारा किया जा रहा था। बार-बार समझाइश और नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई की। दलबल के साथ गांव पहुंची टीम होली का त्योहार बीतते ही विभाग ने बकाया वसूली के लिए फील्ड पर उतरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सहायक अभियंता कुशवाहा के नेतृत्व में विभाग का समस्त स्टाफ पटपरा गांव पहुंचा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पलेरा कार्यालय में खड़ा करवा दिया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है। *इनका कहना है :* "मार्च क्लोजिंग के चलते बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का अभियान शुरू किया गया है। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए तत्काल अपनी बकाया राशि जमा करें।"-------------------------- -: *लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा सहायक अभियंता विद्युत वितरण केंद्र पलेरा*1
- जतारा के ग्राम पिपरट में सरपंच द्वारा नाली नहीं बनाई जा रही है एक माह से जाद हो गया है खुदवा दिए रोड को अब कह रहे हैं नहीं बनवाना है नाली जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है आने-जाने में मांज्ञची पंचायत के सरपंच1
- आज़ नौगांव बस स्टैंड पर नवीन चौकी का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया।1
- नौगांव में बस स्टैंड पर नवीन पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ । कार्यक्रम में डीआईजी विवेक खत्री , एसपी आगम जैन , विधायक कामाख्या प्रताप सिंह , पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा ) , एसडीओपी अमित मेश्राम , नौगांव थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे , नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी सीएमओ आरएस अवस्थी , पार्षद गण , पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमन नागरिक उपस्थित रहे ।1
- Post by Pushpendra Kumar1
- छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां आधी रात कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देर रात गुटखा मांगने पहुंचे थे। परिवार द्वारा दुकान न खोलने पर दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गेट तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद महिला और उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की और घर में तोड़फोड़ की। घटना में महिला और उसका बेटा घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार बमीठा थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। 📍 स्थान – झमटुली गांव, बमीठा थाना, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश)1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़3
- पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई होली कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम जिले में होली की कानून व्यवस्था ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में गरिमामय वातावरण में हुआ होली मिलन पहले सुरक्षा की जिम्मेदारी, फिर रंगों की खुशियां — ड्यूटी निभाकर रंगों में रंगा पुलिस परिवार टीकमगढ़ जिले में आपसी सौहार्द, भाईचारे और अनुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अपने परिवार सहित पुलिस लाइन परिसर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा समस्त पुलिस बल के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में होली का पर्व मनाया। उल्लेखनीय है कि होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल द्वारा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया। पुलिस की सजगता और सक्रियता के कारण जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसी परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली के अगले दिन पुलिस परिवार द्वारा सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मुंह मीठा कराते हुए इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के साथ पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांटी। पूरा आयोजन गरिमा, अनुशासन और आपसी सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। 👉 इस अवसर पर कलेक्टर टीकमगढ़ विवेक श्रोतिय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली। कार्यक्रम में एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा जिला मुख्यालय एवं थानों का पुलिस बल उपस्थित रहा। होली के इस अवसर पर पुलिस परिवार के बीच आपसी एकजुटता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया।4
- सनातन का झंडा बुलंद करने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे. वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे. न धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगेगा. इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे. इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे. आखिर शास्त्री कहां जा रहे हैं, क्या करेंगे ,धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए पहचाने जाते हैं. वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे. बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी *वंदे भारत टीवी न्यूज़ चैनल से जिला ब्यूरो मुकेश गौतम 7566889508*1