logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम #हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम,लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाकर की लूट,बदमाशो ने दो लोगो से 10,500 रुपए की नगदी,मोबाइल व बैग लूटा,पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर,शाहाबाद कोतवाली के हरई मोड़ के पास की घटना

15 hrs ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
15 hrs ago

#हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम #हरदोई-इको सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम,लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाकर की लूट,बदमाशो ने दो लोगो से 10,500 रुपए की नगदी,मोबाइल व बैग लूटा,पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर,शाहाबाद कोतवाली के हरई मोड़ के पास की घटना

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन परिवर्तन वादी ने विभिन्न मांगों को लेकर 8 दिन से रामलीला मैदान में दिया धरना
    1
    भारतीय किसान यूनियन परिवर्तन वादी ने विभिन्न मांगों को लेकर 8 दिन से रामलीला मैदान में दिया धरना
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहजहांपुर,03 फरवरी । शाहजहांपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस काफी सतर्क है।अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों ने पैदल गस्त की और कानून व्यवस्था का हाल जाना। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की। इस दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने, नियमित गश्त करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील कि की किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी हो, तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना तिलहर पुलिस बल के थाना तिलहर थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधितो को दिए।
    3
    शाहजहांपुर,03 फरवरी । शाहजहांपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस काफी सतर्क है।अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों ने पैदल गस्त की और कानून व्यवस्था का हाल जाना। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की। इस दौरान अधिकारियों ने 
संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने, नियमित गश्त करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील कि की किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी हो, तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना तिलहर पुलिस बल के थाना तिलहर थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधितो को दिए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर (मदनापुर)। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिरिया निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर तिरिया निवासी सचिन कुमार पांडे पुत्र नन्हेंलाल बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने साथी प्रताप के साथ मदनापुर कस्बे में ब्लॉक के पास बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद सचिन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नन्हेंलाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब चार वर्षों से बिजली उपकेंद्र मदनापुर में प्राइवेट स्तर पर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले सचिन का पावर हाउस में किसी व्यक्ति से विवाद भी हुआ था। घटना के समय सचिन के साथ काम कर रहे प्रताप पुत्र रामेश्वर निवासी गांव मैनी भी मौजूद थे। साथी की हालत देखकर वह बेहोश हो गए और उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई भोलानाथ ने बताया कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था और घटना के समय बिजली सप्लाई भी बंद थी। हालांकि ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि सचिन पिछले चार-पांच वर्षों से बिजली विभाग के लिए प्राइवेट रूप से कार्य करता था और विभाग की ओर से उसे काम का भुगतान किया जाता था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व कुसुमा देवी से हुई थी। घटना के बाद पत्नी और मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    शाहजहांपुर (मदनापुर)। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिरिया निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर तिरिया निवासी सचिन कुमार पांडे पुत्र नन्हेंलाल बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने साथी प्रताप के साथ मदनापुर कस्बे में ब्लॉक के पास बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद सचिन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता नन्हेंलाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब चार वर्षों से बिजली उपकेंद्र मदनापुर में प्राइवेट स्तर पर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले सचिन का पावर हाउस में किसी व्यक्ति से विवाद भी हुआ था।
घटना के समय सचिन के साथ काम कर रहे प्रताप पुत्र रामेश्वर निवासी गांव मैनी भी मौजूद थे। साथी की हालत देखकर वह बेहोश हो गए और उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं।
वहीं बिजली विभाग के जेई भोलानाथ ने बताया कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था और घटना के समय बिजली सप्लाई भी बंद थी।
हालांकि ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि सचिन पिछले चार-पांच वर्षों से बिजली विभाग के लिए प्राइवेट रूप से कार्य करता था और विभाग की ओर से उसे काम का भुगतान किया जाता था।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व कुसुमा देवी से हुई थी। घटना के बाद पत्नी और मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Ganesh Babu Gautam
    Ganesh Babu Gautam
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने खंड विकास कार्यालय जलालाबाद पर कल सुबह 10:00 बजे धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मालती कश्यप ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी शिकायत को लेकर खंड विकास कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों से मालती कश्यप का गला दबवाने और मारपीट कराने का प्रयास किया गया। मालती कश्यप का कहना है कि इस घटना से वह और उनका संगठन बेहद आहत है और यदि संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर में कल भारी संख्या में महिलाओं और किसान संगठनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने खंड विकास कार्यालय जलालाबाद पर कल सुबह 10:00 बजे धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
मालती कश्यप ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी शिकायत को लेकर खंड विकास कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों से मालती कश्यप का गला दबवाने और मारपीट कराने का प्रयास किया गया।
मालती कश्यप का कहना है कि इस घटना से वह और उनका संगठन बेहद आहत है और यदि संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर में कल भारी संख्या में महिलाओं और किसान संगठनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए
    1
    शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • साइबर हेल्प डेस्क सदर बाजार की तत्परता से टेंडर के नाम पर ठगी गई ₹54 हजार की पूरी रकम वापस शाहजहाँपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार ने एक सराहनीय कार्य करते हुए ठेकेदारी से संबंधित टेंडर के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को शत-प्रतिशत ₹54,000 की धनराशि वापस दिलाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों की अधिकतम धनराशि फ्रीज कर उन्हें वापस कराई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहिद निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, थाना सदर बाजार द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260010231 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा ठेकेदारी से संबंधित टेंडर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फोन-पे के माध्यम से ₹54,000 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आवश्यक विवरण प्राप्त कर गहन जांच की। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी धनराशि वापस कराई गई। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, तथा आरक्षी शुभम पुनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जागरूक रहें, सजग रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
    1
    साइबर हेल्प डेस्क सदर बाजार की तत्परता से टेंडर के नाम पर ठगी गई ₹54 हजार की पूरी रकम वापस
शाहजहाँपुर।
साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार ने एक सराहनीय कार्य करते हुए ठेकेदारी से संबंधित टेंडर के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को शत-प्रतिशत ₹54,000 की धनराशि वापस दिलाई है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों की अधिकतम धनराशि फ्रीज कर उन्हें वापस कराई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहिद निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, थाना सदर बाजार द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260010231 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा ठेकेदारी से संबंधित टेंडर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फोन-पे के माध्यम से ₹54,000 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आवश्यक विवरण प्राप्त कर गहन जांच की। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
इस सराहनीय कार्य में
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह,
निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव,
तथा आरक्षी शुभम पुनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जागरूक रहें, सजग रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • साइबर ठगी की रकम वापस, सदर बाजार पुलिस की तत्परता शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार स्थित साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पूरी रकम वापस मिल गई। बेटे की शादी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पीड़ित से फोन-पे के जरिए ₹2500 ट्रांसफर करा लिए गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते की जानकारी जुटाई और समय रहते धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ित को शत-प्रतिशत रकम वापस दिलाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और सतर्क रहें।
    1
    साइबर ठगी की रकम वापस, सदर बाजार पुलिस की तत्परता
शाहजहाँपुर।
थाना सदर बाजार स्थित साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पूरी रकम वापस मिल गई। बेटे की शादी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पीड़ित से फोन-पे के जरिए ₹2500 ट्रांसफर करा लिए गए थे।
शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते की जानकारी जुटाई और समय रहते धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ित को शत-प्रतिशत रकम वापस दिलाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और सतर्क रहें।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    1
    शाहजहांपुर | जलालाबाद
जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है।
इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है।
मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं।
वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
बाइट – विकास कुमार
(तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.