Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर की हिरी पुलिस ने एक्सीडेंट कर मृत्युकारित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Ram bhardwaj
बिलासपुर की हिरी पुलिस ने एक्सीडेंट कर मृत्युकारित करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
More news from Bilaspur and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपना वक्तव्य सामने रखा है।1
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना अंतर्गत धमनी निवासी 60 वर्षीय रामाधार सूर्यवंशी पिता स्व. नंदराम सूर्यवंशी को पुलिस ने काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से 40 पाव (कुल 7,200 एमएल) अवैध देशी प्लेन शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी हरे रंग के प्लास्टिक थैले में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखकर जेठिया तालाब धमनी की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह शराब रखने या बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने 180 एमएल क्षमता वाले 40 पाव शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। चकरभाठा पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 47 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाधार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को न्यायिक रिमांड तैयार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ ही चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे सीजेसी के प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बिलासपुर में बजरंग दल ने सीजेपी पर आंदोलन की मूल भावना से भटकने और अमर्यादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। संगठन ने कहा कि छात्रों के हित और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन करना उचित है, लेकिन किसी भी वर्ग या समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। बजरंग दल ने सीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीजेपी देश को तोड़ने का काम कर रही है और जंतर-मंतर में धर्म की राजनीति की जा रही है।1
- बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 13 जून को आयोजित LLM चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने की पुष्टि हुई है। प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और अब इसे 27 जुलाई को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल मोबाइल, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- बिलासपुर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व सेवाओं में तेजी लाने और जनता को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भू-अर्जन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों का सर्वे कर त्वरित कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।1
- बिलासपुर जिले के बिल्हा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना डिग्री वाले झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और औषधि अधिकारी की संयुक्त जांच टीम ने संजय मेडिकल के सामने स्थित गेंदले क्लीनिक में दबिश दी। गुरुवार सुबह बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखनंदन प्रसाद बंजारे से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्थान पर गिफ्ट कॉर्नर की आड़ में कथित डॉक्टर द्वारा अवैध क्लीनिक संचालित करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान टीम को मौके पर किसी भी प्रकार का क्लीनिक संचालित होता नहीं मिला। इसके बजाय वहां एक फैंसी दुकान पाई गई, जिसे ग्राम पंचायत गुमा के कार्यों के निर्वहन के लिए कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच टीम को वहां से पंचायत से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां भी मिलीं। संपूर्ण जांच के बाद संयुक्त मेडिकल टीम ने फोन के माध्यम से बिल्हा प्रेस को अवगत कराया कि उक्त स्थान पर गेंदले क्लीनिक का अस्तित्व नहीं है और न ही वहां मरीजों का उपचार होता है। हालांकि, टीम ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में वहां मरीजों का इलाज करते हुए पाया गया या कोई साक्ष्य मिला, तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बिलासपुर के बेलगहना, कुरदर, सरगोड़, कंचनपुर, खोंगसरा और औरापानी इलाकों में रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं और क्षेत्र में जंगलराज जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, कोटा के भैंसाझार में DFO की दबिश के दौरान लाखों रुपये की सागौन तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।1