Shuru
Apke Nagar Ki App…
Arsal
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- “दहशत खत्म, सच बेनकाब: संयुक्त पुलिस कार्रवाई में हत्याकांड का अनावरण” “26 जनवरी की रात का सच सामने आया: फूलापुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार” “भरोसे की हत्या! रिश्तेदार और पड़ोसी बने कातिल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा” “करीबी ही निकले कातिल: फूलापुर दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा” #BaranhalPolice #PhoolapurMurderCase #DoubleMurder #CrimeNews #PoliceAction #MurderCaseSolved #UPPolice #LawAndOrder #JusticeServed #CrimeInvestigation #BreakingNews #PublicSafety #PoliceSuccess #RanjishAurLoot #TrueCrimeIndia1
- रिपोर्टर अमित कौशिक शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा लखनऊ से मैनपुरी पहुंची रैपिड एक्शन फोर्स की टीम जिले के हर थाना क्षेत्र में करेगी फूट पेट्रोलिंग संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गस्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिले में 80 से 90 चिन्हित किए गए संवेदनशील क्षेत्र 6 फरवरी तक रैपिड एक्शन फोर्स का अभियान रहेगा जारी गस्त के दौरान CO सीटी संतोष कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह रहे मौजूद। बाइट - संतोष कुमार सिंह CO सीटी1
- मैनपुरी पुलिस ने फूलापुर गांव में हुए दंपति हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक दंपति के करीबी रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या पुरानी रंजिश और लूट के इरादे से की गई थी। यह घटना 26/27 जनवरी 2026 की रात थाना बरनाहल के ग्राम फूलापुर में हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने महेशचंद्र (60 वर्ष) और उनकी पत्नी अनीता देवी (58 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र ललित की तहरीर पर थाना बरनाहल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 08/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोहरे हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद के निर्देश पर पांच टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। सर्विलांस और साइबर टीम से मिली जानकारी ने भी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अर्जुन पुत्र स्वर्गीय सुरेशचंद (निवासी नगला राय, थाना घिरोर) और आनंद पुत्र स्वर्गीय मानसिंह (निवासी फूलपुर, थाना बरनाहल) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए हैं। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए गए। वाइट : पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: रिश्तेदार और पड़ोसी निकले कातिल, पुरानी रंजिश और लूट बना हत्या का कांड जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फूलापुर में 26/27 जनवरी की रात हुए नृशंस दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस जघन्य दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला सच सामने आया है—मृतक दंपत्ति की हत्या किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि करीबी रिश्तेदार और पड़ोसी ने मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम फूलापुर निवासी महेशचंद्र (60) पुत्र राजाराम और उनकी पत्नी अनीता देवी (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ललित की तहरीर पर थाना बरनाहल में मु.अ.सं. 08/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। *5 टीमों ने सुलझाई गुत्थी* दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस, साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण ने इस केस में अहम भूमिका निभाई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन और आनंद को गिरफ्तार कर लिया। *शत-प्रतिशत लूटा गया माल बरामद* पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मृतक दंपत्ति के घर से लूटे गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे और 02 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। *पुरानी रंजिश और शादी के जेवर बने हत्या की वजह* पूछताछ में आरोपी आनंद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसकी बहन एक विशेष जाति के युवक के साथ चली गई थी, जिसको लेकर मृतक महेशचंद्र और उनके परिजन लगातार ताने देते थे। इससे आनंद और उसके परिवार की बदनामी हो रही थी, जिसके चलते वह मृतक से गहरी रंजिश रखता था।आनंद की पहचान अर्जुन से पहले से थी, क्योंकि अर्जुन मृतक महेशचंद्र के चचेरे भाई का दामाद है और दोनों परिवारों के संबंध भी अच्छे नहीं थे। दोनों ने मिलकर योजना बनाई कि मृतक के छोटे बेटे की शादी 17 फरवरी को होनी है, जिस कारण घर में भारी मात्रा में जेवरात रखे होंगे। *छत के रास्ते घर में घुसे, सोते समय मारी गोली* 23 जनवरी को जब मृतक का बड़ा बेटा और बहू नोएडा चले गए, तभी से आरोपी मौके की तलाश में थे। 