Shuru
Apke Nagar Ki App…
मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सतर्क भारत न्यूज़
मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
More news from Pilibhit and nearby areas
- सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा1
- पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन रौनक अली अंसारी पीलीभीत पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।1
- शहर से लेकर गांवों तक ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर अकीदतमंद लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी। बीसलपुर । तहसील क्षेत्र के कई गांव रसायाखानपुर, मीरपुर, रिछोल, दियोरिया कलां गझाडा, गझाडी सुजनी सहित बीसलपुर शहर में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और शहर में निर्धारित मार्गो से लोग आगे बढते रहे। गांव और शहर में जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह माहौल देखा गया। जुलूस को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहरीक्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नगर में जुलूस मार्ग पर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। शहर की ईदगाह चौराहे पर स्थित मस्जिद के आसपास अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली तथा पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस मार्ग का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई। पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए जुलूस के साथ-साथ चलते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का ध्यान रखते हुए। आमजन राहगीरों और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुए । पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और जुलूस के आगे-पीछे भी व्यवस्था सभालते नजर आए। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर रसायाखानपुर, रिछोला, मीरपुर दियोरिया कलां, गझाडी, गझाडा, सुजनी सहित कई गांवों में अकीदतमंद अपने अपने गांव के जुलूस में शामिल हुए और शांति पूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और लगातार निगरानी के कारण जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- गांधी प्रेक्षागृह में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ गन्ना राज्यमंत्री ने किया संबोधित। गांधी प्रेक्षागृह में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सभी ने देखा सजीव प्रसारण मा0 राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी ने मातृशक्ति सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं को वितरित की साड़ियाॅ व मिष्ठान पीलीभीत ।मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित जुपिटर हाॅल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ किया। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष की कोई भी महिला जो उत्तर प्रदेश की हो अपना वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड दिखाकर के यात्रा का लाभ ले सकती हैं। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में देखा एवं सुना गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 श्री संजय सिंह गंगवार जी रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, मा0 विधायक पूरनपुर प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बरेली, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रांशु पाठक, उपायुक्त स्वतः रोजगार वन्दना सिंह, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। मा0 राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ किया है जिससे लगभग 88 लाख महिलाऐं लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने प्रेक्षागृह में उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुये कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर आप पुलिस के सिपाही, अधिकारी, बस के ड्राईवर व कंडक्टर मिले उनको भी एक रक्षा सूत्र बांधना मत भूलना उसको भी रक्षा सूत्र बांधना है। कार्यक्रम में अन्त में मा0 राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी ने मातृशक्ति सम्मान समारोह में उपस्थिति महिलाओं को एक-एक साड़ी व मिष्ठान भेंट किया।4
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*1
- जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।1
- मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मो. रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1