युवक टावर पर चढ़ा, छह घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझकर किसी तरह उतारा युवक टावर पर चढ़ा, छह घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझकर किसी तरह उतारा औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब छह घंटे तक लगातार प्रयास कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी ब्रह्मानन्द पुत्र रमेश चन्द्र अचानक खेतों के पास लगे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे ऊंचाई पर देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता रमेश चन्द्र ने दामाद सुशील कुमार के नाम पर महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे ब्रह्मानन्द चलाता था और उसकी किश्तें भी भरता था। आरोप है कि लोन चुकाने के बाद बहनोई ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज करा दी, जिससे युवक और अधिक तनाव में आ गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जीजा को बुलाकर समझौते का आश्वासन दिलाया गया, जिसके बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर सड़क निर्माण में बड़ा खेल! आरोप है कि गड्ढों और उखड़े किनारों पर सिर्फ गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर परत बिछाई जा रही है। शाम ढलते ही शुरू हुए काम ने गुणवत्ता, थिकनेस और पारदर्शिता पर खड़े कर दिए बड़े सवाल। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह सड़क मरम्मत है तो मानक कहाँ हैं, और अगर नई परत है तो मोटाई कितनी है? सड़क निर्माण में सही लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच जरूरी मानी जाती है, लेकिन मौके पर तस्वीर कुछ और ही कर रही है बयां। लोगों ने पूछा क्या यह टिकाऊ सड़क बनेगी या पहली बारिश में ही फिर उखड़ जाएगी? अब निगाहें PWD अफसरों पर टिकी हैं कि वे इसे विकास बताएंगे या घटिया निर्माण पर कार्रवाई करेंगे।1
- औरैया। जनपद के दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों/दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 15 अप्रैल तक स्वयं कब्जा हटाने की मुनादी कर अंतिम चेतावनी दे दी गयी है। कब्जेदारों के द्वारा स्वयं कब्जा न हटाने पर 16 अप्रैल को प्रशासन द्वारा की जाएगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। दिबियापुर में कंचौसी नहर रोड व नहर पुल क्षेत्र में मुनादी कर जमीन को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी गयी। कुल 58 कब्जेदारों में से 10 कब्जेदारों का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण 10 कब्जेदारों को इस कार्रवाई से रखा गया है अलग। पूर्व में नोटिस चस्पा के बाद अवैध कब्जेदारों से जमीन को कब्जा मुक्त न कराये जाने पर कुछ कब्जेदार स्वयं खाली की गई दुकानों आदि से फिर करने लगे है व्यापार। अब पुनः मुनादी किये जाने से इन अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप। मा० उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की, की जारही है कार्रवाई ।सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय तिवारी अवर अभियंता उमेश कुमार ने मा० उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन कराने को लेकर कराई मुनादी।2
- युवक टावर पर चढ़ा, छह घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझकर किसी तरह उतारा औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब छह घंटे तक लगातार प्रयास कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी ब्रह्मानन्द पुत्र रमेश चन्द्र अचानक खेतों के पास लगे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे ऊंचाई पर देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक तनाव के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, उसके पिता रमेश चन्द्र ने दामाद सुशील कुमार के नाम पर महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे ब्रह्मानन्द चलाता था और उसकी किश्तें भी भरता था। आरोप है कि लोन चुकाने के बाद बहनोई ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज करा दी, जिससे युवक और अधिक तनाव में आ गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जीजा को बुलाकर समझौते का आश्वासन दिलाया गया, जिसके बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।1
- ब्रेकिंग अलीगढ अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अलीगढ पुलिस ने दी दबिश और की हॉस्टल की चेकिंग एमयू हॉस्टल रूम से कारतूस, मैगजीन,और नकली नोट बरामद एमयू छात्र शहबाज के कमरे से मिली आपत्तिजनक सामग्री शहबाज के नाम की 2 अलग-अलग 10वी क्लास की मिली मार्कशीट 2 अलग-अलग नामांकन पत्र भी बरामद पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी शहबाज हुआ फरार FM टॉवर इलाके में हुई फायरिंग मामले में कार्रवाई करने एमयू पहुंची थी पुलिस अलीगढ सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ आपत्ति जनक सामान मिलने पर हुई FIR दर्ज पूरा मामला अलीगढ के सिविल लाईन क्षेत्र के AMU के एसजैड हॉल का बताया जा रहा मामला3
- बड़ी खबर औरैया नालियों कि नहीं हो रही सफाई वीमारी कि आशंका आपको बताओ दे की खबर सराय महाजनान से जाहाँ काफ़ी समय से नालियों किया सफाई नहीं हुईं ग्राम वासियो ने खुद सफाई करवा रहे आपको ग्राम पंचायत प्रधान भी नहीं दे रहे ध्यान सराय में नहीं भेजते हैं सफाई कर्म चारी1
- पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान1
- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।3
- औरैया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती द्वारा गाने के माध्यम से इशारा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। वीडियो से जनपद में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो Megha Yadav नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। युवती बेला थाना क्षेत्र के झबरा गांव की निवासी बताई जा रही है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।2