logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाईपास पर फिर चोरी, सूने आवास को बनाया निशाना लोकेशन विदिशा बाईपास पर फिर चोरी, सूने आवास को बनाया निशाना विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित गिरधर कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने आवास को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 25 हजार रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक किसी काम से अपने गांव गए हुए थे और गुरुवार सुबह वापस लौटे, तब उन्हें घर का ताला टूटा मिला और चोरी की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के पास स्थित एक मंदिर के भी ताले टूटे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने में लगी है। बाइट – बबलू अहिरवार

2 hrs ago
user_रिपोर्टर rupesh yadav
रिपोर्टर rupesh yadav
Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बाईपास पर फिर चोरी, सूने आवास को बनाया निशाना लोकेशन विदिशा बाईपास पर फिर चोरी, सूने आवास को बनाया निशाना विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित गिरधर कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने आवास को

निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 25 हजार रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक किसी काम से

अपने गांव गए हुए थे और गुरुवार सुबह वापस लौटे, तब उन्हें घर का ताला टूटा मिला और चोरी की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल

शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के पास स्थित एक मंदिर के भी ताले टूटे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने में लगी है। बाइट – बबलू अहिरवार

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन* *सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन* *सिरोंज।* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। *रिपोर्टर - रूपेश यादव* सुबह करीब 11:30 बजे 15-20 कांग्रेस कार्यकर्ता बलेचा पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने पेट्रोल भरवा रहे लोगों से E20 पेट्रोल की कीमत और गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। इसके बाद पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ता पैदल नए बस स्टैंड तक गए। रास्ते में बाजार में दुकानों और ठेलों पर लोगों से शक्कर के दाम, बिजली बिल और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर बात की। "महंगाई बंद करो" के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और वहां भी लोगों से संवाद किया। करीब 12:30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव, इरशाद गोरी, सुरेंद्र रघुवंशी, अर्जुन राजपूत, रिंकी रघुवंशी, विनोद सेन, सैफू गद्दी, सुशीला वंशकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    *सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन*
*सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन*
*सिरोंज।* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
*रिपोर्टर - रूपेश यादव*
सुबह करीब 11:30 बजे 15-20 कांग्रेस कार्यकर्ता बलेचा पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने पेट्रोल भरवा रहे लोगों से E20 पेट्रोल की कीमत और गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया।
इसके बाद पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ता पैदल नए बस स्टैंड तक गए। रास्ते में बाजार में दुकानों और ठेलों पर लोगों से शक्कर के दाम, बिजली बिल और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर बात की।
"महंगाई बंद करो" के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और वहां भी लोगों से संवाद किया। करीब 12:30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव, इरशाद गोरी, सुरेंद्र रघुवंशी, अर्जुन राजपूत, रिंकी रघुवंशी, विनोद सेन, सैफू गद्दी, सुशीला वंशकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 26 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *₹10 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, कुल कीमत ₹10 लाख* थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बरामद की हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 19 अगस्त 2026 को फरियादी अक्षय जैन पिता मनोज कुमार जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP40 MW0280 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रंगई हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी मुकेश रजक पिता मानसिंह रजक, निवासी पुलिस लाइन, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MG 7780 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म नंबर 04 के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की कार्रवाई:* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉कन्हैया लाल केवट पिता कालूराम केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरखेड़ घाट, नटेरन, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉आकाश पिता रूप सिंह आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोपड़ा, थाना हैदरगढ़, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉दीपक आदिवासी पिता राजू आदिवासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बगड़ी, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। *कहाँ-कहाँ से चोरी की गई थीं मोटरसाइकिलें:* पुलिस द्वारा बरामद की गई 10 मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में होशंगाबाद से नीले रंग की हीरो डीलक्स, बेरसिया से काले रंग की प्लैटिना, धतुरिया के आगे रोड से काले रंग की स्प्लेंडर, नैनीताल विदिशा के पास पार्क से ग्रे रंग की साइन, सब्जी मंडी के पास से ग्रे रंग की शाइन, मंडीदीप के पास से काले रंग की स्प्लेंडर, विदिशा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04 के बाहर से काले रंग की स्प्लेंडर, बागरोद-सागर रोड से काले रंग की हीरो डीलक्स, एक ग्रे रंग की होंडा लीवो तथा अशोक नगर रोड नटेरन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया जाना सामने आया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *बरामद मशरूका:* 👉कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद 👉कुल अनुमानित कीमत : ₹10 लाख *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन एवं थाना सिविल लाइन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    2
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 26 अगस्त 2026*
*जिला : विदिशा*

