स्वतंत्रता दिवस पर मॉडर्न ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम नवादा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की ओर से गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मॉडर्न ग्रुप के विद्यालयों की ओर से मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर नवादा परिसर में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरपर्सन डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का दिन है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की याद दिलाता है।

- स्वतंत्रता दिवस पर मॉडर्न ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम नवादा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की ओर से गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मॉडर्न ग्रुप के विद्यालयों की ओर से मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर नवादा परिसर में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरपर्सन डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का दिन है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की याद दिलाता है।4
- अकबरपुर में उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने उतारकर बचाया तिरंगे का सम्मान अकबरपुर ( नवादा) अकबरपुर प्रखंड कार्यालय से पूरब दिशा महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाती में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। विद्यालय में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। हैरत की बात यह रही कि ध्वजारोहण के बाद भी किसी शिक्षक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर में लगे तिरंगे पर पड़ी। ध्वज को उल्टा फहराया हुआ देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल ध्वज को उतारकर सुरक्षित रख दिया। जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार का ज्ञान दिया जाता है, उसी विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने जैसी गंभीर लापरवाही होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे के सम्मान को लेकर बरती गई इस कथित लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोच्च है। विद्यालय में ध्वज उल्टा फहराए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- नवादा जिलापरिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी की ओर से समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।1
- जीवन कोचिंग सेंटर में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों को बताया स्वतंत्रता दिवस का महत्व विवेक कुमार वजीरगंज (गया)। गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत बिछा पंचायत स्थित जीवन कोचिंग सेंटर, बिछा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। कोचिंग संस्थान के प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश को अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे संघर्ष और बलिदान दिए। उन्हीं वीर सपूतों की याद में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े विचार साझा किए और भारत माता की जय तथा जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।3
- संस्कृति कार्यक्रम हुआ आयोजन, शान से फहराया गया तिरंगा। बिहार : नवादा खबर। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के तहत कुहिला गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक रणवीर कुमार ने आन बान और शान से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर संस्कृत कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दरमियान छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच जलेबी बांटने का दौर चला। इस मौके पर शिक्षक इफत जबीन, मोहम्मद नौशाद आलम ,मोहम्मद सद्दाम, अशोक पंडित,रानी कुमारी, तनु प्रिया समेत कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण लोग मौजूद थे ।1
- भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं बुधवारा पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- Dehradun Chain Snatching CCTV 🚨 | 75 वर्षीय महिला से चेन झपटी, सड़क पर गिरीं देहरादून के वसंत विहार फेज-2 से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। 🚨 CCTV फुटेज में एक युवक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर आता दिखाई दे रहा है। बातचीत के बहाने महिला के पास रुकने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर मौका पाकर उनके गले से चेन झपट ली। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में 75 वर्षीय महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें लगाई हैं। ⚠️ आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। 📍 Vasant Vihar Phase-2, Dehradun #dehradun #chainsnatching #cctv #vasantvihar #crime1