किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखीमपुर खीरी में किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निघासन / लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, निघासन तहसील के थाना पढ़ुआ क्षेत्र की चौकी पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा नानकार के उपगांव बिछुली निवासी कल्लू पासी (पुत्र बाबूराम पासी) को बुधवार दोपहर पुलिस ने खेत से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय कल्लू पासी अपने खेत में गन्ना छीलकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सूचना या नोटिस के उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें चौकी ले जाने से पहले पढ़ुआ साइफन के पास अपनी फोर व्हीलर गाड़ी के साथ भारी जरीकेन रखकर फोटो और वीडियो भी बनाती दिखाई दी। इसके बाद उन्हें चौकी में बैठा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कल्लू पासी के परिजनों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में परिजन खेत मालिक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खेत मालिक ने चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह से फोन पर संपर्क कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। इस पर चौकी प्रभारी ने बताया कि वे न्यायालय कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं और चौकी क्षेत्र में मौजूद सिपाहियों से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।इसके बाद परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। श्री रसिक मोहन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष पढ़ुआ से फोन पर बात की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी शक या मुखबिर की सूचना के आधार पर व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। बताया गया कि बीट के सिपाही योगेंद्र सिंह ने भी फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कल्लू पासी को शक के आधार परपूछताछ के लिए लाया गया थाऔरउन्हेंसम्मानपूर्वक छोड़ दिया जायेगा। इस बीच, हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें गिरफ्तार व्यक्ति पूरी घटना का बयान करता दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी जिले की तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज स्थित ग्राम मोतीपुर में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण ये विवाद हिंसा का रूप ले लेते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द जमीन विवादों का निस्तारण किया जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना को जिले के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने प्रशासन से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बृज मौर्या, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, विपुल गुप्ता, बलराम गुप्ता, के.के. मिश्रा, दिनेश, राजन यादव, मनीष वर्मा, अफजल शाह, रघुनंदन राज पासी, राम चंद्र प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- “लगातार हादसों के बाद फूटा आक्रोश—संगीता गुप्ता ने दी चेतावनी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो उग्र प्रदर्शन” (खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी) लखीमपुर खीरी जिले के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जालियां हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी जालियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।4
- सीतापुर - एसडीएम का पेशकार अनुपम श्रीवास्तव एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, आरोप है कि दाखिल खारिज में लगी आपत्ति के निस्तारण के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई कार्रवाई के दौरान टीम ने पब्लिक के सामने पेशकार की उंगलियां पानी में डलवाईं, जिनके डूबते ही पानी गुलाबी हो गया, इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया1
- मितौली खीरी विकास खण्ड मितौली के नवीन तहसील परिसर के निकट 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं। 👉इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार प्रभारी दिनेश कुमार,सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार सहित तहसील व जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 👉 अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। 👉 प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, तैयारियां जोरों पर।4
- मध्य प्रदेश: शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने ब्लैक थार से 5 लोगों को रौंद दिया, सभी घायल हो गए थाने में दिनेश से पूछा गया– गाड़ी में ब्रेक नहीं था क्या? दिनेश बोला– ब्रेक है, सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं तो आगे आगे लहरा काहे रहा है1
- लखीमपुर खीरी मे अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अंतर्गत आज फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी क्षेत्र द्वारा व्यावसायिक भवन पैंटालून में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर विभाग की टीम ने फायर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया और मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ को पंपलेट वितरित कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानियां बताई गईं। फायर कर्मियों ने आग से बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया और आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन और कर्मचारियों को आग से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना है।1