logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*संभागीय आयुक्त राठौड़ ने ली जिला अधिकारियों की बैठक: जनगणना 2027 में आमजन में स्व-गणना की जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश* संभागीय आयुक्त अजमेर, डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति, ऊर्जा आपूर्ति तथा विभिन्न विकास अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राठौड़ ने विशेष रूप से जनगणना 2027 के अंतर्गत आमजन की भागीदारी तथा स्व.गणना प्रक्रिया के क्रियान्वन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि आमजन के बीच स्व.गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आमजन को स्वयं गणना करने के लिए प्रेरित किया जा सके । उन्होंने सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की उनके विभाग द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे आंकड़ों की शुद्धता और समयबद्धता बनी रहे। सांख्यिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तय कर ली गई है। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, डिजिटल प्लेटफॉर्म की तैयारी और जनजागरूकता गतिविधियों पर भी कार्य किया जा रहा है । राठौड़ ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर जनगणना से संबंधित सूचनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें और स्व-गणना के लिए नागरिकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराएं। बैठक में संभागीय आयुक्त ने अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में घरेलू व कृषि विद्युत सप्लाई सुगमता से सुनिश्चित करने को कहा, उन्होंने अधिकारियों को विद्युत विभाग की लंबित वसूली को पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एवीवीएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा ‌।‌ इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त ने जल स्रोतों की सतत मॉनिटरिंग, समयबद्ध टैंकर व्यवस्था और सभी योजनाओं के सुगमता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राठौड़ ने ऊर्जा आपूर्ति के संबंध में निर्बाध विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी योजनाओं के अंतर्गत अपने लक्ष्य पूर्ण करें और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ।‌ बैठक में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़ तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।‌ नागौर : 23 अप्रैल 2026

2 hrs ago
user_CITY PRESS  RIYAN BARI
CITY PRESS RIYAN BARI
Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

*संभागीय आयुक्त राठौड़ ने ली जिला अधिकारियों की बैठक: जनगणना 2027 में आमजन में स्व-गणना की जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश* संभागीय आयुक्त अजमेर, डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति, ऊर्जा आपूर्ति तथा विभिन्न विकास अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राठौड़ ने विशेष रूप से जनगणना 2027 के अंतर्गत आमजन की भागीदारी तथा स्व.गणना प्रक्रिया के क्रियान्वन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि आमजन के बीच स्व.गणना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आमजन को स्वयं गणना करने के लिए प्रेरित किया जा सके । उन्होंने सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की उनके विभाग द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे आंकड़ों की

ceb3eaf6-fda4-4d44-a879-f808a41a2ce2

शुद्धता और समयबद्धता बनी रहे। सांख्यिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तय कर ली गई है। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, डिजिटल प्लेटफॉर्म की तैयारी और जनजागरूकता गतिविधियों पर भी कार्य किया जा रहा है । राठौड़ ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर जनगणना से संबंधित सूचनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें और स्व-गणना के लिए नागरिकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराएं। बैठक में संभागीय आयुक्त ने अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में घरेलू व कृषि विद्युत सप्लाई सुगमता से सुनिश्चित करने को कहा, उन्होंने अधिकारियों को विद्युत विभाग की लंबित वसूली को पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए

bb11995d-cda6-4da5-9397-f40f2ae16f6e

एवीवीएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा ‌।‌ इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त ने जल स्रोतों की सतत मॉनिटरिंग, समयबद्ध टैंकर व्यवस्था और सभी योजनाओं के सुगमता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राठौड़ ने ऊर्जा आपूर्ति के संबंध में निर्बाध विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी योजनाओं के अंतर्गत अपने लक्ष्य पूर्ण करें और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें ।‌ बैठक में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़ तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।‌ नागौर : 23 अप्रैल 2026

