logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया! जिसमें पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अम्बाह दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर, वीरेंद्र सखवार,मंडल अध्यक्ष संजय सखवार, पहलाद सिंह, कोक सिंह कुशवाह, शिवनारायण सखवार, राहुल तोमर, बंटू शर्मा, संजू तोमर, मनीष तोमर भूरा बघेल, राजू तोमर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

2 hrs ago
user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
b13f02d8-201a-4720-91ee-b595c565314c

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया! जिसमें पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अम्बाह दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर, वीरेंद्र सखवार,मंडल अध्यक्ष संजय सखवार, पहलाद सिंह, कोक सिंह कुशवाह, शिवनारायण सखवार, राहुल तोमर, बंटू शर्मा, संजू तोमर, मनीष तोमर भूरा बघेल, राजू तोमर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंचल के सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र "का स्मारक कर रहा भव्यता को शिरोधार्य। आंचल के सपूत ने 11 जनवरी 2023 भारत मां के चरणों की सेवा करते हुए दी थी शहादत, मरणोपरांत महामहिम के हाथों "शौर्य चक्र" से किया गया था सम्मानित। बलिदान एवं संघर्ष (11जनवरी 2023 से 3 अगस्त 2026) शियाचीन ग्लेशियर शहीद "शौर्य चक्र" सम्मानित के बलिदान से लेकर आज तक संघर्ष जारी अंबाह । चंबलांचल को राष्ट्र पटल पर गौरवान्वित करने वाले सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" शहर के एम. एल. डी. कॉलोनी वार्ड-03 अम्बाह निवासी थे । *अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" * पैतृक गांव - रुअर तहसील-अम्बाह के सपूत का बलिदान 11 जनवरी 2023 को शियाचीन ग्लेशियर की ज्वाला डी-जेड पोस्ट (फ्रंट ऑफ चाइना 18300फीट की ऊँचाई, माइनस 52डिग्री तापमान)पर हुआ था और अंत्येष्ठि 17 जनवरी 2023 को उनके पैतृक गाँव-रुअर नहर के किनारे सरकारी जमीन पर सर्वसहमति से की गई थी। 17 जनवरी 2023 से आज तक शौर्य चक्र सम्मानित बलिदानी के सम्मान, स्वाभिमान,युवाओं को राष्ट्र प्रेरणा के लिए आज तक संघर्ष जारी है # इस महान बलिदानी की स्मारक निर्माण से लेकर 03 अगस्त 2026 आज तक संघर्ष जारी है 10 विस्वा जमीन पर निर्मित यह स्मारक नहर के किनारे स्थित गर्त में बनाई गई हैं जिसमें 11फीट ऊँचाई तक मिट्टी भराव किया गया है 68 पिलरों पर निर्मित इस स्मारक में 3 अगस्त 2026 तक लगभग - 48000000(अड़तालीस लाख) रुपये खर्च हो चुके हैं। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सहायता राशि के रूप में ---- 1) वि.स.अ. माननीय श्री - नरेन्द्र सिंह तोमर (2023 के मुरैना श्योपुर सांसद एवं कृषि मंत्री ) के द्वारा सांसद निधि से - 1000000 (दस लाख रुपये वर्ष-2024 ) 2) माननीय श्री - इच्छित गढ़पाले (मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरैना) मनरेगा योजना [प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना] - 255343 (दो लाख पचपन हजार तीन सौ तैतालिस रुपये) 3) माननीय सांसद- श्री शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना श्योपुर सांसद) के द्वारा -500000 (पाँच लाख रुपये -जनवरी2025) अनुदान स्वरूप दिये गए हैं लेकिन कुछ राशि अभी तक शेष है। #***अलावा इसके मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शहीद सैनिक को दी जाने वाली सम्मान स्वरूप 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि जो आज तक प्रदान नहीं की गई न ही किसी क्षेत्रीय विधायक-सांसद ने इस सम्मान राशि के प्रति जागरूक होकर अपना कर्तव्य निभाया है । ध्यान हैं बलिदानियों की धरा जहाँ के सैनिक मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपना बलिदान राष्ट्र के लिए देते हैं वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान के लिए कोई कार्यवाही तक नहीं। ***#
    4
    अंचल के सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र "का  स्मारक कर रहा  भव्यता को शिरोधार्य।

आंचल के सपूत ने 11 जनवरी 2023 भारत मां के चरणों की सेवा करते हुए दी थी शहादत, मरणोपरांत महामहिम के हाथों "शौर्य चक्र" से किया गया था सम्मानित।
बलिदान एवं संघर्ष (11जनवरी 2023 से 3 अगस्त 2026)
शियाचीन ग्लेशियर शहीद "शौर्य चक्र" सम्मानित के बलिदान से लेकर आज तक संघर्ष जारी
अंबाह ।
चंबलांचल को राष्ट्र पटल पर गौरवान्वित करने वाले सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" शहर के एम. एल. डी. कॉलोनी वार्ड-03 अम्बाह निवासी थे ।  
*अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" * पैतृक गांव - रुअर  तहसील-अम्बाह के सपूत का बलिदान 11 जनवरी 2023 को शियाचीन ग्लेशियर की ज्वाला डी-जेड पोस्ट (फ्रंट ऑफ चाइना 18300फीट की ऊँचाई, माइनस 52डिग्री तापमान)पर हुआ था और अंत्येष्ठि 17 जनवरी 2023 को उनके पैतृक गाँव-रुअर नहर के किनारे सरकारी जमीन पर  सर्वसहमति से की गई थी। 
