logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं बुधवारा पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

22 hrs ago
user_Kanhai chaudhary
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
22 hrs ago

भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं बुधवारा पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

More news from बिहार and nearby areas
  • भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं बुधवारा पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई 
नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवारा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अन्नु सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं बुधवारा पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर मॉडर्न ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम नवादा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की ओर से गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मॉडर्न ग्रुप के विद्यालयों की ओर से मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर नवादा परिसर में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरपर्सन डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का दिन है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की याद दिलाता है।
    4
    स्वतंत्रता दिवस पर मॉडर्न ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम
नवादा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की ओर से गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नवादा में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं मॉडर्न ग्रुप के विद्यालयों की ओर से मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर नवादा परिसर में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरपर्सन डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का दिन है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की याद दिलाता है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    42 min ago
  • अकबरपुर में उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने उतारकर बचाया तिरंगे का सम्मान अकबरपुर ( नवादा) अकबरपुर प्रखंड कार्यालय से पूरब दिशा महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाती में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। विद्यालय में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। हैरत की बात यह रही कि ध्वजारोहण के बाद भी किसी शिक्षक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर में लगे तिरंगे पर पड़ी। ध्वज को उल्टा फहराया हुआ देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल ध्वज को उतारकर सुरक्षित रख दिया। जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार का ज्ञान दिया जाता है, उसी विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने जैसी गंभीर लापरवाही होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे के सम्मान को लेकर बरती गई इस कथित लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोच्च है। विद्यालय में ध्वज उल्टा फहराए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    अकबरपुर में उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ग्रामीणों ने उतारकर बचाया तिरंगे का सम्मान
अकबरपुर ( नवादा)
अकबरपुर प्रखंड कार्यालय से पूरब दिशा महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाती में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। विद्यालय में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। हैरत की बात यह रही कि ध्वजारोहण के बाद भी किसी शिक्षक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर में लगे तिरंगे पर पड़ी। ध्वज को उल्टा फहराया हुआ देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल ध्वज को उतारकर सुरक्षित रख दिया।
जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार का ज्ञान दिया जाता है, उसी विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने जैसी गंभीर लापरवाही होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे के सम्मान को लेकर बरती गई इस कथित लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोच्च है। विद्यालय में ध्वज उल्टा फहराए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Dharmajeet Kumar sinha
    Dharmajeet Kumar sinha
    Court reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • नवादा जिलापरिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी की ओर से समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
    1
    नवादा जिलापरिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी की ओर से समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
    user_Aaj Ka Naya Bharat News
    Aaj Ka Naya Bharat News
    Newspaper publisher नवादा, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • जीवन कोचिंग सेंटर में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों को बताया स्वतंत्रता दिवस का महत्व विवेक कुमार वजीरगंज (गया)। गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत बिछा पंचायत स्थित जीवन कोचिंग सेंटर, बिछा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। कोचिंग संस्थान के प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश को अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे संघर्ष और बलिदान दिए। उन्हीं वीर सपूतों की याद में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े विचार साझा किए और भारत माता की जय तथा जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
    3
    जीवन कोचिंग सेंटर में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों को बताया स्वतंत्रता दिवस का महत्व
विवेक कुमार 
वजीरगंज (गया)। गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत बिछा पंचायत स्थित जीवन कोचिंग सेंटर, बिछा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। कोचिंग संस्थान के प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक पप्पू पासवान ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश को अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे संघर्ष और बलिदान दिए। उन्हीं वीर सपूतों की याद में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े विचार साझा किए और भारत माता की जय तथा जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
    user_Dr Vivek kumar पत्रकार
    Dr Vivek kumar पत्रकार
    नरहट, नवादा, बिहार•
    5 hrs ago
  • भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳 15 अगस्त 2026 भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। “आजादी हमें विरासत में नहीं, वीरों के बलिदान से मिली है।” आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने गाँव, पंचायत और समाज के विकास में अपना योगदान देंगे तथा शिक्षा, एकता और स्वच्छता को बढ़ावा देंगेग नगर पंचायत- रजौली प्रखंड – रजौली, जिला – नवादा, बिहार – 805125 🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
    1
    भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। 
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
15 अगस्त 2026
भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।
“आजादी हमें विरासत में नहीं, वीरों के बलिदान से मिली है।”
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने गाँव, पंचायत और समाज के विकास में अपना योगदान देंगे तथा शिक्षा, एकता और स्वच्छता को बढ़ावा देंगेग
नगर पंचायत- रजौली
प्रखंड – रजौली, जिला – नवादा, बिहार – 805125
🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
    user_Uday Kumar
    Uday Kumar
    रजौली, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • संस्कृति कार्यक्रम हुआ आयोजन, शान से फहराया गया तिरंगा। बिहार : नवादा खबर। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के तहत कुहिला गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक रणवीर कुमार ने आन बान और शान से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर संस्कृत कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दरमियान छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच जलेबी बांटने का दौर चला। इस मौके पर शिक्षक इफत जबीन, मोहम्मद नौशाद आलम ,मोहम्मद सद्दाम, अशोक पंडित,रानी कुमारी, तनु प्रिया समेत कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण लोग मौजूद थे ।
    1
    संस्कृति कार्यक्रम हुआ आयोजन, शान से फहराया गया तिरंगा।
बिहार : नवादा खबर।  नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के तहत  कुहिला गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस  धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक रणवीर कुमार ने आन बान और शान से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर संस्कृत कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दरमियान छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच जलेबी बांटने का दौर चला। इस मौके पर शिक्षक इफत जबीन, मोहम्मद नौशाद आलम ,मोहम्मद सद्दाम, अशोक पंडित,रानी कुमारी, तनु प्रिया समेत कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण लोग मौजूद थे ।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    18 hrs ago
  • समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं समस्त बनिया विगहा पंचायत वासियों और जनप्रतिनिधि, अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 
मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह की ओर से समस्त देशवासियों एवं समस्त बनिया विगहा पंचायत वासियों और जनप्रतिनिधि, अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.