Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून के पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
देहरादून के पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका, धामी ने बताया दीपावली का तोहफा The Aman Times | देहरादून अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका, धामी ने बताया दीपावली का तोहफा अग्निपथ योजना में प्रस्तावित बदलाव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को चार साल के बजाय छह साल तक सेवा का अवसर मिलने का फैसला युवाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत है। मुख्यमंत्री के अनुसार, शुरुआती 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत को दो साल अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा। धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे युवाओं के लिए दीपावली का तोहफा बताया।1
- एक्यूआई 382 होने के कारण दिल्ली गाजियाबाद सोनीपत फरीदाबाद नोएडा में bs3 और bs4 गाड़ियों पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। 1
- गंगा बंदी के दौरान गंगा में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर सदैव उंगलियां उठाई जाती रही हैं। गंगा बंदी में होने वाला सबसे सामान्य कार्य समतलीकरण का होता है लेकिन यह भी कभी ठीक से सम्पन्न नहीं हो पाता। इसबार भी गंगा में जल छोड़ दिए जाने के बाद भी सही समतलीकरण न होने से गंगा में कई जगह द्वीप उभरे दिखाई दे रहे हैं। हरिद्वार के प्रमुख सुभाष घाट पर तो इन द्वीपों के कारण गंगा का जल ठीक से घाटों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण श्रृद्धालुओं को रेलिंग से बाहर निकलकर स्नान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि हरकी पैड़ी के आसपास श्रृद्धालुओं के डूबने बहने की घटनाएं प्रायः होती हैं, आने वाले समय में गंगा में जल में डूबे यह ऊबड़-खाबड़ स्थल ऐसी घटनाओं में जानलेवा बनेंगे। वहीं घाटों पर जल नहीं होने से कल सोमवती स्नान पर श्रद्धालुओं को रेलिंग से बाहर निकलकर स्नान को विवश होना पड़ेगा,जो असुविधाजनक होने के साथ ही खतरनाक भी होगा।1
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा मनाई गई भगीरथ बिंदु पर दीपावली हरिद्वार - आज दीपावली महा पर्व पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार स्थित भगीरथ बिंदु और माँ गंगा के पावन तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महाराजा भगीरथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया और माँ गंगा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मांड के सभी देवताओं और महापुरुषों को नमन किया गया। इस पावन अवसर पर संगठन के जिला मंत्री संजय वर्मा ने महाराजा भगीरथ को पवित्र गंगा जल से स्नान कराकर महाराजा भगीरथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- देर रात भेल सेक्टर 1 में देखा गया तेंदुआ आने जाने वाले रखे सावधानी राहगीरो ने घात लगाए बैठे कैमरे में किया कैद।1
- दस नवम्बर से नई टिहरी मे होगा 108 अष्टादस महापुराण का आयोजन, आचार्य / संत करेंगे प्रतिभाग दस नवम्बर से नई टिहरी मे होगा 108 अष्टादस महापुराण का आयोजन, आचार्य / संत करेंगे प्रतिभाग1
- जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत का बड़ा पलटवार, बोले– “धामी की भी DNA जांच कराओ ना!”, सियासत में मचा घमासान जैनी प्रकरण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कथित DNA जांच में गड़बड़ी का सवाल उठाते हुए दोनों नेताओं का भी DNA टेस्ट कराने की मांग की। हरक सिंह ने कहा कि यदि जांच में कोई हेराफेरी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने SIT जांच में पूरा सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने की बात भी कही। उनके इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में जैनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।1
- देहरादून के पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून पटेलनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।1