17 जनवरी 2023 से आज तक शौर्य चक्र सम्मानित बलिदानी के सम्मान, स्वाभिमान,युवाओं को राष्ट्र प्रेरणा के लिए आज तक संघर्ष जारी है 
# इस महान बलिदानी की स्मारक निर्माण से लेकर 03 अगस्त 2026 आज तक संघर्ष जारी है 10 विस्वा जमीन पर निर्मित यह स्मारक नहर के किनारे स्थित गर्त में बनाई गई हैं जिसमें 11फीट ऊँचाई तक मिट्टी भराव किया गया है 68 पिलरों पर निर्मित इस स्मारक में 3 अगस्त 2026 तक लगभग - 48000000(अड़तालीस लाख) रुपये खर्च हो चुके हैं। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सहायता राशि के रूप में ----
1) वि.स.अ. माननीय श्री - नरेन्द्र सिंह तोमर (2023 के मुरैना श्योपुर सांसद एवं कृषि मंत्री ) के द्वारा सांसद निधि से - 1000000 (दस लाख रुपये वर्ष-2024 )
2) माननीय श्री - इच्छित गढ़पाले (मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरैना)  मनरेगा योजना [प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना] - 255343  (दो लाख पचपन हजार तीन सौ तैतालिस रुपये)
3) माननीय सांसद- श्री शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना श्योपुर सांसद) के द्वारा -500000 (पाँच लाख रुपये -जनवरी2025) 
अनुदान स्वरूप दिये गए हैं लेकिन कुछ राशि अभी तक शेष है।
#***अलावा इसके मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शहीद सैनिक को दी जाने वाली सम्मान स्वरूप 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि जो आज तक प्रदान नहीं की गई न ही किसी क्षेत्रीय विधायक-सांसद ने इस सम्मान राशि के प्रति जागरूक होकर अपना कर्तव्य निभाया है । ध्यान हैं बलिदानियों की धरा जहाँ के सैनिक मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपना बलिदान राष्ट्र के लिए देते हैं वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान के लिए कोई कार्यवाही तक नहीं। ***#
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • धौलपुर की बेटियों ने फाइनल मुकाबले में उदयपुर को हराकर जीता राज्यस्तरीय खिताब धौलपुर । राजस्थान फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बालिका जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तसीमों के फुटबॉल ग्राउंड पर धौलपुर और उदयपुर के मध्य खेला गया।इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. रेनू निखिल अग्रवाल ने कहा कि धौलपुर की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है और उन्होंने हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर साबित किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे धौलपुर की बेटियां राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरांवित करेंगी। उन्होंने फुटबॉल के उत्थान के लिए खालसा क्लब और धौलपुर फुटबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। एवीएम कॉन्वेंट विद्यालय की निदेशक प्रिया त्यागी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए खेलकूद अति आवश्यक है प्रतियोगिता के दौरान दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया और रोमांचित कर देने वाला यह मैच धौलपुर टीम ने जीता लेकिन दोनों ही टीम में बधाई की पात्र हैं। पंचायत समिति सैंपऊ तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह गौरवशाली क्षण है हमारे तसीमों की बेटियों ने प्रदेश स्तर पर हमारी तहसील का नाम गौरांवित किया है ।आज खेले गए मुकाबले में धौलपुर ने पेनल्टी शूट के बाद मिले सडन डेथ में 1-0 से उदयपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।‌ जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि बीकानेर को हराकर अजमेर ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों ही धौलपुर व उदयपुर टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई। इसके बाद रैफरी द्वारा 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। उस समय में भी दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई । इसके बाद पेलेन्टी शूट में टीमों का स्कोर 2-2 रहा।‌और मैच सडन डेथ में चला गया। जहां धौलपुर की बेटियों ने 1-0 से खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर राजस्थान फुटबाल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी, जिंक एकेडमी के सिलेक्टर्स तरुण राय, चंद्रकला राय, कोच असलम खान, रेफरी गोपाल भूपेंद्र परमार गीतम परमार पुनीत संगीता पाराशर धर्मवीर सिंह मेडिकल टीम प्रभारी गौरव सिंह व राहुल त्यागी उपस्थित थे। संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों का राजस्थानी गमछा माला व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया ।
    4
