श्री अहमद रज़ा, अति० जिला सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती पल्लवी सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जेल का निरीक्षण / अवलोकन किया गया। उमरिया/जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि माननीय अध्यक्ष/प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री प्रियदर्शन शर्मा के निर्देशन में आज श्री अहमद रज़ा, अति० जिला सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती पल्लवी सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जेल का निरीक्षण / अवलोकन किया गया। बंदियों के बैरकों में जाकर बंदियों के आपराधिक प्रकरण की जानकारी, हिस्ट्री टिकट का अवलोकन कर प्रकरण क्रमांक, न्यायालय का नाम, पेशी दिनांक, इनकमिंग टेलीफोन, प्रत्यक्ष मुलाकात एवं कैदियों का वजन, उम्र, नियुक्त अधिवक्ता के संबंध में बंदियों से पूछतांछ की गई। जेल के संबंध में कोई शिकायत या समस्या होने की भी जानकारी ली गई। किसी भी बंदी ने कोई समस्या होना नहीं बताया । श्रीमती पल्लवी सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड उमरिया के द्वारा 18 वर्ष से 21 वर्ष तक की आयु के बंदियों के संबंध में निरीक्षण किया गया जिसमें 18 वर्ष की आयु के कुल 3 बंदी पाये गये पूछे जाने पर सबके पास आयु के शैक्षणिक दस्तावेज होना बताया गया। साथ ही सभी का स्वास्थ्य संबंधी, विधिक जानकारी, अधिवक्ता नियुक्त करने संबंधी पूछतांछ व जानकारी दी गई। साथ ही विधिक साक्षरता का शिविर आयोजन किया गया है। कैदियों को विधिक अधिकार बताये गये। सभी कैदियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक डी.के. सारस तथा जेलर / उप अधीक्षक माखन सिंह मार्को एवं जेल चिकित्सक डॉ. एस. के. जैन, तथा वारंट शाखा ड्यूटीरत प्रहरी मो० शारिब, दुरपाल सिंह मरावी, रमन विश्वकर्मा, मेलनर्स कनिका रामपाल एवं श्रीमती सुभद्रा ठाकुर तथा जेल के ड्यूटीरत समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

- *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1
- मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।1
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* 💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।3
- उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।4
- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस समारोह में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।1
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3