Shuru
Apke Nagar Ki App…
*✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर
Akkena Chinababu
*✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर
More news from Sarangarh Bilaigarh and nearby areas
- *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर1
- Sarangarh मे लाल साड़ी पहनकर महिलाओ का बड़ा प्रदर्शन : 5 मांगो को लेकर धरने पर | सरकार को बड़ी चेतवानी लाल साड़ी पहनकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सैंकड़ो की संख्या मे धरने पर उतर गई है आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सारंगढ़ के मुड़ा तालाब के पास धरने पर बैठी है यह धरना एक दिवशीय है लेकिन साफ तौर पे सरकार को चेतावनी दी है अगर उनकी माँग नहीं सुनी जाएगी तो आगामी दिनों मे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएगी फिलहाल आपको बता दे की 5 मांगो को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है 1.नियमितीकरण और मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का नियमितीकरण किया जाए। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक श्रम कानून के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ₹30,000 और सहायिका को ₹25,000 प्रतिमाह दिया जाए। 2.पदोनन्ति सहायिका को कार्यकर्ता पद पर और कार्यकर्ता को सुपरवाइजर पद पर सीधी पदोन्नत किया जाए तथा इसके लिए उम्र का बंधन समाप्त किया जाए। 3.बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी और पी.एफ. (PF) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 4.अनुकंपा नियुक्ति और रिटायरमेंट लाभ: सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाए तथा रिटायरमेंट पर कार्यकर्ता को ₹5 लाख और सहायिका को ₹3 लाख तत्काल दिए जाएं। 5.मानदेय में वार्षिक वृद्धि: मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष ₹1,000 मानदेय में वृद्धि की जाए। जोर शोर से सरकार के खिलाफ नारे बाजी की और कहा की हम नियति कारण करा कर रहेंगे हम पहले भी सरकार से गुहार लगा चुके है लेकिन हमारी नहीं सुनी गई इस बार हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे अगर हमारी माँग को पूरा नहीं किया जाता है तो1
- कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की, अर्नब साइक्लोन से संभावित वर्षा को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट रहें – कलेक्टर जयश्री जैन, कलेक्टर जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अर्नब साइक्लोन के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को संभावित वर्षा को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने तथा मैदानी अमले को सतर्क रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह 2026 की तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही 1 से 3 नवंबर तक शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। वहीं, पारस पोर्टल पर विभागीय योजनाओं की प्रगति समय पर अपडेट करने तथा पीवी एप सर्वे का शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में लंबित शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन, ई-ऑफिस, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026 27 के लिए धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने खाद्य, सहकारिता और मार्कफेड सहित संबंधित विभागों को सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान पंजीयन कार्य में सटीक जानकारी दर्ज करने, समिति मॉड्यूल में डाटा अपडेट करने तथा सभी एसडीएम को फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को परेशानी न हो। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- एक तरफ भुइयां ऐप में रायगढ़ का जलवा, दूसरी तरफ पटवारियों का 'डिजिटल रिकॉर्ड' पर वार; हड़ताल के बीच खड़े किए गंभीर सवाल1
- रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, पीडीएस दुकानों में हो रही चोरी को लेकर पुसौर पुलिस ने शक्कर बोरियों में छिपाए GPS ट्रैकर,पुलिस के रेडार में आये आरोपियों ने GPS ट्रैकर लगी शक्कर बोरी की चोरी की, रातों-रात पुलिस टीम ने पत्थलगांव में आरोपियों को दबोचा रायगढ़ । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निशाना बनाकर चावल और शक्कर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम नवापारा, कोडकेल और कोतमरा की शासकीय राशन दुकानों से चोरी की गई कुल 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद की है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार सहित कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने तथा संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र में इस वर्ष लगातार अलग-अलग गांवों की शासकीय राशन दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। ग्राम औरदा से 15 बोरी चावल और 10 बोरी शक्कर, तड़ोला से 40 बोरी चावल, कवाहरिहा से 55 बोरी चावल और 8 बोरी शक्कर, चिखली से 20 बोरी चावल, बासनपाली से 44 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, बोंडा से 42 बोरी चावल और 14 बोरी शक्कर, खोखरा से 30 बोरी चावल, कोटमर्रा से 40 बोरी चावल और 9 बोरी शक्कर, कोडोली से 55 बोरी चावल और 3 बोरी शक्कर, घुटकुपाली से 40 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, कोटमर्रा से ही एक अन्य घटना में 32 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, नवापारा से 28 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर तथा तिलगी से 22 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर चोरी होने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। दिनांक 24 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत भवन कोंडपाली में हुई चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 197/2026 तथा 15 सितंबर 2026 को ग्राम नवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में हुई चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 238/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। लगातार हो रही चोरियों से परेशान सोसायटी संचालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं थाना प्रभारी पुसौर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने घटनाओं का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि आरोपी तेज रफ्तार वाहनों से गांवों में पहुंचते थे और रात के समय राशन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने के बाद तत्काल फरार हो जाते थे। घटनाओं में समान तरीके का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस को एक संगठित गिरोह की संलिप्तता का संदेह हुआ। चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी ने क्षेत्र के राशन दुकान संचालकों की