लोकेशन: बीना रिपोर्ट: लक्ष्मण सिंह राजपूत 📰 इटावा जैन मंदिर के बाहर भिड़े जैन समाज के लोग, मतगणना के दौरान चले लात-घूंसे बीना के इटावा जैन मंदिर के बाहर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जैन समाज ट्रस्ट के चुनाव की मतगणना के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और जमकर लात-घूंसे चले। दरअसल, रविवार को जैन समाज ट्रस्ट के चुनाव संपन्न हुए थे। सोमवार को मंदिर परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना चल रही थी। मतगणना के चलते मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी और समाज के लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, शरद सिंघई, जिनके भाई ट्रस्ट का चुनाव लड़ रहे हैं, पहले राउंड की मतगणना के बाद करीब सवा एक बजे मंदिर से बाहर निकले। इसी दौरान बाहर मौजूद रजनीश जैन से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना के बाद कुछ देर तक मंदिर परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया और मतगणना की प्रक्रिया दोबारा शांतिपूर्वक जारी रही। लोकल न्यूज बीना इटावा जैन मंदिर के बाहर भिड़े जैन समाज के लोग मौके पर भीड़, जमकर चलें लात घूंसे

- सागर कलेक्टर सागर संदीप ग्रे होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सभी क्षेत्र वासियों के लिए1
- Jay Bheem ji 🇪🇺💙🇪🇺1
- बीच सड़क जमकर चले लात घूँसे, शराबियों ने जमकर मचाया आतंक, देखें Live Video शराब के नशे में बीच सड़क जमकर भिड़े 2 लोग ,जमकर चले लात घूंसे और एक दूसरे को पीटते रहे गौर करने बाली बात है की लोग उन्हें छुड़ाने की वजह तमाशा बनकर देखते रहे इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है1
- होलिकादहन में दहकते #अंगारों 🔥 से गुजर गया प्रह्लाद का भक्त, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1
- सागर में बाल सुधार गृह से बाहर निकल कर बाल अपचारियों ने सड़क पर मचाया उत्पात,राहगीरों पर रॉड-बोतलों से किया हमला1
- जाखलौन ललितपुर कस्बा जाखलौन के मेंन बाजार में पाइपलाइन टूटने से पानी सड़कों पर फैल रहा है देखते हुए जहां लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होते हैं वही जल जीवन मिशन के ठेकेदारों द्वारा डाली हुई पाइपलाइन आए दिन लीकेज होती है जिसको लेकर कई लीटर पानी नाली में बह जाता है जिसका जिम्मेदार जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले लापरवाह ठेकेदार प्रशासन के लिए ऐसे लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ शक्त कार्रवाई करनी चाहिए1
- लोकल न्यूज बीना इटावा जैन मंदिर के बाहर भिड़े जैन समाज के लोग मौके पर भीड़, जमकर चलें लात घूंसे1
- Post by राजवीर यूपी उत्तर प्रदेश Veer Singh8
- 1 महीने से सैदपुर में हैडपंप खराब है कृप्या हेडपंप खराब है मेरे मुहल्ले के महिलाओं परेशान है सभी लोगों परेशान है मेरे गांव का गेट पंप खराब है प्लीज मुझे सुधारवादी में उसमें पानी नहीं निकल रहा है बहुत देर चलाने के बाद भी निकलता है पोस्ट सैदपुर जिला ललितपुर1