उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित* कोल सिटी न्यूज़, धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर संशोधन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग है। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है। जबकि उपरोक्त स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकालकर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने के पश्चात सैरात दर निर्धारित करके, विज्ञापन प्रकाशित कराकर बंदोबस्ती करें। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अमनदीप, सहायक श्री सोनू कुमार मौजूद थे।

- वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर दोबारा कुर्की-जब्ती,डीसीपी सहित दो थानों की पुलिस रही मौजूद।1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रत्याशी ज्योति कुमारी की बड़ी गौतनी का निधन समर्थकों में शोक का लहर1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को पोद्दार बिल्डिंग बैंक मोड़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आज नगर निगम चुनाव संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।1
- चुनाव के बीच गठबंधन में टकराव, झामुमो कांग्रेस की राह होगी अलग?1
- Post by BINOD KUMAR1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1