Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में बच्ची के हत्×यारोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा दौड़ा कर पी*टा गोरखपुर में बच्ची के हत्×यारोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा दौड़ा कर पी*टा
Nihal
गोरखपुर में बच्ची के हत्×यारोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा दौड़ा कर पी*टा गोरखपुर में बच्ची के हत्×यारोपी सिपाही को डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा दौड़ा कर पी*टा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गोरखपुर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, बुद्धि सागर पांडे बने लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष__________________ चालकों-परिचालकों ने दिखाई एकजुटता, 525 में से करीब 450 कर्मचारियों ने डाला वोट.......... गोरखपुर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव बुधवार को निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। चालकों एवं परिचालकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। निर्वाचन अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद के कुल 525 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से साढ़े चार सौ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत करीब 85 फीसदी रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर माना जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा, "चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परिसर के अंदर सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई। कर्मचारियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए बारी-बारी से मतदान किया।" मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही कर्मचारियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। चालकों और परिचालकों के अलावा अन्य तकनीकी एवं कार्यालय कर्मी भी मतदान में शामिल हुए। मतगणना के बाद विजयी घोषित हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने परिसर में जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटी। कर्मचारियों का कहना था कि यह चुनाव केवल पदों के लिए नहीं, बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूत तरीके से उठाने के लिए था। नए पदाधिकारियों से उन्हें वेतन, सुरक्षा, ड्यूटी रोस्टर और अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल की उम्मीद है। गोरखपुर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश के सबसे सक्रिय कर्मचारी संगठनों में से एक मानी जाती है। हर साल होने वाले इस चुनाव के जरिए चालक, परिचालक और अन्य कर्मी अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं, जो आगे एक साल तक रोडवेज प्रशासन के सामने उनकी मांगों को रखते हैं। चुनाव के सफल आयोजन के बाद परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी मतदाताओं और चुनाव टीम का आभार व्यक्त किया अधिकारी,वीअभिनव श्रीवास्तव। चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने से रोडवेज कर्मचारियों में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी गया है। एवं बुद्धि सागर पांडे के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया4
- गोरखपुर @highlight“थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका का शव बरामद हुआ। प्रकरण में समुचित धाराओं गोरखपुर @highlight“थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका का शव बरामद हुआ। प्रकरण में समुचित धाराओं1
- श्रावण मास में यात्रियों की सुरक्षा के लिए SP रेलवे का सघन चेकिंग अभियान श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह ने जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सभी थाना, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों, आरपीएफ, चेकिंग स्टाफ व डॉग स्क्वाड के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटरों, पार्किंग स्थलों, वेटिंग हॉलों, प्रवेश व निकासी द्वारों तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं ज्वलनशील पदार्थों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान चलाते हुए यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।1
- गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का अपहरण कर हत्या की, दुष्कर्म की आशंका गोरखपुर में अभी फिरौती के लिए दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने की घटना के कुछ ही घंटे हुए थे कि एक अन्य घटना में एक सिपाही द्वारा दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर लाश फेंक देने का मामला सामने आया है। आरोपित सिपाही अभिषेक यादव बहला-फुसलाकर जिला अस्पताल से बच्ची को साथ ले गया और चिउटहा पुल के पास एक टिनशेड कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक कर भाग गया। बच्ची के अपहरण के बाद लगातार तलाश में लगी पुलिस को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चिउटहा पुल के पास से शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले ई-रिक्शा चालक की 10 वर्षीय बेटी 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को खाना देकर घर लौट रही थी। अस्पताल परिसर में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उससे बातचीत करता दिखा और बच्ची उसके साथ चली गई। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जिला अस्पताल से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बच्ची को बाइक पर ले जाने वाले युवक की पहचान डायल-112 में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही अभिषेक यादव के रूप में हुई। SSP गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपित पर पहले भी युवती से छेड़खानी का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह निलंबित रहा था। बाद में सितंबर 2025 में उसकी बहाली हुई थी। पूछताछ में आरोपित ने शोर मचाने पर बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने टिनशेड से बच्ची की चप्पल बरामद की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी, बता दें कि यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। SSP ने बताया कि आरोपी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर रासुका (एनएसए) भी लगाया जाएगा।1