संभल हिंसा के मुख्य आरोपी और फरार गैंगस्टर शारिक साठा के साथी वारिस ने खुद को नाबालिग बताते हुए एससी-एसटी कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। संभल हिंसा के आरोपी वारिस ने खुद को बताया नाबालिग संभल हिंसा के मुख्य आरोपी और फरार गैंगस्टर शारिक साठा के साथी वारिस ने खुद को नाबालिग बताते हुए एससी-एसटी कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट में लगाए जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में जन्म वर्ष 2004 है। वारिस पर NSA लगा है और वह करीब डेढ़ साल से मुरादाबाद जेल में बंद है। जन्म प्रमाण पत्र वर्ष 2017 में संभल नगर पालिका से जारी हुआ था। पुलिस अब प्रमाण पत्र की वैधता की जांच कर रही है और नगर पालिका से 2017 की मूल आवेदन फाइल व दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेज सामने आने के बाद ही वारिस की वास्तविक उम्र स्पष्ट होगी। जन्म प्रमाण पत्र तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता के कार्यकाल में जारी हुआ था। पुलिस उनके कार्यकाल में जारी अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
संभल हिंसा के मुख्य आरोपी और फरार गैंगस्टर शारिक साठा के साथी वारिस ने खुद को नाबालिग बताते हुए एससी-एसटी कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। संभल हिंसा के आरोपी वारिस ने खुद को बताया नाबालिग संभल हिंसा के मुख्य आरोपी और फरार गैंगस्टर शारिक साठा के साथी वारिस ने खुद को नाबालिग बताते हुए एससी-एसटी कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट में लगाए जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में जन्म वर्ष 2004 है। वारिस पर NSA लगा है और
वह करीब डेढ़ साल से मुरादाबाद जेल में बंद है। जन्म प्रमाण पत्र वर्ष 2017 में संभल नगर पालिका से जारी हुआ था। पुलिस अब प्रमाण पत्र की वैधता की जांच कर रही है और नगर पालिका से 2017 की मूल आवेदन फाइल व दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दस्तावेज सामने आने के बाद ही वारिस की वास्तविक उम्र स्पष्ट होगी। जन्म प्रमाण पत्र तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता के कार्यकाल में जारी हुआ था। पुलिस उनके कार्यकाल में जारी अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास शुभकामनाएँ, बोलीं— कान्हा की कृपा से हर जीवन खुशियों से भर जाए 🙏🪈 🦚💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण की मधुर मुस्कान आपके जीवन में खुशियाँ, उनकी बांसुरी आपके मन में शांति और उनका आशीर्वाद आपके परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए। 🌸🪈 कान्हा आपके जीवन की हर परेशानी दूर करें, हर सपने को नई उड़ान दें और हर कदम पर सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। 💙🙏 राधा-कृष्ण के पावन प्रेम से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहे और आपके घर-आँगन में हमेशा प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का वास हो। 🌺🦚 आइए, इस जन्माष्टमी पर प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। 🙏✨ राधे राधे! जय श्री कृष्ण! 💙🪈 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸 — तानिया नागपाल1
- ग्राम चौपाल हसनपुर विधानसभा 42 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस “डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब” Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- पूरे विश्व के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जैसे कि आपने सुना होगा मथुरा में जन्म लियो गोकुल में पले श्री कृष्णा आज वही दिन आ गया है श्री कृष्ण के जन्म होने से पहले सारी तैयारी कर ली गई है1
- goyal sudhir Muradabad Muradabad के डीएम ने विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर के साथ मूढ़ापांडे क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर बचाव एवं राहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जलस्तर सामान्य होने के बाद कराया जाएगा फसल क्षति का सर्वे। मुरादाबादके जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह के साथ तहसील सदर के मूढ़ापांडे क्षेत्र में कोसी नदी के तटीय इलाकों में स्थित ग्राम भीतखेड़ा, हिरनखेड़ा, मिलक, बिसाड़ आदि गांवों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, जलभराव तथा प्रशासन द्वारा की गई राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने ग्रामीण जनों से बातचीत करके विस्तारपूर्वक जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल कैंप एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पानी का भराव है, हालांकि जलस्तर तेजी से कम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति में किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। रजेड़ा नदी के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि नदी पर पुल बना हुआ है तथा नदी के बहाव क्षेत्र में सुधारात्मक कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्य रूप से पॉपुलर के पेड़ एवं धान की फसल है। धान की फसल की जलधारण क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक होने के कारण फिलहाल इसमें बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। अन्य फसलों में हुई संभावित क्षति का वास्तविक आकलन जलस्तर सामान्य होने के बाद ही किया जा सकेगा। इसके लिए राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार सर्वे किया जाएगा तथा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पात्र किसानों को फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क है और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है4
- फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश गजरौला। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित शकुंतला ट्रेड लिंक फायरवर्क्स एवं आरएच फायरवर्क्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों तथा आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।4
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया। कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- Sudhir goyal Muradabad मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में गगन नदी पर बने अस्थायी पुल का मुद्दा गरमाया, सपा विधायक कमाल अख्तर ने जताया दुख ओर पीड़ित परिवार से अचनक मिलने पहुंचे goyal sudhir Muradabad मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र में हर्बल पार्क के पीछे नदी पर बने अस्थायी पुल से गिरकर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लंबे समय से चली आ रही स्थायी पुल निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर ने हादसे में प्रभावित परिवार से बातचीत कर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि इस गंभीर समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाना जरूरी है मीडिया से बातचीत करते हुए सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि ग्रामीण कई वर्षों से यहां स्थायी पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों की आवाज सरकार तक पहुंचे और यहां जल्द से जल्द स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी पुल से नदी पार करना लगातार जोखिम भरा साबित हो रहा है। तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से स्थायी पुल बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।2
- अमरोहा यूपी! रिपोर्ट कपिल चावला जनतंत्र TV अमरोहा कसाई खाना मोहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप गोली चलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़1