Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
PUBLIC MAHARAJGANJ
पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।1
- नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews1
- फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm1
- 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों पर एक युवक के घर पहुंचकर उसे वाहन में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- मिशन शक्ति फेज-5.0: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। साथ ही 112, 1090, 181 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।1
- सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता1
- हाटा में जमीन विवाद में महिला और उसकी वृद्ध सास को लाठी-रॉड से पीटा, सोने के जेवर छीने। हंगामा टाइम्स न्यूज़ हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी मलाव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक महिला और उसकी वृद्ध सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अपनी निजी भूमि पर दिनांक 21 अगस्त 2026 को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रही थी। इसी रंजिश को लेकर 22 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे उनके पट्टीदार रामायन पुत्र रामजीत, निखिल पुत्र रामायन, पूजा व कल्पना पुत्रियां रामायन और कोमल पत्नी रामायन एकराय होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर सभी ने आशा देवी और उनकी वृद्ध सास रामकली देवी पत्नी स्व. बाबूलाल के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा देवी को भी शरीर में काफी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जेवरात छीनने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनका मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने की जिउतिया जबरन छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार घटना की सूचना थाना हाटा पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने 14 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए जेवरात बरामद करने की मांग की है।1
- पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate1