Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना - रील बनाने के दौरान होते होते टल गया बड़ा हादसा,सफारी गाड़ी में स्टंट कर रहे थे चार नाबालिग, अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लटकी सफारी गाड़ी, नागौद के वसुधा मन्दिर के पास स्थित ब्रिज पुल की घटना
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
सतना - रील बनाने के दौरान होते होते टल गया बड़ा हादसा,सफारी गाड़ी में स्टंट कर रहे थे चार नाबालिग, अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज में लटकी सफारी गाड़ी, नागौद के वसुधा मन्दिर के पास स्थित ब्रिज पुल की घटना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रखर प्रवक्ता न्यूज1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- Post by Abhay TV News2
- Post by Prakash Pathak Satna1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश अभियान के तहत प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता संपन्न चित्रकूट - प्रभारी मंत्री जनपद चित्रकूट, राज्य मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन), उत्तर प्रदेश, मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) द्वारा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्किट हाउस (निरीक्षण भवन), चित्रकूट में पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का आयोजन अपराह्न 12:00 बजे किया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में संचालित जन आक्रोश अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मा० मंत्री जी ने अवगत कराया कि उक्त अधिनियम हेतु आवश्यक संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के दृष्टिगत जन-जागरूकता एवं जन-समर्थन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इस विषय में सरकार की प्रतिबद्धता, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा व्यापक जनभागीदारी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। मा० मंत्री जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है तथा इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता बढ़ाने एवं अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री डॉ. अश्विनी अवस्थी, भाजपा महामंत्री अंजू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।3
- अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए संत रामपाल जी महाराज युटुब चैनल1
- कल्याण भारती इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम जनपद चित्रकूट कर्वी स्थित कल्याण भारती इंटर कॉलेज का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। हालांकि गृहविज्ञान विषय में अपेक्षाकृत कम अंक आने से कई मेधावी छात्र-छात्राओं की मेरिट प्रभावित हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रणनीति, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम संभव हो सका। - हाईस्कूल में रवि अव्वल, इंटर में खुशी ने मारी बाजी कक्षा 10वीं में रवि राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवानी देवी दूसरे और चेतना पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 12वीं में खुशी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया और सपना देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जे.पी. राजपूत ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी प्रवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि यदि सही तरीके से पढ़ाई की जाए तो अंग्रेजी विषय भी सरल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पुलिस लाइन, चित्रकूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियो द्वारा पासिंग आउट परेड की रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया । जनपद चित्रकूट पुलिस लाइन, चित्रकूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों के अंतर्गत एक रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, एकरूपता एवं सटीक ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए परेड की बारीकियों, अनुशासन, तालमेल एवं प्रस्तुति को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड प्रत्येक प्रशिक्षु के लिए गौरव का क्षण होता है, जिसमें उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं प्रशिक्षण की झलक दिखाई देती है। यह रिहर्सल परेड आगामी पासिंग आउट परेड की अंतिम तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान आरक्षी अपने प्रशिक्षण काल में सीखे गए ड्रिल, मार्चिंग एवं अनुशासन का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले, अनुशासित, सक्षम एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत पुलिसकर्मी तैयार करना है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय यामीन अहमद व प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।2