मुख्य्मंत्री युवा उध्यम मे फर्जीवाड़े की शिकायत करने पर युवक को जान से मारने की धमकी, थाने में दी तहरीर अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त किए जाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता युवक व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसेनपुर हडाई निवासी राहुल पुत्र कृपाराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गॉव के ही कुछ व्यक्तियों विरुद्ध मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त करने की शिकायत कराई थी, जिस पर वर्तमान में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। राहुल का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही दबंगो के एवं उसके परिजनों द्वारा उसे और उसके पिता को फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। साथ ही उसके पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2026 को उसके व उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा गया कि “अब शिकायत वापस मत लेना, अगर बच सके तो बच के दिखाना”। पीड़ित ने बताया कि उक्त धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में दबंग द्वारा रास्ता रोककर उसे खुलेआम धमकाया और कहा कि यदि उसने शिकायत पर कार्यवाही बंद नहीं कराई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से राहुल और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर पुलिस से दबंगो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाती है।
मुख्य्मंत्री युवा उध्यम मे फर्जीवाड़े की शिकायत करने पर युवक को जान से मारने की धमकी, थाने में दी तहरीर अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त किए जाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता युवक व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसेनपुर हडाई निवासी राहुल पुत्र कृपाराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गॉव के ही कुछ व्यक्तियों विरुद्ध मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त करने की शिकायत कराई थी, जिस पर वर्तमान में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। राहुल का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही दबंगो के एवं उसके परिजनों द्वारा उसे और उसके पिता को फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। साथ ही उसके पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और गंभीर
परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2026 को उसके व उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा गया कि “अब शिकायत वापस मत लेना, अगर बच सके तो बच के दिखाना”। पीड़ित ने बताया कि उक्त धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में दबंग द्वारा रास्ता रोककर उसे खुलेआम धमकाया और कहा कि यदि उसने शिकायत पर कार्यवाही बंद नहीं कराई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से राहुल और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर पुलिस से दबंगो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाती है।
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली1
- जिला फर्रुखाबाद के cmo और आशाओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक देखिये पूरी खबर1
- शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)1
- मेरा एक छोटा सा गांव है जो जिला फर्रुखाबाद में पड़ता है तहसील कायमगंज थाना कंपल में पड़ता है यहां का प्रधान नहीं सुनता है मिट्टी डलवाने को बोला पर मिट्टी नहीं डलवाई सारा पैसा खा गया मौज साध नगर पड़ता है इसकी जल्द से जल्द सुनवाई हो इसे इतना शेयर करो मेरे गांव की गाली भी सही हो जाए1
- शाहजहांपुर, 3 फरवरी 2026: जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कौही स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवररेटिंग के विवाद में सेल्समैन ने ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित गुड्डू पुत्र रामलड़ते (गांव ककोड़ा) का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और जेब से 12,500 रुपये भी लूट लिए गए।पीड़ित ने बताया कि वह कलांन से गांव लौटते समय कौही ठेके पर चार पौवे शराब के लिए 300 रुपये दिए। सेल्समैन सोनू पुत्र गोवर्धन ने 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। निर्धारित दर से ज्यादा पैसे मांगने पर विवाद हो गया1
- इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।1
- पुलिस गोली न मारे तो किया गोली खाए1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनैल में मामूली विवाद के बाद 18 माह की गर्भवती महिला को दबंगों ने पिटा1
- मझिला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एसपी अशोक कुमार मीणा ने टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से न केवल टुमुर्की गांव बल्कि आसपास के कई ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई और जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। एसपी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि टुमुर्की क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पेट्रोल पंपों, बाइक एजेंसियों, ईंट भट्ठों, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुरक्षा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये स्थान अक्सर आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। अब पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस चौकी के माध्यम से स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता, शिकायत निस्तारण और आपातकालीन सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होगी और आपसी समन्वय बेहतर होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मझिला सतेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार और उमेश कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया। हाल के दिनों में मझिला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में टुमुर्की में पुलिस चौकी की स्थापना को प्रशासन द्वारा समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। कुल मिलाकर, नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।9