*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*₹10 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, कुल कीमत ₹10 लाख*

थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बरामद की हैं।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 19 अगस्त 2026 को फरियादी अक्षय जैन पिता मनोज कुमार जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP40 MW0280 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रंगई हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी मुकेश रजक पिता मानसिंह रजक, निवासी पुलिस लाइन, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MG 7780 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म नंबर 04 के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की कार्रवाई:*
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया—

👉कन्हैया लाल केवट पिता कालूराम केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरखेड़ घाट, नटेरन, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा।
👉आकाश पिता रूप सिंह आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोपड़ा, थाना हैदरगढ़, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा।
👉दीपक आदिवासी पिता राजू आदिवासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बगड़ी, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा।

*कहाँ-कहाँ से चोरी की गई थीं मोटरसाइकिलें:*
पुलिस द्वारा बरामद की गई 10 मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में होशंगाबाद से नीले रंग की हीरो डीलक्स, बेरसिया से काले रंग की प्लैटिना, धतुरिया के आगे रोड से काले रंग की स्प्लेंडर, नैनीताल विदिशा के पास पार्क से ग्रे रंग की साइन, सब्जी मंडी के पास से ग्रे रंग की शाइन, मंडीदीप के पास से काले रंग की स्प्लेंडर, विदिशा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04 के बाहर से काले रंग की स्प्लेंडर, बागरोद-सागर रोड से काले रंग की हीरो डीलक्स, एक ग्रे रंग की होंडा लीवो तथा अशोक नगर रोड नटेरन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया जाना सामने आया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*बरामद मशरूका:*
👉कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद
👉कुल अनुमानित कीमत : ₹10 लाख

*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन एवं थाना सिविल लाइन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शमशाबाद-नटेरन में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,बांटकर सरकार पर साधा #JANTAKHABAR शमशाबाद-नटेरन में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,बांटकर सरकार पर साधा #JANTAKHABAR
    1
    शमशाबाद-नटेरन में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,बांटकर सरकार पर साधा #JANTAKHABAR
शमशाबाद-नटेरन में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,बांटकर सरकार पर साधा #JANTAKHABAR
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • कुरवाई में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रक्षाबंधन पर शक्कर के बढ़े दामों को लेकर जताया आक्रोश कुरवाई में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रक्षाबंधन पर शक्कर के बढ़े दामों को लेकर जताया आक्रोश कुरवाई, विदिशा। देश में लगातार बढ़ती बेलगाम महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर शक्कर के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने बहनों की राखी की मिठास भी फीकी कर दी है। इसी जनविरोधी महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज कुरवाई ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने महंगाई पर रोक लगाने और शक्कर सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जफर शेख के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि त्योहारों के समय भी आम जनता को राहत नहीं मिल रही है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
    3
    कुरवाई में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रक्षाबंधन पर शक्कर के बढ़े दामों को लेकर जताया आक्रोश 