26/27 जनवरी की रात दोनों अभियुक्त महेशचंद्र के भाई रामलखन के मकान की ओर से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही आनंद ने हॉल में सो रहे महेशचंद्र को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी अनीता देवी जाग गईं और चिल्लाने लगीं, तभी अर्जुन ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने घर में जमकर लूटपाट की और फरार हो गए। *पुलिस की कार्रवाई से गांव में राहत* दोहरे हत्याकांड के सफल खुलासे के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में दहशत के बीच राहत की सांस ली जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मैनपुरी पुलिस का यह खुलासा न सिर्फ एक अंधे हत्याकांड की परतें खोलता है, बल्कि यह भी बताता है कि अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो—कानून के हाथ लंबे होते हैं। वाइट,, sp गणेश प्रसाद शाह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, जेल भेजने की धमकी – कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले शानू खान संवाददाता फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। जनपद फर्रुखाबाद में एक दैनिक समाचार पत्र के क्राइम रिपोर्टर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे मोहल्ला नलिया दरवाजे के पास थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार ने पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा दो लोगों की खुलेआम पिटाई का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी आग-बबूला हो गए और पत्रकार से अभद्र भाषा में सवाल-जवाब करने लगे। जब पत्रकार की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने मां-बहन की गालियाँ दीं। इसके बाद दबंग सिपाहियों ने जबरन मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया, मोबाइल जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। इतना ही नहीं, पत्रकार और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर मौके से भगा दिया गया। पीड़ित पत्रकार जब न्याय की आस में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा, तो वहां भी उसे और उसकी पत्नी को थाने से भगा दिया गया, जिससे यह साफ हो गया कि पूरे मामले में पुलिस कर्मियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। यह घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सवाल यह है कि जब सच दिखाने वाला कैमरा ही पुलिस को चुभने लगे, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा? अब देखना यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और शासन इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर पत्रकारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा। पत्रकार संगठनों और जनमानस में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व एफआईआर की मांग उठ रही है।1
- अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त किए जाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता युवक व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसेनपुर हडाई निवासी राहुल पुत्र कृपाराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गॉव के ही कुछ व्यक्तियों विरुद्ध मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त करने की शिकायत कराई थी, जिस पर वर्तमान में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। राहुल का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही दबंगो के एवं उसके परिजनों द्वारा उसे और उसके पिता को फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। साथ ही उसके पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2026 को उसके व उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा गया कि “अब शिकायत वापस मत लेना, अगर बच सके तो बच के दिखाना”। पीड़ित ने बताया कि उक्त धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में दबंग द्वारा रास्ता रोककर उसे खुलेआम धमकाया और कहा कि यदि उसने शिकायत पर कार्यवाही बंद नहीं कराई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से राहुल और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर पुलिस से दबंगो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाती है।2
- “जांच रिपोर्ट और आदेश की नकल मांगते किसान, निरस्तीकरण पर रोक की उठी आवाज़” “पट्टे रद्द करने के खिलाफ किसान एकजुट, प्रशासन को दी मुख्यमंत्री तक जाने की चेतावनी” #छाछा #भोगांव #किसान_आंदोलन #पट्टा_निरस्तीकरण #किसानों_का_आक्रोश #तहसील_प्रशासन #किसान_न्याय #भूमि_अधिकार #एसडीएम #तहसीलदार #जांच_रिपोर्ट #पट्टा_विवाद #कानूनी_लड़ाई #प्रशासनिक_कार्रवाई #उत्तर_प्रदेश #मुख्यमंत्री_दरबार #जनसमस्या #ग्रामीण_भारत1
- 154चालान किए गए व बस वाहन से एवं नकद समन शुल्क 05,000₹ , 2,45000 ₹ कुल पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के दिशा निर्देश अनुसार ही वाहन चेकिंग प्रतिदिन चलाया जा रहा है आज 154 वाहनों के चालान काटे गए हैं यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया नगद 5000 का संबंध शुल्क वसूला गया है इसमें छोटे और बड़े वाहन शामिल हैं 245000 का चलन किया गया है2
- रिपोर्टर अमित कौशिक आपको बताते समय पूरा मामला मैनपुरी जनपद की कक्षा 5 के छात्र जानवी हिंदी विकास संस्थान की तरफ से हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान किया गया जिसमें जानवी मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे डॉक्टर पीयूष कुमार शर्मा ने जानवी मिश्रा को सम्मानित करते हुए हर्ष जताया आपको बताते चलें जानवी मिश्रा कच्चा पांच की छात्रा है जो कि डॉक्टर आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल मैनपुरी में पढ़ते हैं जिनको राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है यह कार्यक्रम दिल्ली के सभागार सभागार में हुआ था जिसमें जानवर मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं इस पूरे मामले में क्या कुछ कहना था जानवी का देखिए रिपोर्ट वाइट जानवी मिश्रा1