    धौलपुर की बेटियों ने  फाइनल मुकाबले में उदयपुर को हराकर जीता राज्यस्तरीय खिताब
धौलपुर । राजस्थान फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बालिका जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तसीमों के फुटबॉल ग्राउंड पर धौलपुर और उदयपुर के मध्य खेला गया।इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. रेनू निखिल अग्रवाल ने कहा कि धौलपुर की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है और उन्होंने हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर साबित किया है। 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे धौलपुर की बेटियां राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरांवित करेंगी।
उन्होंने फुटबॉल के उत्थान के लिए खालसा क्लब और धौलपुर फुटबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। 
एवीएम कॉन्वेंट विद्यालय की निदेशक प्रिया त्यागी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए खेलकूद अति आवश्यक है प्रतियोगिता के दौरान दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया और रोमांचित कर देने वाला यह मैच धौलपुर टीम ने जीता लेकिन दोनों ही टीम में बधाई की पात्र हैं।  पंचायत समिति सैंपऊ तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए यह गौरवशाली क्षण है हमारे तसीमों की बेटियों ने प्रदेश स्तर पर हमारी तहसील का नाम गौरांवित किया है ।आज खेले गए मुकाबले में धौलपुर ने पेनल्टी शूट के बाद मिले सडन डेथ में 1-0 से उदयपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।‌ जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि बीकानेर को हराकर अजमेर ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।  प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों ही धौलपुर व उदयपुर  टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाई। 
इसके बाद रैफरी द्वारा 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। उस समय में भी दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई । इसके बाद पेलेन्टी शूट में टीमों का स्कोर 2-2 रहा।‌और मैच सडन डेथ में चला गया।  जहां धौलपुर की बेटियों ने 1-0 से खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर राजस्थान फुटबाल संघ के पर्यवेक्षक रफीक सिंधी, जिंक एकेडमी के सिलेक्टर्स तरुण राय, चंद्रकला राय, कोच असलम खान,
रेफरी गोपाल भूपेंद्र परमार गीतम परमार पुनीत संगीता पाराशर धर्मवीर सिंह मेडिकल टीम प्रभारी गौरव सिंह व राहुल त्यागी उपस्थित थे। संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों का राजस्थानी गमछा माला व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर की बेटियों ने अजमेर को हराकर फाइनल में बनाई जगह जिंक अकादमी के चयनकर्ताओं की भी रहेगी नजर धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता में धौलपुर की टीम शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आई। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन किया। पूरी बाजी के दौरान अजमेर की टीम को गोल करने का कोई खास मौका नहीं मिला। धौलपुर ने बेहतर तालमेल और सटीक रणनीति के दम पर दो शानदार गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 10 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जुझारूपन और आत्मविश्वास के साथ उतरकर जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों पर जिंक अकादमी के चयनकर्ताओं की भी विशेष नजर रहेगी। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपने खेल करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    4
    धौलपुर की बेटियों ने अजमेर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
 जिंक अकादमी के चयनकर्ताओं की भी रहेगी नजर
धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया।
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता में धौलपुर की टीम शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आई। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन किया। पूरी बाजी के दौरान अजमेर की टीम को गोल करने का कोई खास मौका नहीं मिला। धौलपुर ने बेहतर तालमेल और सटीक रणनीति के दम पर दो शानदार गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 10 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जुझारूपन और आत्मविश्वास के साथ उतरकर जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों पर जिंक अकादमी के चयनकर्ताओं की भी विशेष नजर रहेगी। