सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर और अंधेरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर और अंधेरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल बायतू उप जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर स्थित ट्रांसफॉर्मर आमजन के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। सड़क किनारे लगे इस ट्रांसफॉर्मर के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से ट्रांसफॉर्मर दिखाई नहीं देता। अंधेरे में अचानक सामने आने से वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के सामने होने के बावजूद इस समस्या पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। यहां से मरीजों, एंबुलेंस और आमजन की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में यह लापरवाही गंभीर साबित हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए व उचित लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर और अंधेरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर और अंधेरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल बायतू उप जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर स्थित ट्रांसफॉर्मर आमजन के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। सड़क किनारे लगे इस ट्रांसफॉर्मर के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से ट्रांसफॉर्मर दिखाई नहीं देता। अंधेरे में अचानक सामने आने से वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के सामने होने के बावजूद इस समस्या पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। यहां से मरीजों, एंबुलेंस और आमजन की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में यह लापरवाही गंभीर साबित हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए व उचित लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
- सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर और अंधेरा, प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल बायतू उप जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर स्थित ट्रांसफॉर्मर आमजन के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। सड़क किनारे लगे इस ट्रांसफॉर्मर के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से ट्रांसफॉर्मर दिखाई नहीं देता। अंधेरे में अचानक सामने आने से वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के सामने होने के बावजूद इस समस्या पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। यहां से मरीजों, एंबुलेंस और आमजन की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में यह लापरवाही गंभीर साबित हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए व उचित लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।1
- विरानियो की ढाणी रेवनियो विलेज में सबलाणियो की ढाणी में पानी अभी तक नहीं पहुंच पाया पाइप लाइन बिछाई गई है फिर भी हमारे घरों में पानी तक नहीं पहुंचा1
- Post by खटक न्यूज सेड़वा1
- प्रेस नोट जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रैल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई। बेठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये धातक है। बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं। बेठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बेठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया। बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़को सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर,ओमप्रकाश चौधरी,कपूराराम परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। सादर प्रकाशनार्थ। कार्यक्रम के फोटो संलग्न हैं। दिनांक-01/04/2026 योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 94145899954
- *आज हवाओ के साथ छलका गिरी नन्दा बांध का मनमोहक नजारा।।*1
- जोधपुर के सत्यम स्कूल की बालिकाओं ने अपने विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है विद्यालय की आठ बालिकाओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के साइंस आर्ट्स और कॉमर्स तीनों सब्जेक्ट के विषय में बालिकाओं ने 95 से अभाव अंक हासिल कर विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है इन बालिकाओं का आज साफा और माला पहनकर विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया बालिकाओं ने बताया कि यह मुकाम उन्होंने अपने गुरुजनों और माता-पिता के सहयोग से हासिल किया है इनमें से कहीं बालिकाएं आर एस अधिकारी बनना चाहती है तो कई बालिका आईएएस बनना चाहती है वही कृष्णा देवड़ा ने अकाउंटेंट में 96% हासिल किया कृष्ण देवड़ा ने बताया कि वह 8 घंटे पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी इसी का नतीजा है कि वह विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है2
- दिनांक - 01 अप्रैल 2026 ऽ भीकमकोर कस्बें में गोलीमार कर हत्या करने वाली घटना में 03 वान्छित अपराधी गिरफतार ऽ अपराधियों से 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व 03 वाहन बरामद ऽ घटना में वांछित अपराधियों के विरूद्ध जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न टीमों का गठन। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में दिनांक 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां व प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को गिरफतार करने व अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी पड़ासला से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित 02 पिस्टल मय 03 राउण्ड व वाहन अपाची मोटरसाईकिल, होण्डा साइन मोटरसाईकिल तथा सिफ्ट कार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का विवरण - दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया। कार्यवाही का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में वृताधिकरी वृत लोहावट श्री नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर श्री सलीमखान, थानाधिकारी मतौड़ा श्री अमानाराम व जिला विषेष टीम प्रभारी श्री गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये अपनी आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर 100 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग चैक की गयी। सीसीटीवी में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाकर वाहनों व सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गयी, जिस पर सदिग्ध वान्छित अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू की गयी। टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर थानाधिकारी पुलिस थाना मतौड़ा श्री अमानाराम मय टीम सदस्यों द्वारा घटना में वान्छित अभियुक्त दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर औसियां को अमृतसर, पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया गया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा औसियां को औसियां के आस-पास पहाड़ी इलाकें मे छुपाव हासिल करते हुये को दस्तयाब किया जाकर गिरफतार किया। गिरफतारी के प्रयास - थाना पुलिस टीम द्वारा वान्छित अपराधियों को गिरफतार करने के लिये अमृतसर में आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रात्री के समय अमृतसर में पार्किग एरिया में सोये होने की आसूचना पर पुलिस टीम के सदस्य कानि. श्री राकेष व श्री रामनारायण द्वारा भेष बदल कर घुमते हुये आरोपी अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल की पहचान की गयी, वहीं वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को सउनि. श्री मेघाराम व कानि. मूलसिंह द्वारा औसियां की पहाड़ियों छुपते हुए की पहचान की। इन अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह मय टीम द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान के लिये मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया। गिरफतार मुलजिम - 1. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी। 2. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण। 3. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण बरामदगी - गिरफतार अभियुक्त रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी से घटना में प्रयुक्त की गयी पिस्टल को मुलजिम के बताये जगह अनुसार बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल नम्बर आर.जे.19के.डी.7131 को बरामद की गयी। वहीं मुलजिम दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा व गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां से पिस्टल मय 03 राउण्ड बरामद कर सिफ्ट वाहन को जब्त किया गया। मुलजिम प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां से घटना के समय प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल भी बरामद कर कब्जा पुलिस ली गयी। उक्त वाहनों व हथियारों के सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार मुलजिमानों से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। गिरफतार मुलजिमानों का अपराधिक रिकार्ड - 1. रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी के विरूद्व मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है। 2. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, महिला अपराध व अपहरण से सम्बन्धित है। 3. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां के विरूद्व कुल 11 प्रकरण दर्ज है जिसमें चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड से सम्बन्धित है। 4. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां के विरूद्व कुल 03 प्रकरण दर्ज है जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से सम्बन्धित है। घटना का कारण - मृतक रावलसिंह व रघुवीरसिंह, दुर्गसिंह के मध्य पुरानी आपसी विभिन्न अपराधिक घटनाओं के लेकर दोनों पक्षों में आपसी रंजिष चल रही थी, जो कि बढकर आपसी विवाद के कारण घटना के रूप में परिणत हुई ।1
- प्रेस नोट दिनांक: 01/04/2026 | स्थान: जालोर मारवाड़ी युवा मंच, जालोर शाखा एवं हीरा दे शाखा द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर JITO द्वारा संपूर्ण भारत में आयोजित “नवकार दिवस 2.0” के प्रचार रथ का भी भव्य स्वागत किया गया। मंच के अध्यक्ष मोहित बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा “अमृत धारा” प्रकल्प के तहत महावीर जयंती से आगामी 5 माह तक पूरे शहर में 14 स्थानों पर अस्थायी ठंडे पानी की प्याऊ संचालित की जाएगी, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर हीरा दे शाखा की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी कोठारी ने प्याऊ का उद्घाटन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत भूतड़ा, राजू जी चौधरी, भरत जी गोयल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।3