logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)

14 hrs ago
user_तेजपाल कठेरिया
तेजपाल कठेरिया
पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर, 3 फरवरी 2026: जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कौही स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवररेटिंग के विवाद में सेल्समैन ने ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित गुड्डू पुत्र रामलड़ते (गांव ककोड़ा) का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और जेब से 12,500 रुपये भी लूट लिए गए।पीड़ित ने बताया कि वह कलांन से गांव लौटते समय कौही ठेके पर चार पौवे शराब के लिए 300 रुपये दिए। सेल्समैन सोनू पुत्र गोवर्धन ने 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। निर्धारित दर से ज्यादा पैसे मांगने पर विवाद हो गया
    1
    शाहजहांपुर, 3 फरवरी 2026: जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कौही स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवररेटिंग के विवाद में सेल्समैन ने ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित गुड्डू पुत्र रामलड़ते (गांव ककोड़ा) का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और जेब से 12,500 रुपये भी लूट लिए गए।पीड़ित ने बताया कि वह कलांन से गांव लौटते समय कौही ठेके पर चार पौवे शराब के लिए 300 रुपये दिए। सेल्समैन सोनू पुत्र गोवर्धन ने 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। निर्धारित दर से ज्यादा पैसे मांगने पर विवाद हो गया
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम,लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाकर की लूट,बदमाशो ने दो लोगो से 10,500 रुपए की नगदी,मोबाइल व बैग लूटा,पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर,शाहाबाद कोतवाली के हरई मोड़ के पास की घटना
    1
    #हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम,लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाकर की लूट,बदमाशो ने दो लोगो से 10,500 रुपए की नगदी,मोबाइल व बैग लूटा,पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर,शाहाबाद कोतवाली के हरई मोड़ के पास की घटना
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    15 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल और वीडीयो पंचायत अजीत पाठक के नेतृत्व में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल और वीडीयो पंचायत अजीत पाठक के नेतृत्व में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    16 hrs ago
  • Post by UTPAL Kumar
    1
    Post by UTPAL Kumar
    user_UTPAL Kumar
    UTPAL Kumar
    तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, जेल भेजने की धमकी – कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले शानू खान संवाददाता फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। जनपद फर्रुखाबाद में एक दैनिक समाचार पत्र के क्राइम रिपोर्टर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे मोहल्ला नलिया दरवाजे के पास थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार ने पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा दो लोगों की खुलेआम पिटाई का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी आग-बबूला हो गए और पत्रकार से अभद्र भाषा में सवाल-जवाब करने लगे। जब पत्रकार की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने मां-बहन की गालियाँ दीं। इसके बाद दबंग सिपाहियों ने जबरन मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया, मोबाइल जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। इतना ही नहीं, पत्रकार और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर मौके से भगा दिया गया। पीड़ित पत्रकार जब न्याय की आस में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा, तो वहां भी उसे और उसकी पत्नी को थाने से भगा दिया गया, जिससे यह साफ हो गया कि पूरे मामले में पुलिस कर्मियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। यह घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सवाल यह है कि जब सच दिखाने वाला कैमरा ही पुलिस को चुभने लगे, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा? अब देखना यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और शासन इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर पत्रकारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा। पत्रकार संगठनों और जनमानस में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व एफआईआर की मांग उठ रही है।
    1
    पत्रकार पर पुलिस की दबंगई! कैमरा छीना, गालियाँ दीं, जेल भेजने की धमकी – कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले
शानू खान संवाददाता फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। जनपद फर्रुखाबाद में एक दैनिक समाचार पत्र के क्राइम रिपोर्टर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे मोहल्ला नलिया दरवाजे के पास थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार ने पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा दो लोगों की खुलेआम पिटाई का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी आग-बबूला हो गए और पत्रकार से अभद्र भाषा में सवाल-जवाब करने लगे।
जब पत्रकार की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने मां-बहन की गालियाँ दीं। इसके बाद दबंग सिपाहियों ने जबरन मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया, मोबाइल जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। इतना ही नहीं, पत्रकार और उसकी पत्नी को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर मौके से भगा दिया गया।
पीड़ित पत्रकार जब न्याय की आस में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचा, तो वहां भी उसे और उसकी पत्नी को थाने से भगा दिया गया, जिससे यह साफ हो गया कि पूरे मामले में पुलिस कर्मियों को खुला संरक्षण प्राप्त है।
यह घटना केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सवाल यह है कि जब सच दिखाने वाला कैमरा ही पुलिस को चुभने लगे, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा?
अब देखना यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और शासन इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर पत्रकारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।
पत्रकार संगठनों और जनमानस में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व एफआईआर की मांग उठ रही है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, बोले 7 फरवरी तक फैसला नहीं हुआ वापस तो होगा बड़ा आंदोलन
    1
    पीलीभीत पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री,
बोले 7 फरवरी तक फैसला नहीं हुआ वापस तो होगा बड़ा आंदोलन
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by UTPAL Kumar
    1
    Post by UTPAL Kumar
    user_UTPAL Kumar
    UTPAL Kumar
    तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मिश्रीपुर ब्लॉक भावल खेड़ा पर की है या वीडियो कुछ लड़के लड़ाई करके भाग रहे हैं
    1
    मिश्रीपुर ब्लॉक भावल खेड़ा पर की है या वीडियो कुछ लड़के लड़ाई करके भाग रहे हैं
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बैठे बैठे अचानक इस आदमी के साथ किया घटना घटी
    1
    बैठे बैठे अचानक इस आदमी के साथ किया घटना घटी
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.