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपने खेल करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ महेंद्र कुमार, थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा और महेंद्र समाधियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ महेंद्र कुमार, थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा और महेंद्र समाधियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    धौलपुर पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ महेंद्र कुमार, थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा और महेंद्र समाधियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बाड़ी कोतवाली और सदर बाड़ी थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, मालखाना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ महेंद्र कुमार, थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा और महेंद्र समाधियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एसपी विकास सांगवान का बाड़ी कोतवाली व सदर बाड़ी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और चुनावी तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश धौलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सोमवार देर शाम बाड़ी कोतवाली एवं सदर बाड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का अनुसंधान निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित हो। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने थाना परिसरों की स्वच्छता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण, सरकारी संपत्ति के संरक्षण एवं पुलिस अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार, बाड़ी कोतवाली थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा, सदर बाड़ी थानाधिकारी महेन्द्र समाधियां सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    एसपी विकास सांगवान का बाड़ी कोतवाली व सदर बाड़ी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और चुनावी तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश
धौलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सोमवार देर शाम बाड़ी कोतवाली एवं सदर बाड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का अनुसंधान निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित हो। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने थाना परिसरों की स्वच्छता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण, सरकारी संपत्ति के संरक्षण एवं पुलिस अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार, बाड़ी कोतवाली थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा, सदर बाड़ी थानाधिकारी महेन्द्र समाधियां सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • देहात थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, 13 साल से फरार ₹10 हजार और डेढ़ साल से फरार ₹3 हजार के दो इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार भिण्ड। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों, इनामी आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 13 वर्षों से फरार ₹10 हजार के इनामी स्थायी वारंटी तथा लगभग डेढ़ वर्ष से फरार ₹3 हजार के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और अलग-अलग स्थानों पर पहचान छिपाकर रह रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को थाना मिहोना क्षेत्र के ग्राम बंथरी तथा दूसरे वारंटी को थाना रौन क्षेत्र के ग्राम निवसाई से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक धर्म सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक नीरज सिंह तथा आरक्षक कमल तोमर, अजीत सिकरवार, सुमित शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, दीपक जादौन, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    देहात थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, 13 साल से फरार ₹10 हजार और डेढ़ साल से फरार ₹3 हजार के दो इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों, इनामी आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 13 वर्षों से फरार ₹10 हजार के इनामी स्थायी वारंटी तथा लगभग डेढ़ वर्ष से फरार ₹3 हजार के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और अलग-अलग स्थानों पर पहचान छिपाकर रह रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को थाना मिहोना क्षेत्र के ग्राम बंथरी तथा दूसरे वारंटी को थाना रौन क्षेत्र के ग्राम निवसाई से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी: थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक धर्म सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक नीरज सिंह तथा आरक्षक कमल तोमर, अजीत सिकरवार, सुमित शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, दीपक जादौन, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.