logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल फर्रुखाबाद (अमृतपुर) अमृतपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत न लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने महिला का शिकायती प्रार्थना पत्र लेने से साफ इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़ित महिला को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के सरकारी नंबर 9454400101 पर शिकायत करनी पड़ी। वहां से महिला को आश्वासन मिला और 9454405118 नंबर पर संपर्क कर कंप्लेंट दर्ज कराने को कहा गया। पीड़ित महिला मीनाक्षी मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह अमृतपुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया और उसकी तहरीर तक नहीं ली गई। महिला का कहना है कि यह मामला पक्की दीवार तोड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है, जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर भी दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी बलात्कार पीड़िता द्वारा एडीजी जोन कानपुर से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष के खिलाफ एडीजी कानपुर, डीजीपी लखनऊ और दैनिक समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद फतेहगढ़ पुलिस कप्तान की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच अमृतपुर थाने पर लगे इन आरोपों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए जनता दरबार और उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ रही है। अब देखना होगा कि डीजीपी कार्यालय तक पहुंची इस शिकायत के बाद अमृतपुर थाने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

13 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
0f1de02d-d6e5-45b1-ad3f-bd5d36ac5d14

अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल अमृतपुर थाने में पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, डीजीपी तक पहुंची शिकायत; थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल फर्रुखाबाद (अमृतपुर) अमृतपुर थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत न लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने महिला का शिकायती प्रार्थना पत्र लेने से साफ इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पीड़ित महिला को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के सरकारी नंबर 9454400101 पर शिकायत करनी पड़ी। वहां से महिला को आश्वासन मिला और 9454405118 नंबर पर संपर्क कर कंप्लेंट दर्ज कराने को कहा गया। पीड़ित महिला मीनाक्षी मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह अमृतपुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया और उसकी तहरीर तक नहीं ली गई। महिला का कहना है कि यह मामला पक्की दीवार तोड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान

से मारने की धमकी से जुड़ा है, जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर भी दी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतपुर थाना अध्यक्ष की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी बलात्कार पीड़िता द्वारा एडीजी जोन कानपुर से शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष के खिलाफ एडीजी कानपुर, डीजीपी लखनऊ और दैनिक समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद फतेहगढ़ पुलिस कप्तान की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच अमृतपुर थाने पर लगे इन आरोपों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए जनता दरबार और उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ रही है। अब देखना होगा कि डीजीपी कार्यालय तक पहुंची इस शिकायत के बाद अमृतपुर थाने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जिला फर्रुखाबाद के cmo और आशाओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक देखिये पूरी खबर
    1
    जिला फर्रुखाबाद के cmo और आशाओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक देखिये पूरी खबर
    user_Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    Vijay PRATAP (parmar live tv news)
    मे एक पत्रकार हूँ Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • शाहजहांपुर | जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है। मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। बाइट – विकास कुमार (तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    1
    शाहजहांपुर | जलालाबाद
जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत पिटार मऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्ट्रीट लाइट एवं हाइम पाइप योजना में गड़बड़ी, झोलझाल और गोलमाल किए जाने का आरोप लगा है।
इस मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दो माह पूर्व शिकायत की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई सामने आई है।
मीडिया द्वारा जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव राखी त्रिवेदी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे मामले को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं।
वहीं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन इसे गंभीरता से लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में कब तक संज्ञान लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
बाइट – विकास कुमार
(तहसील अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन)
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मेरा एक छोटा सा गांव है जो जिला फर्रुखाबाद में पड़ता है तहसील कायमगंज थाना कंपल में पड़ता है यहां का प्रधान नहीं सुनता है मिट्टी डलवाने को बोला पर मिट्टी नहीं डलवाई सारा पैसा खा गया मौज साध नगर पड़ता है इसकी जल्द से जल्द सुनवाई हो इसे इतना शेयर करो मेरे गांव की गाली भी सही हो जाए
    1
    मेरा एक छोटा सा गांव है जो जिला फर्रुखाबाद में पड़ता है तहसील कायमगंज थाना कंपल में पड़ता है यहां का प्रधान नहीं सुनता है मिट्टी डलवाने को बोला पर मिट्टी नहीं डलवाई सारा पैसा खा गया मौज साध नगर पड़ता है इसकी जल्द से जल्द सुनवाई हो इसे इतना शेयर करो मेरे गांव की गाली भी सही हो जाए
    user_YADAV G
    YADAV G
    Farmer कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 3 फरवरी 2026: जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कौही स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवररेटिंग के विवाद में सेल्समैन ने ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित गुड्डू पुत्र रामलड़ते (गांव ककोड़ा) का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और जेब से 12,500 रुपये भी लूट लिए गए।पीड़ित ने बताया कि वह कलांन से गांव लौटते समय कौही ठेके पर चार पौवे शराब के लिए 300 रुपये दिए। सेल्समैन सोनू पुत्र गोवर्धन ने 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। निर्धारित दर से ज्यादा पैसे मांगने पर विवाद हो गया
    1
    शाहजहांपुर, 3 फरवरी 2026: जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव कौही स्थित देसी शराब के ठेके पर ओवररेटिंग के विवाद में सेल्समैन ने ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित गुड्डू पुत्र रामलड़ते (गांव ककोड़ा) का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और जेब से 12,500 रुपये भी लूट लिए गए।पीड़ित ने बताया कि वह कलांन से गांव लौटते समय कौही ठेके पर चार पौवे शराब के लिए 300 रुपये दिए। सेल्समैन सोनू पुत्र गोवर्धन ने 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। निर्धारित दर से ज्यादा पैसे मांगने पर विवाद हो गया
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
    1
    इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
    user_Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुलिस गोली न मारे तो किया गोली खाए
    1
    पुलिस गोली न मारे तो किया गोली खाए
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनैल में मामूली विवाद के बाद 18 माह की गर्भवती महिला को दबंगों ने पिटा
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट कायमगंज के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनैल में मामूली विवाद के बाद 18 माह की गर्भवती महिला को दबंगों ने पिटा
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    14 hrs ago
  • मझिला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एसपी अशोक कुमार मीणा ने टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से न केवल टुमुर्की गांव बल्कि आसपास के कई ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई और जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। एसपी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि टुमुर्की क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पेट्रोल पंपों, बाइक एजेंसियों, ईंट भट्ठों, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुरक्षा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये स्थान अक्सर आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। अब पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस चौकी के माध्यम से स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता, शिकायत निस्तारण और आपातकालीन सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होगी और आपसी समन्वय बेहतर होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मझिला सतेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार और उमेश कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया। हाल के दिनों में मझिला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में टुमुर्की में पुलिस चौकी की स्थापना को प्रशासन द्वारा समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। कुल मिलाकर, नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    9
    मझिला क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: एसपी अशोक कुमार मीणा ने टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना मझिला क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में नव निर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई पुलिस चौकी के शुरू होने से न केवल टुमुर्की गांव बल्कि आसपास के कई ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त, त्वरित कार्रवाई और जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।
एसपी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि टुमुर्की क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पेट्रोल पंपों, बाइक एजेंसियों, ईंट भट्ठों, सर्राफा दुकानों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुरक्षा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये स्थान अक्सर आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहते हैं। अब पुलिस की त्वरित मौजूदगी से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस चौकी के माध्यम से स्थानीय लोगों को पुलिस सहायता, शिकायत निस्तारण और आपातकालीन सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होगी और आपसी समन्वय बेहतर होगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मझिला सतेंद्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार और उमेश कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया।
हाल के दिनों में मझिला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में टुमुर्की में पुलिस चौकी की स्थापना को प्रशासन द्वारा समय पर उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
कुल मिलाकर, नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.