चंबल के रेत माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध रास्ते खुदवाकर किए बंद सरायछोला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायछोला थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंबल नदी की ओर जाने वाले प्रमुख कच्चे और वैकल्पिक मार्गों की पहचान कर उन्हें गहरे गड्ढे खुदवाकर पूरी तरह बंद कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही रोकना है, ताकि चंबल क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस का मानना है कि इन रास्तों के बंद होने से रेत माफियाओं की गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगेगा और शासन को राजस्व की होने वाली हानि भी रुकेगी। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में सरायछोला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 31 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी ऐसे अवैध मार्गों की पहचान कर इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
चंबल के रेत माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध रास्ते खुदवाकर किए बंद सरायछोला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा
रहे विशेष अभियान के तहत सरायछोला थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंबल नदी की ओर जाने वाले प्रमुख कच्चे और वैकल्पिक मार्गों की पहचान कर उन्हें गहरे गड्ढे खुदवाकर पूरी तरह बंद कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहनों
की आवाजाही रोकना है, ताकि चंबल क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस का मानना है कि इन रास्तों के बंद होने से रेत माफियाओं की गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगेगा और शासन को राजस्व की होने वाली हानि भी रुकेगी। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के
मार्गदर्शन में की गई। अभियान में सरायछोला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 31 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी ऐसे अवैध मार्गों की पहचान कर इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया! जिसमें पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अम्बाह दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर, वीरेंद्र सखवार,मंडल अध्यक्ष संजय सखवार, पहलाद सिंह, कोक सिंह कुशवाह, शिवनारायण सखवार, राहुल तोमर, बंटू शर्मा, संजू तोमर, मनीष तोमर भूरा बघेल, राजू तोमर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- दतिया जीत पर कांग्रेस का जश्न ब्लॉक अध्यक्ष महुआ की नेतृत्व में मिठाई वितरण किया गया दतिया जीत पर कांग्रेस का जश्न ब्लॉक अध्यक्ष महुआ की नेतृत्व में मिठाई वितरण किया गया1
- अम्बाह: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों का आक्रोश, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; कल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अम्बाह: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों का आक्रोश, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; कल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी1
- 🚨 मुरैना के बड़ा जैन मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध 🚨 मुरैना के बड़ा जैन मंदिर (पार्श्वनाथ मंदिर) में अज्ञात चोर द्वारा करीब डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके चेहरे पर मास्क होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मंदिर प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। यदि किसी व्यक्ति को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या मुरैना पुलिस को सूचना दें। ⚠️ नोट: जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी भी व्यक्ति की पहचान को लेकर अपुष्ट दावे या अफवाहें साझा न करें1