Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के मुंगेर में बाढ़ के बीच एक परिवार ने जुगाड़ की नाव के सहारे बेजुबान जानवरों की जान बचाई। परिवार के लोग खुद पानी में चलकर जानवरों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते नजर आए।
Shreyanshii Prajapati
बिहार के मुंगेर में बाढ़ के बीच एक परिवार ने जुगाड़ की नाव के सहारे बेजुबान जानवरों की जान बचाई। परिवार के लोग खुद पानी में चलकर जानवरों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते नजर आए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सड़क मरम्मत की बांट जोह रहे क्षेत्र वासी,जिम्मेदार मौन निद्रा में प्रयागराज: नगर निगम की गड्डा मुक्त सड़के गड्डा युक्त हो चुकी हैं,सड़क पर बने गड्ढे में जमा बारिश का पानी अब लोगों के लिए नासुर बन गया हैं,लोग अब जिम्मेदारों से गुहार लगा कर थक चुके है,आपको बता दे कि,वार्ड नम्बर 6 के टीचर कालोनी में लोग गड्ढे में सड़क खोज रहे है,यह क्षेत्र प्रधानी से नगर निगम में जब शामिल हुआ तो लोगों को आस जगी की शायद इस सड़क की मरम्मत हो जाएगी,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है,वही नालियां भी चोक है,जिससे घरों का गन्दा पानी नही निकल पा रहा है,लोगों का इस सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है,क्षेत्रवासी अब किसी जादुई चमत्कार की बांट जोह रहे है,ताकि सड़क का निर्माण हो जाए!1
- बिहार के मुंगेर में बाढ़ के बीच एक परिवार ने जुगाड़ की नाव के सहारे बेजुबान जानवरों की जान बचाई। परिवार के लोग खुद पानी में चलकर जानवरों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते नजर आए।1
- रील के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। 30 फीट ऊंचे बांध से छलांग लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। युवक ऐसी जगह जा गिरा, जहां पानी बेहद कम था। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और अब वह अस्पताल में भर्ती है।1
- अमिलिया तरहार में गंदगी का अंबार, मसुरियन देवी धाम परिसर में फैली भारी गंदगी संक्रामक बीमारियों का खतरा, श्रद्धालुओं में आक्रोश जसरा प्रयागराज विकास खंड जसरा के अमिलिया तरहार में स्थित प्रसिद्ध मसुरियन देवी धाम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मंदिर परिसर में जगह-जगह कचरा, कीचड़ और जलभराव होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में इतनी गंदगी है कि दुनिया में कहीं नहीं होगी।नाले का पानी मंदिर परिसर में घुस रहा है,पूजा सामग्री, पॉलिथीन और कचरा चारों तरफ बिखरा पड़ा है। गंदगी के कारण दुर्गंध उठ रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के मुख्य द्वार और परिक्रमा मार्ग में पानी भरा है और कचरे के ढेर लगे हैं। नवरात्रि से पहले धाम की ऐसी दुर्दशा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है।स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि धाम परिसर की तत्काल सफाई कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में दर्शन कर सकें।1
- नगर निगम की गाड़ी नहीं पहुंचने से आवारा पशुओं की समस्या, ग्रामीण परेशान प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड के ग्राम सभा मेडुआ में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर कई आवारा पशु घूमते और बैठे नजर आते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आवारा पशुओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। कई बार पशुओं के सड़कों पर आ जाने से यातायात भी प्रभावित होता है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की गाड़ी पहुंचने की आवश्यकता है। नियमित रूप से पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था होने से समस्या में कमी आ सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव में अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों को राहत मिलने के साथ ही सड़क पर आवारा पशुओं से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।1
- नाली निर्माण के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान नाली निर्माण के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के उरुवा विकासखंड अंतर्गत गोसौरा कला ग्राम सभा में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के दिनों में गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गड्ढे होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गांव की सड़क से प्रतिदिन बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और स्कूली छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। जलभराव और फिसलन के कारण लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थानीय लोगों ने ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए ग्राम प्रधान पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जाए, जिससे बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं के साथ जलभराव से उत्पन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, अजय आदिवासी, महेंद्र यादव, संतोष यादव, विवेक यादव, आकाश यादव, लवकुश यादव, मानसिंह, अजीर श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमला शंकर यादव, छेदीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- praveen arora ne desh ke bade patriyo ko di chouniti ...1
- पैसे के लिए दोस्त की हत्या,पहले गोली मारी फिर दबाया गला प्रयागराज मे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अवैध पिस्टल 32 बोर,01 अवैध खोखा कारतूस 32 बोर,04 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन,01 ब्लूटूथ व घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद! अभियुक्त शुभम तिवारी उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक आलोक गुप्ता उसका मित्र था,जो शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था तथा इसके बदले उसे अच्छे पैसे मिलते थे। अभियुक्त शुभम तिवारी उपरोक्त नें मृतक आलोक गुप्ता से काफी रुपये भी उधार ले रखे थे,मृतक आलोक गुप्ता हमेशा उसे बेरोजगार तथा अपने नौकर कहकर मजाक उड़ाता था,इसी बात से नराज होकर आलोक गुप्ता की हत्या दी! गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. शुभम तिवारी पुत्र सूर्य प्रकाश तिवारी निवासी बिसानी उर्फ हरि. सेनगंज थाना मऊआईमा प्रयागराज। 2. शुभम यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी पटेलनगर चौराहा लाल का पुरा थाना होलागढ़ प्रयागराज। 3. अंकुश यादव पुत्र राम तीरथ यादव निवासी कुमहीं थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर हाल पता तनवीर लॉज म्योराबाद थाना कैंट प्रयागराज।2