logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पनियरा के नए थानाध्यक्ष बने कुंवर गौरव सिंह, कानून व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता महराजगंज। जिले में हुए आठ थानाध्यक्षों के तबादले के क्रम में पनियरा थाने को नया प्रभारी मिला है। कुंवर गौरव सिंह ने मंगलवार को पनियरा थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह कोल्हुई थाने के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि पनियरा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम के साथ लगातार सक्रियता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून में बाधा डालने और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थानाध्यक्षों के फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। नए प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के लोगों को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Paneyara #Paniyara #MaharajganjPolice #UPPolice #BreakingNews #NewsUpdate #UPNews #LawAndOrder #PoliceNews

18 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
baa7beda-01e7-4152-be0a-bca87f6566e0

पनियरा के नए थानाध्यक्ष बने कुंवर गौरव सिंह, कानून व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता महराजगंज। जिले में हुए आठ थानाध्यक्षों के तबादले के क्रम में पनियरा थाने को नया प्रभारी मिला है। कुंवर गौरव सिंह ने मंगलवार को पनियरा थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह कोल्हुई थाने के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि पनियरा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम के साथ लगातार सक्रियता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून में बाधा डालने और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थानाध्यक्षों के फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। नए प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के लोगों को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Paneyara #Paniyara #MaharajganjPolice #UPPolice #BreakingNews #NewsUpdate #UPNews #LawAndOrder #PoliceNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    1
    सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी
महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews
    1
    नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, 
महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।
नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm
    1
    फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर,

हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली 

फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं।

धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम

#mahararagnj 
#police 
#sdm
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों पर एक युवक के घर पहुंचकर उसे वाहन में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप
1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों पर एक युवक के घर पहुंचकर उसे वाहन में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। साथ ही 112, 1090, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
    1
    मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव
महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। 
साथ ही 112, 1090, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता
    1
    सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता
सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोरखपुर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पीस पार्टी का हल्लाबोल | राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन | Attaullah Shahi
    1
    गोरखपुर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पीस पार्टी का हल्लाबोल | राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन | Attaullah Shahi
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
    1
    पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज
🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया।
प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही।
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.