logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गवाही देने आए बुजुर्ग की टांग टूटी शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए

12 hrs ago
user_R. N. SHARMA
R. N. SHARMA
पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

गवाही देने आए बुजुर्ग की टांग टूटी शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने खंड विकास कार्यालय जलालाबाद पर कल सुबह 10:00 बजे धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मालती कश्यप ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी शिकायत को लेकर खंड विकास कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों से मालती कश्यप का गला दबवाने और मारपीट कराने का प्रयास किया गया। मालती कश्यप का कहना है कि इस घटना से वह और उनका संगठन बेहद आहत है और यदि संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर में कल भारी संख्या में महिलाओं और किसान संगठनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने खंड विकास कार्यालय जलालाबाद पर कल सुबह 10:00 बजे धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
मालती कश्यप ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी शिकायत को लेकर खंड विकास कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों से मालती कश्यप का गला दबवाने और मारपीट कराने का प्रयास किया गया।
मालती कश्यप का कहना है कि इस घटना से वह और उनका संगठन बेहद आहत है और यदि संबंधित अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई, तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर खंड विकास कार्यालय परिसर में कल भारी संख्या में महिलाओं और किसान संगठनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए
    1
    शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनिहार निवासी प्रेमपाल ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी वह रजिस्ट्री करवाने मंगलवार को जलालाबाद आए हुए थे और अधिवक्ता के पास अपने कागज तैयार करवा रहे थे.तभी उनकी जमीन की खरीद में गवाही देने आए 70 वर्षी बुजुर्ग मनिहार निवासी केशव सीओ ऑफिस के सामने एक अधिवक्ता की बेंच पर बैठने जा रहे थे तभी पास में ही लगे तार से उलझ गए और वह जमीन पर गिर पड़े जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह बेहोश हो गए
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
    1
    इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
    user_Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मझिला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एसपी अशोक कुमार मीणा ने टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से न केवल टुमुर्की गांव बल्कि आसपास के कई ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई और जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। एसपी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि टुमुर्की क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पेट्रोल पंपों, बाइक एजेंसियों, ईंट भट्ठों, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुरक्षा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये स्थान अक्सर आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। अब पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस चौकी के माध्यम से स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता, शिकायत निस्तारण और आपातकालीन सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होगी और आपसी समन्वय बेहतर होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मझिला सतेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार और उमेश कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया। हाल के दिनों में मझिला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में टुमुर्की में पुलिस चौकी की स्थापना को प्रशासन द्वारा समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। कुल मिलाकर, नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    9
    मझिला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एसपी अशोक कुमार मीणा ने टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से न केवल टुमुर्की गांव बल्कि आसपास के कई ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई और जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।
एसपी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि टुमुर्की क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पेट्रोल पंपों, बाइक एजेंसियों, ईंट भट्ठों, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुरक्षा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये स्थान अक्सर आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। अब पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस चौकी के माध्यम से स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता, शिकायत निस्तारण और आपातकालीन सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होगी और आपसी समन्वय बेहतर होगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मझिला सतेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार और उमेश कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया।
हाल के दिनों में मझिला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में टुमुर्की में पुलिस चौकी की स्थापना को प्रशासन द्वारा समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
कुल मिलाकर, नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त किए जाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता युवक व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसेनपुर हडाई निवासी राहुल पुत्र कृपाराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गॉव के ही कुछ व्यक्तियों विरुद्ध मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त करने की शिकायत कराई थी, जिस पर वर्तमान में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। राहुल का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही दबंगो के एवं उसके परिजनों द्वारा उसे और उसके पिता को फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। साथ ही उसके पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2026 को उसके व उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा गया कि “अब शिकायत वापस मत लेना, अगर बच सके तो बच के दिखाना”। पीड़ित ने बताया कि उक्त धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में दबंग द्वारा रास्ता रोककर उसे खुलेआम धमकाया और कहा कि यदि उसने शिकायत पर कार्यवाही बंद नहीं कराई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। लगातार मिल रही धमकियों से राहुल और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पीड़ित ने थाना अमृतपुर पुलिस से दबंगो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाती है।