बैठक लेकर दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों के साथ GPS ट्रैकर का उपयोग करने की सलाह दी। कई दुकानदारों के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना खर्चीला था, इसलिए पुलिस ने उन्हें कम लागत वाले GPS ट्रैकर की उपयोगिता समझाई। इसके बाद कुछ संचालकों ने ऑनलाइन ट्रैकर मंगवाए। पुलिस की सलाह पर एक शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाकर रखा गया, क्योंकि घटनाओं के विश्लेषण में यह बात सामने आई थी कि चोर अक्सर पहले शक्कर की बोरियां उठाते थे। इसी बीच 25 और 26 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी हुई। आरोपी दुकान से ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी उठा ले गए, लेकिन उन्हें उसमें लगे GPS ट्रैकर की जानकारी नहीं थी। चोरी की सूचना पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल आरोपियों की तलाश में जुट गए। GPS ट्रैकर के संकेतों का पीछा करते हुए पुलिस को आरोपियों के रायगढ़ से धरमजयगढ़ की ओर जाने की जानकारी मिली। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव और चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव की टीम भी शामिल हुई। संयुक्त टीम ट्रैकर के संकेतों के आधार पर पत्थलगांव पहुंची, जहां राशन दुकान संचालक सेवाल कुजूर के पास ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी मिली। पूछताछ में सेवाल कुजूर ने बताया कि मोहम्मद हफीज, समीर आलम, डमरूधर खूंटे और संतोष कुमार माहेश्वरी चोरी का माल बेचने के इरादे से उसके पास छोड़कर गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा और एक इनोवा कार बरामद की गई, जिनमें चावल की बोरियां भरी हुई थीं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में भी चोरी का माल सेवाल कुजूर को बेचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित होकर अपराध करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 111 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में कुल 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, जिनकी अनुमानित कीमत ₹3,60,000 है, बरामद की है। चोरी में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार की अनुमानित कीमत ₹35 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार पत्थलगांव से सीतापुर तक सक्रिय अन्य समूहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में आगे जांच की जा रही है तथा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी 1. सेवाल कुजूर, पिता फिरन कुजूर, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, रायगढ़ चौकी कोतबा, जिला जशपुर; हाल मुकाम मुड़ापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर। 2. समीर आलम, पिता महमूद आलम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कनकपुर, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर। 3. मोहम्मद हफीज, पिता मोहम्मद हनीफ, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांतिनगर तिलडेगा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर। 4. संतोष कुमार माहेश्वरी, पिता कार्तिकराम माहेश्वरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी गोढ़ीकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर। 5. डमरूधर खूंटे, पिता रामाधार खूंटे, उम्र 36 वर्ष, निवासी गोढ़ीकेला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर। प्रकरण में विवेचना जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर प्रकरण का खुलासा करने में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उइके के सुपरविजन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द इगेश्वर यादव, थाना पुसौर के उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, प्रधान आरक्षक श्यामलाल महंत, अमित तिर्की, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, रामचरण खांडेकर, ठंडाराम गुप्ता, दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।4
- गौशालाओं मे गायों के लिए दिया जा रहा है निशुल्क सुखा चारा एवं सेड, पाईप, ट्रेक्टर, पिक अप, हर प्रकार की जरूरी सामन जिस भी गौशाला में किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए संत रामपाल जी महाराज करेंगे पूरा1
- *Janjgir : शिक्षा विभाग ने रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला प्राचार्य को किया सस्पेंड, ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, DEO ऑफिस अटैच...* *Janjgir : शिक्षा विभाग ने रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला प्राचार्य को किया सस्पेंड, ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, DEO ऑफिस अटैच...*1
- कलेक्टर पद्मनी भोई साहू ने दिए विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश,,, जनपद पंचायत बरमकेला शिक्षा विभाग की रखी गई बैठक* कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आज जनपद पंचायत बरमकेला के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग की योजनाओं लाभ प्रत्येक पात्र बच्चों तक पहुंचाने तथा विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने आज बरमकेला विकासखंड के संकुल समन्वयकों और प्राचार्यों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की मंशानूरूप सभी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।साथ ही विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को गति देने,विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने समन्वित प्रयास किए जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने कहा कि विद्यालय केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहे,बल्कि बच्चों के ज्ञान कौशल,प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास पर गंभीरता से कार्य करें। इसके लिए प्राचार्य अपने अधीनस्थ विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें तथा शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित हो , विभाग के सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयानुसार मिले ये बात सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने प्राचार्यों और संकुल संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि शिक्षा गुणवत्ता में ठोस सुधार लाए किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जाति,आय,छात्रवृत्ति,सभी कार्य ऑनलाइन कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। आज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल प्रभारी जिला समग्र शिक्षा नरेश चौहान,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत नायक,बीआरसी राज कमल नायक, सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों उपस्थित रहे।1