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान * अवैध खनन / परिवहन पर नागौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थान मे खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियो पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान
* अवैध खनन / परिवहन पर नागौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थान  मे खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियो  पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    25 min ago
  • मिर्धा महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न नागौर, 23 अप्रैल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर (राजस्थान सरकार) तथा श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समन्वयक मेजर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नवाचार और सृजनशीलता को सुरक्षित रखने के लिए आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शोध कार्यों को संरक्षित कर समाज को नई दिशा प्रदान करती है। वहीं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. रिछपाल सिंह ने मौलिकता और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम हैं और राज्य सरकार शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सत्रों में भारतीय पेटेंट अभिकर्ता डॉ. जगदीश लोहार ने पेटेंट और डिजाइन के माध्यम से नवाचार के विधिक संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। वहीं अधिवक्ता एवं स्वाश लीगल कंसल्टेंट की संस्थापक डॉ. भारती जैन ने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के महत्व को सरल भाषा में स्पष्ट किया। समापन सत्र में डॉ. हर्ष ईनाणियां ने कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेत (जीआई) को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. हरसुखराम छरंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. भूपेश बाजिया एवं प्रो. सुमित्रा सांगवा ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग डॉ. जगदीश झिंझा ने प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. अविनाश व्यास एवं डॉ. सुनील चौधरी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    मिर्धा महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न
नागौर, 23 अप्रैल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर (राजस्थान सरकार) तथा श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समन्वयक मेजर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नवाचार और सृजनशीलता को सुरक्षित रखने के लिए आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शोध कार्यों को संरक्षित कर समाज को नई दिशा प्रदान करती है। वहीं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. रिछपाल सिंह ने मौलिकता और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम हैं और राज्य सरकार शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
तकनीकी सत्रों में भारतीय पेटेंट अभिकर्ता डॉ. जगदीश लोहार ने पेटेंट और डिजाइन के माध्यम से नवाचार के विधिक संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। वहीं अधिवक्ता एवं स्वाश लीगल कंसल्टेंट की संस्थापक डॉ. भारती जैन ने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के महत्व को सरल भाषा में स्पष्ट किया।
समापन सत्र में डॉ. हर्ष ईनाणियां ने कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेत (जीआई) को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. हरसुखराम छरंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. भूपेश बाजिया एवं प्रो. सुमित्रा सांगवा ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग डॉ. जगदीश झिंझा ने प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. अविनाश व्यास एवं डॉ. सुनील चौधरी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थाने में खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए।
पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थाने में खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_CITY PRESS  RIYAN BARI
    CITY PRESS RIYAN BARI
    Video Creator रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    1 hr ago
  • “गौ सम्मान की हुंकार: बाजारों से चौक तक जागा जनमानस, 27 अप्रैल को बड़ा जुटान”
    1
    “गौ सम्मान की हुंकार: बाजारों से चौक तक जागा जनमानस, 27 अप्रैल को बड़ा जुटान”
    user_Sushil Kumar Diwakar
    Sushil Kumar Diwakar
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी प्रचार हेतु पत्रकारों से संवाद सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत बिजयनगर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ब्यावर ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी पहल का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर सोनी ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए उनकी जानकारी का आमजन तक समय पर और सही रूप में पहुंचना आवश्यक है। साथ ही तहसील स्तर पर संचालित विकास कार्यों की सफल कहानियों (सक्सेस स्टोरी) को भी प्रमुखता से प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पत्रकार प्रेमचंद पीपाड़ा, टीकम, महावीर, जितेंद्र मुणोत, अनिल जांगिड़, राजेंद्र सेन, सतीश लुणावत एवं गौरव व्यास सहित अन्य पत्रकार व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। अंत में उन्होंने बिजयनगर के पत्रकार साथियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
    1
    जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी प्रचार हेतु पत्रकारों से संवाद
सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत 
बिजयनगर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा  प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ब्यावर ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी पहल का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर सोनी ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए उनकी जानकारी का आमजन तक समय पर और सही रूप में पहुंचना आवश्यक है। साथ ही तहसील स्तर पर संचालित विकास कार्यों की सफल कहानियों (सक्सेस स्टोरी) को भी प्रमुखता से प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेमचंद पीपाड़ा, टीकम, महावीर, जितेंद्र मुणोत, अनिल जांगिड़, राजेंद्र सेन, सतीश लुणावत एवं गौरव व्यास सहित अन्य पत्रकार व  मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
अंत में उन्होंने बिजयनगर के पत्रकार साथियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 min ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 min ago
  • रेन आचार्य सज्जनदास महाराज ने भजनलाल को शर्म आनी चाहिए, खुली चेतावनी दे दी संतो ने संतों की बनाई हुई सरकार मे संत ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित !! #भोपालगढ़ #bhopalgarh #iodhpur
    1
    रेन आचार्य सज्जनदास महाराज ने भजनलाल को शर्म आनी चाहिए, खुली चेतावनी दे दी संतो ने संतों की बनाई हुई सरकार मे संत ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित !! #भोपालगढ़ #bhopalgarh #iodhpur
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.