    2
    अमृतपुर (फर्रुखाबाद)।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त किए जाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता युवक व उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अमृतपुर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
थाना अमृतपुर क्षेत्र के नयागांव हुसेनपुर हडाई निवासी राहुल पुत्र कृपाराम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गॉव के ही कुछ व्यक्तियों विरुद्ध मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में फर्जी यूनिट दर्शाकर सरकारी ऋण प्राप्त करने की शिकायत कराई थी, जिस पर वर्तमान में विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।
राहुल का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही दबंगो के एवं उसके परिजनों द्वारा उसे और उसके पिता को फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं। साथ ही उसके पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2026 को उसके व उसके पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर कहा गया कि “अब शिकायत वापस मत लेना, अगर बच सके तो बच के दिखाना”। पीड़ित ने बताया कि उक्त धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।
राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में दबंग द्वारा रास्ता रोककर उसे खुलेआम धमकाया और कहा कि यदि उसने शिकायत पर कार्यवाही बंद नहीं कराई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
लगातार मिल रही धमकियों से राहुल और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा किसी गंभीर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी घटना की जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।
पीड़ित ने थाना अमृतपुर पुलिस से दबंगो के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाती है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by UTPAL Kumar
    1
    Post by UTPAL Kumar
    user_UTPAL Kumar
    UTPAL Kumar
    तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल फर्रुखाबाद (अमृतपुर) अमृतपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत न लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने महिला का शिकायती प्रार्थना पत्र लेने से साफ इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़ित महिला को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के सरकारी नंबर 9454400101 पर शिकायत करनी पड़ी। वहां से महिला को आश्वासन मिला और 9454405118 नंबर पर संपर्क कर कंप्लेंट दर्ज कराने को कहा गया। पीड़ित महिला मीनाक्षी मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह अमृतपुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया और उसकी तहरीर तक नहीं ली गई। महिला का कहना है कि यह मामला पक्की दीवार तोड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है, जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर भी दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी बलात्कार पीड़िता द्वारा एडीजी जोन कानपुर से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष के खिलाफ एडीजी कानपुर, डीजीपी लखनऊ और दैनिक समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद फतेहगढ़ पुलिस कप्तान की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच अमृतपुर थाने पर लगे इन आरोपों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए जनता दरबार और उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ रही है। अब देखना होगा कि डीजीपी कार्यालय तक पहुंची इस शिकायत के बाद अमृतपुर थाने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
    2
    अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल
फर्रुखाबाद (अमृतपुर)
अमृतपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत न लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने महिला का शिकायती प्रार्थना पत्र लेने से साफ इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़ित महिला को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के सरकारी नंबर 9454400101 पर शिकायत करनी पड़ी। वहां से महिला को आश्वासन मिला और 9454405118 नंबर पर संपर्क कर कंप्लेंट दर्ज कराने को कहा गया।
पीड़ित महिला मीनाक्षी मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह अमृतपुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया और उसकी तहरीर तक नहीं ली गई। महिला का कहना है कि यह मामला पक्की दीवार तोड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है, जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर भी दी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी बलात्कार पीड़िता द्वारा एडीजी जोन कानपुर से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष के खिलाफ एडीजी कानपुर, डीजीपी लखनऊ और दैनिक समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद फतेहगढ़ पुलिस कप्तान की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच अमृतपुर थाने पर लगे इन आरोपों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए जनता दरबार और उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ रही है। अब देखना होगा कि डीजीपी कार्यालय तक पहुंची इस शिकायत के बाद अमृतपुर थाने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    1
    शाहजहांपुर | जलालाबाद
जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है।
इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है।
मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं।
वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
बाइट – विकास कुमार
(तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.