एसपी विकास सांगवान का बाड़ी कोतवाली व सदर बाड़ी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और चुनावी तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश धौलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सोमवार देर शाम बाड़ी कोतवाली एवं सदर बाड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का अनुसंधान निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित हो। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने थाना परिसरों की स्वच्छता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण, सरकारी संपत्ति के संरक्षण एवं पुलिस अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार, बाड़ी कोतवाली थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा, सदर बाड़ी थानाधिकारी महेन्द्र समाधियां सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसपी विकास सांगवान का बाड़ी कोतवाली व सदर बाड़ी का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और चुनावी तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश धौलपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सोमवार देर शाम बाड़ी कोतवाली एवं सदर बाड़ी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का अनुसंधान निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके और न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित हो। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने थाना परिसरों की स्वच्छता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण, सरकारी संपत्ति के संरक्षण एवं पुलिस अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी बाड़ी महेंद्र कुमार, बाड़ी कोतवाली थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा, सदर बाड़ी थानाधिकारी महेन्द्र समाधियां सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- एंकर इंट्रो: धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। धौलपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजाखेड़ा विधानसभा सहित धौलपुर जिले, राजस्थान के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनप्रिय, कर्मठ, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।4
- सावन के पहले सोमवार पर सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा बड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लगता रहा लंबा जाम सैंपऊ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को ही जिले के सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।अल सुबह करीब से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया,जो लगातार दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया,।जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव दर्शन करने के लिए सैपऊ पहुंचे। आचार्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन और पूजा का श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं विश्वास देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपपुलिस अधीक्षक मनोहर मीणा ओर सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत और एएस आई विष्णु भगत पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही उमड़ी भीड़ ने सैपऊ में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।2
- अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह आज सुबह 10 बजे होगा खिताबी मुकाबला, जिंक अकादमी चयनकर्ताओं की रहेगी पैनी नजर धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि धौलपुर की टीम ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है। लीग चरण में टीम ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से पराजित कर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षापंक्ति और तेज आक्रमण का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजमेर की टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। धौलपुर की ओर से किए गए दोनों गोल शानदार तालमेल और सटीक रणनीति का परिणाम रहे। टीम के उम्दा प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 4 अगस्त को सुबह 10 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी आत्मविश्वास और जुझारूपन के साथ मैदान में उतरकर जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही है।2
- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, बाड़ी ब्रेकिंग :- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, भूतेश्वर महादेव पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कमलेश्वर महादेव पर नगर पालिका ने कराया रुद्धाभिषेक, हर मन्दिर पर भोले के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, भूतेश्वर पर लगी लंबी लाइन।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया! जिसमें पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अम्बाह दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर, वीरेंद्र सखवार,मंडल अध्यक्ष संजय सखवार, पहलाद सिंह, कोक सिंह कुशवाह, शिवनारायण सखवार, राहुल तोमर, बंटू शर्मा, संजू तोमर, मनीष तोमर भूरा बघेल, राजू तोमर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां5 पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।1
- Episode- 0B-9 श्रावण का आज प्रथम सोमवार है.... इसलिए आज बहुत से श्रृद्धालु उपवास करते हैं... भोले बाबा की उपआसना में...4
- अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह, कल होगा खिताबी मुकाबला धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। फुटबॉल संघ अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धौलपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर को कोई अवसर नहीं दिया। दोनों गोल धौलपुर की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ किए, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी तथा जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।4
- जिला अग्रवाल महासमिति ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, राहत सहायता कोष के गठन की घोषणा धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्याम कॉम्पलेक्स स्थित अग्रवाल समाज शहर धौलपुर इकाई के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता तथा भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल तथा शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नेहा, डॉली मंगल, सोनल और पूनम सिंघल ने आरती प्रस्तुत की। वहीं कु. प्रियल अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य और आयुषी सिंघल, आयुषी बंसल, टीना मंगल एवं अनुष्का बंसल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज गोयल का सम्मान किया गया। इसके बाद जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिला शिक्षा समिति के संयोजक मुकेशचंद गर्ग ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासमिति द्वारा संचालित आरएससीआईटी केंद्र एवं लाइब्रेरी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव को लेकर रहा। जिला महामंत्री ने इस संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र ही सभी इकाइयों को जारी किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने सहायता समिति को समाप्त कर उसकी शेष राशि से ‘अग्रवाल राहत सहायता कोष’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी अग्रवाल समाज के सदस्य के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं मीडिया समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रवि कुमार गोयल (दौपुरा वाले) को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा रजत अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक सामंजस्य समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तीन दिन के भीतर समिति के लिए एक-एक नाम जिला महामंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार बंसल, मंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रखर मंगल, निरीक्षक विनोद कुमार गर्ग, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद मित्तल, संगठन मंत्री के.के. अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि गोयल (दौपुरा वाले), कार्यालय प्रभारी रजत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।4