कुरवाई में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रक्षाबंधन पर शक्कर के बढ़े दामों को लेकर जताया आक्रोश 
कुरवाई, विदिशा।  देश में लगातार बढ़ती बेलगाम महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर शक्कर के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने बहनों की राखी की मिठास भी फीकी कर दी है।
इसी जनविरोधी महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज कुरवाई ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने महंगाई पर रोक लगाने और शक्कर सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जफर शेख के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि त्योहारों के समय भी आम जनता को राहत नहीं मिल रही है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
    user_Gajendra Thakur Press ripotar
    Gajendra Thakur Press ripotar
    Farmer कुरवाई, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ ? गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की अनाउंसमेंट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 का अनाउंसमेंट किया जाता है और ट्रेन के आने के ऐन वक्त पर अचानक प्लेटफॉर्म नंबर-02 का अनाउंसमेंट कर दिया जाता है। ऐसे में यात्री अफरातफरी में अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अब जरा सोचिए, अगर इसी दौरान मेन लाइन से कोई तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही हो, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा ? सबसे गंभीर बात यह है कि यात्रियों के मुताबिक ऐसी स्थिति आए दिन देखने को मिलती है, लेकिन रेलवे प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेता नजर नहीं आ रहा। सवाल यह है कि रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? अनाउंसमेंट व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हादसा होने के बाद जांच से बेहतर है कि उससे पहले व्यवस्था सुधारी जाए। सचिन लोधी गंजबासौदा
    1
    गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ ?

गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की अनाउंसमेंट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पहले ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 का अनाउंसमेंट किया जाता है और ट्रेन के आने के ऐन वक्त पर अचानक प्लेटफॉर्म नंबर-02 का अनाउंसमेंट कर दिया जाता है।

ऐसे में यात्री अफरातफरी में अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
अब जरा सोचिए, अगर इसी दौरान मेन लाइन से कोई तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही हो, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा ?
सबसे गंभीर बात यह है कि यात्रियों के मुताबिक ऐसी स्थिति आए दिन देखने को मिलती है, लेकिन रेलवे प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेता नजर नहीं आ रहा।

सवाल यह है कि रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
अनाउंसमेंट व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
हादसा होने के बाद जांच से बेहतर है कि उससे पहले व्यवस्था सुधारी जाए।
 सचिन लोधी
गंजबासौदा
    user_SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    SaCHiN LoDHi ThAkUr SsL
    Farmer Basoda, Vidisha•
    23 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
    1
    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का   प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
    1
    गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन सिरोंज रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज *सिरोंज: उचित मूल्य दुकान नहीं खुलने से हितग्राहियों में आक्रोश, दुकान के सामने किया प्रदर्शन* लोकेशन सिरोंज रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज *सिरोंज: उचित मूल्य दुकान नहीं खुलने से हितग्राहियों में आक्रोश, दुकान के सामने किया प्रदर्शन* *सिरोंज।* नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान समय पर नहीं खुलने से हितग्राहियों में भारी नाराजगी है। हितग्राहियों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से राशन लेने के लिए दुकान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सेल्समैन समय पर दुकान नहीं खोल रहा है। गुरुवार को भी हितग्राही सुबह से दुकान पर इंतजार करते रहे, लेकिन दुकान नहीं खुली। घंटों इंतजार के बाद आक्रोशित हितग्राहियों ने दुकान के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। हितग्राहियों ने शिकायत में बताया कि सेल्समैन की मनमानी के कारण उन्हें समय पर अनाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को नियमित समय पर खुलवाया जाए और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।
    4
    लोकेशन सिरोंज 
रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज 

*सिरोंज: उचित मूल्य दुकान नहीं खुलने से हितग्राहियों में आक्रोश, दुकान के सामने किया प्रदर्शन*
लोकेशन सिरोंज 
रिपोर्टर रूपेश यादव सिरोंज 
*सिरोंज: उचित मूल्य दुकान नहीं खुलने से हितग्राहियों में आक्रोश, दुकान के सामने किया प्रदर्शन*
*सिरोंज।* नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान समय पर नहीं खुलने से हितग्राहियों में भारी नाराजगी है।
हितग्राहियों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से राशन लेने के लिए दुकान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सेल्समैन समय पर दुकान नहीं खोल रहा है।
गुरुवार को भी हितग्राही सुबह से दुकान पर इंतजार करते रहे, लेकिन दुकान नहीं खुली। घंटों इंतजार के बाद आक्रोशित हितग्राहियों ने दुकान के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
हितग्राहियों ने शिकायत में बताया कि सेल्समैन की मनमानी के कारण उन्हें समय पर अनाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को नियमित समय पर खुलवाया जाए और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.