Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shahjahanpur
UTPAL Kumar
Shahjahanpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर,03 फरवरी । शाहजहांपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस काफी सतर्क है।अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों ने पैदल गस्त की और कानून व्यवस्था का हाल जाना। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की। इस दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने, नियमित गश्त करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील कि की किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी हो, तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि वैधानिक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना तिलहर पुलिस बल के थाना तिलहर थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधितो को दिए।3
- शाहजहांपुर (मदनापुर)। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिरिया निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर तिरिया निवासी सचिन कुमार पांडे पुत्र नन्हेंलाल बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने साथी प्रताप के साथ मदनापुर कस्बे में ब्लॉक के पास बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद सचिन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नन्हेंलाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब चार वर्षों से बिजली उपकेंद्र मदनापुर में प्राइवेट स्तर पर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले सचिन का पावर हाउस में किसी व्यक्ति से विवाद भी हुआ था। घटना के समय सचिन के साथ काम कर रहे प्रताप पुत्र रामेश्वर निवासी गांव मैनी भी मौजूद थे। साथी की हालत देखकर वह बेहोश हो गए और उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई भोलानाथ ने बताया कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था और घटना के समय बिजली सप्लाई भी बंद थी। हालांकि ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि सचिन पिछले चार-पांच वर्षों से बिजली विभाग के लिए प्राइवेट रूप से कार्य करता था और विभाग की ओर से उसे काम का भुगतान किया जाता था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व कुसुमा देवी से हुई थी। घटना के बाद पत्नी और मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- साइबर हेल्प डेस्क सदर बाजार की तत्परता से टेंडर के नाम पर ठगी गई ₹54 हजार की पूरी रकम वापस शाहजहाँपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार ने एक सराहनीय कार्य करते हुए ठेकेदारी से संबंधित टेंडर के नाम पर हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को शत-प्रतिशत ₹54,000 की धनराशि वापस दिलाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों की अधिकतम धनराशि फ्रीज कर उन्हें वापस कराई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहिद निवासी मोहल्ला महमंद जलालनगर, थाना सदर बाजार द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260010231 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा ठेकेदारी से संबंधित टेंडर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फोन-पे के माध्यम से ₹54,000 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आवश्यक विवरण प्राप्त कर गहन जांच की। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप शिकायतकर्ता के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी धनराशि वापस कराई गई। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, तथा आरक्षी शुभम पुनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जागरूक रहें, सजग रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।1
- आवास नहीं दिया गया है धर्मेंद्र कुमार को हैदलपुर बरखेड़ा जयपाल तहसील तिलहर जिला शाहजहांपुर1
- शाहजहांपुर विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई बैठक क्या कुछ योजना बनाई गई1
- Post by UTPAL Kumar1
- साइबर ठगी की रकम वापस, सदर बाजार पुलिस की तत्परता शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार स्थित साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पूरी रकम वापस मिल गई। बेटे की शादी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पीड़ित से फोन-पे के जरिए ₹2500 ट्रांसफर करा लिए गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते की जानकारी जुटाई और समय रहते धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ित को शत-प्रतिशत रकम वापस दिलाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और सतर्क रहें।1
- साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की तत्परता से ऑनलाइन ठगी की पूरी रकम वापस शाहजहाँपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार ने सराहनीय कार्य करते हुए एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता को शत-प्रतिशत धनराशि वापस दिलाई है। बेटे की शादी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी में गई ₹2500 की पूरी राशि पीड़ित को वापस कराई गई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक धनराशि फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाई जा सके। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में यह सफलता प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र बजाज निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, थाना सदर बाजार द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 को साइबर शिकायत संख्या 23101260000294 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा बेटे की शादी में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फोन-पे के माध्यम से ₹2500 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना सदर बाजार की टीम ने त्वरित संज्ञान लिया और आवश्यक विवरण जुटाकर गहन जांच की। तत्परता और समयबद्ध कार्रवाई के चलते पीड़ित के साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी की पूरी धनराशि वापस कराई गई। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव, तथा आरक्षी शुभम पुनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सजग रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।1