Shuru
Apke Nagar Ki App…
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शक्कर के बढ़ते दामों से लेकर रसोई के बढ़ते खर्च तक उठाई आवाज मधुसूदनगढ़ में1
- विदिशा में वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, 16 चोरी की बाइक बरामद#JANTAKHABAR विदिशा में वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, 16 चोरी की बाइक बरामद#JANTAKHABAR1
- रक्षाबंधन त्यौहार पर बाजारों में रौनक की कमी गंजबासौदा नगर के बाजारों में रक्षाबंधन त्यौहार आने पर रौनक में कमी देखी जा रही है राखी की दुकानों पर गिनी चुनी महिलाएं देखी जा सकती हैं दुकानदार का कहना है महंगाई के चलते राखी की दुकानों पर महिला बहनों की आवाजाही कम है राखी बिक्री पर महंगाई का काफी असर पड़ा है राखी की कीमत₹5 से लेकर₹100 तक है दुकानों पर राखी की बिक्री बहुत कम है दुकानदारों को अपनी पूंजी निकालने में काफी दिक्कत है दुकानदारों ने लाखों रुपए की राखी अपनी दुकान पर रखी है जिसमें बिक्री न होने की दशा में मुनाफा की जगह अच्छा खासा नुकसान होने का डर बना हुआ है1
- गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष गुना जिले के बीनागंज में भक्तों का उमडा जन सैलाब नगर में गूंजा जय घोष1
- *सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन* *सिरोंज में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ जनसंवाद, पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन* *सिरोंज।* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। *रिपोर्टर - रूपेश यादव* सुबह करीब 11:30 बजे 15-20 कांग्रेस कार्यकर्ता बलेचा पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने पेट्रोल भरवा रहे लोगों से E20 पेट्रोल की कीमत और गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। इसके बाद पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ता पैदल नए बस स्टैंड तक गए। रास्ते में बाजार में दुकानों और ठेलों पर लोगों से शक्कर के दाम, बिजली बिल और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर बात की। "महंगाई बंद करो" के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और वहां भी लोगों से संवाद किया। करीब 12:30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव, इरशाद गोरी, सुरेंद्र रघुवंशी, अर्जुन राजपूत, रिंकी रघुवंशी, विनोद सेन, सैफू गद्दी, सुशीला वंशकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- मनोहर थाना में अतिक्रमण गोचर भूमि मुक्त अभियान में तेजी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के परिणाम धरातल पर नजर आने लगे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सरकारी एवं चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में न्यायालय तहसीलदार, तहसील मनोहर थाना द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2026 को चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 19 अतिक्रमियों को एक-एक माह की सजा सुनाई गई। इसके बाद दो अतिक्रमियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई के बाद अतिक्रमियों में ऐसा खौफ व्याप्त हो गया कि उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट की और अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। तहसीलदार माधोलाल बैरवा द्वारा की गई कार्रवाई का असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। कार्रवाई के बाद अतिक्रमियों द्वारा स्वयं लगभग 5 से 7 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटा लिया गया है। प्रशासन की सख्ती ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी एवं चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की कार्रवाई के परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं और अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 26 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *₹10 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, कुल कीमत ₹10 लाख* थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बरामद की हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 19 अगस्त 2026 को फरियादी अक्षय जैन पिता मनोज कुमार जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP40 MW0280 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रंगई हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी मुकेश रजक पिता मानसिंह रजक, निवासी पुलिस लाइन, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MG 7780 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म नंबर 04 के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की कार्रवाई:* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉कन्हैया लाल केवट पिता कालूराम केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरखेड़ घाट, नटेरन, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉आकाश पिता रूप सिंह आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोपड़ा, थाना हैदरगढ़, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉दीपक आदिवासी पिता राजू आदिवासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बगड़ी, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। *कहाँ-कहाँ से चोरी की गई थीं मोटरसाइकिलें:* पुलिस द्वारा बरामद की गई 10 मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में होशंगाबाद से नीले रंग की हीरो डीलक्स, बेरसिया से काले रंग की प्लैटिना, धतुरिया के आगे रोड से काले रंग की स्प्लेंडर, नैनीताल विदिशा के पास पार्क से ग्रे रंग की साइन, सब्जी मंडी के पास से ग्रे रंग की शाइन, मंडीदीप के पास से काले रंग की स्प्लेंडर, विदिशा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04 के बाहर से काले रंग की स्प्लेंडर, बागरोद-सागर रोड से काले रंग की हीरो डीलक्स, एक ग्रे रंग की होंडा लीवो तथा अशोक नगर रोड नटेरन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया जाना सामने आया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *बरामद मशरूका:* 👉कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद 👉कुल अनुमानित कीमत : ₹10 लाख *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन एवं थाना सिविल लाइन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।2
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मधुसूदनगढ़ में1