logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट के आधार पर डीडीयू मंडल में विशेष सतर्कता* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* दिनांक : 31 जुलाई, 2026 मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा तैयार किए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान एवं चेतावनी मानचित्र रेलवे बोर्ड को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मानचित्रों में विभिन्न क्षेत्रों में संभावित वर्षा की तीव्रता, चेतावनी का स्तर (ग्रीन, येलो, ऑरेंज एवं रेड) तथा प्रतिकूल मौसम से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध रहती है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन मौसम अलर्ट एवं चेतावनी मानचित्रों को संबंधित रेल मंडलों के साथ साझा किया जाता है, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समय रहते आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय किए जा सकें। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) को भी मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देश पर मौसम अलर्ट के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा संवेदनशील रेलखंडों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मौसम संबंधी अलर्ट प्राप्त होने पर स्थिति के अनुरूप संवेदनशील रेलखंडों, पुलों, तटबंधों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष निगरानी की जा रही है। ट्रैक निरीक्षण, अतिरिक्त सतर्कता, मानसून गश्त, जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मानसून अवधि के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन के लिए डीडीयू मंडल द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुसार नियमित रूप से मानसून तैयारियां एवं संरक्षा उपाय भी किए गए हैं। मानसून से संबंधित तैयारियों की नियमित समीक्षा के साथ संवेदनशील स्थलों की पहचान एवं उन पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। मानसून अवधि में ट्रैक, पुलों एवं तटबंधों की नियमित जांच, विशेष पेट्रोलिंग, वॉचमैन की तैनाती तथा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही साइड ड्रेनों, कैच वाटर ड्रेनों एवं यार्ड ड्रेनेज की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का सुचारु निष्कासन हो सके। सिग्नलिंग एवं दूरसंचार उपकरणों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए निरीक्षण एवं परीक्षण किए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार बैकअप व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखी जा रही है। विद्युत एवं ट्रैक्शन परिसंपत्तियों के निरीक्षण, अनुरक्षण, अर्थिंग एवं इन्सुलेशन की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्युत प्रतिष्ठानों को जलभराव से सुरक्षित रखने तथा बैटरी एवं पावर सप्लाई प्रणालियों की कार्यशीलता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। डीडीयू मंडल मौसम संबंधी अद्यतन सूचनाओं एवं प्राप्त अलर्ट पर सतत निगरानी बनाए हुए है। मौसम की स्थिति के अनुसार विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ मानसून के दौरान नियमित संरक्षा उपायों का प्रभावी अनुपालन करते हुए सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है।

12 hrs ago
user_मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
मोहम्मद इमरान अली ✍🏻
डेहरी, रोहतास, बिहार•
12 hrs ago
3c9a6303-b6e1-46ce-a029-689ebd1ca6ed

*मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट के आधार पर डीडीयू मंडल में विशेष सतर्कता* *डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* दिनांक : 31 जुलाई, 2026 मानसून के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा तैयार किए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान एवं चेतावनी मानचित्र रेलवे बोर्ड को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मानचित्रों में विभिन्न क्षेत्रों में संभावित वर्षा की तीव्रता, चेतावनी का स्तर (ग्रीन, येलो, ऑरेंज एवं रेड) तथा प्रतिकूल मौसम से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध रहती है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन मौसम अलर्ट एवं चेतावनी मानचित्रों को संबंधित रेल मंडलों के साथ साझा किया जाता है, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समय रहते आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय किए जा सकें। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) को भी मौसम संबंधी अग्रिम अलर्ट नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देश पर मौसम अलर्ट के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा संवेदनशील रेलखंडों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मौसम संबंधी अलर्ट प्राप्त होने पर स्थिति के अनुरूप संवेदनशील रेलखंडों, पुलों, तटबंधों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष निगरानी की जा रही है। ट्रैक निरीक्षण, अतिरिक्त सतर्कता, मानसून गश्त, जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, मानसून अवधि के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन के लिए डीडीयू मंडल द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशानिर्देशों के अनुसार नियमित रूप से मानसून तैयारियां एवं संरक्षा उपाय भी किए गए हैं। मानसून से संबंधित तैयारियों की नियमित समीक्षा के साथ संवेदनशील स्थलों की पहचान एवं उन पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। मानसून अवधि में ट्रैक, पुलों एवं तटबंधों की नियमित जांच, विशेष पेट्रोलिंग, वॉचमैन की तैनाती तथा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही साइड ड्रेनों, कैच वाटर ड्रेनों एवं यार्ड ड्रेनेज की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का सुचारु निष्कासन हो सके। सिग्नलिंग एवं दूरसंचार उपकरणों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए निरीक्षण एवं परीक्षण किए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार बैकअप व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखी जा रही है। विद्युत एवं ट्रैक्शन परिसंपत्तियों के निरीक्षण, अनुरक्षण, अर्थिंग एवं इन्सुलेशन की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्युत प्रतिष्ठानों को जलभराव से सुरक्षित रखने तथा बैटरी एवं पावर सप्लाई प्रणालियों की कार्यशीलता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। डीडीयू मंडल मौसम संबंधी अद्यतन सूचनाओं एवं प्राप्त अलर्ट पर सतत निगरानी बनाए हुए है। मौसम की स्थिति के अनुसार विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ मानसून के दौरान नियमित संरक्षा उपायों का प्रभावी अनुपालन करते हुए सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Please 🥺 support me 😭🙏 cilap kassting please 10k share karna please 🥺 comment and like
    1
    Please 🥺 support me 😭🙏 cilap kassting please 10k share karna please 🥺 comment and like
    user_Nk Kumar
    Nk Kumar
    बरुन, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो
    1
    स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में   ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में
श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code  821310 है जो इतिमहा गांव  में मीटर लगा  दिया गया है जो अब  तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7  दिन होगया  अभी तक लाइट नहीं आया  ओर तो ओर मीटर लगाने वाला  भी 200 रुपया का चार्ज मांगा  जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया  लाइट देने के  भी 200 रुपया भी मांग रहे है  श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं  भी जोड़ा गया है  ओर नया मीटर  हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम  बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का  पोल से पैसा भी  मांग रहा है   ये कैसा  न्याय है  हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे।  जांच  हो  बिन पैसा का कोई काम नहीं होता  सर बिजली विभाग में  जांच हो
    user_Brajesh pandit
    Brajesh pandit
    Insurance Agent नसरीगंज, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान ने ही मारी थी पहली गोली स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान  ने ही मारी थी पहली गोली
स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा
कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_अभिषेक कुमार
    अभिषेक कुमार
    Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
    6 hrs ago
  • औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित** औरंगाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे। **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।
    1
    औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित**
औरंगाबाद 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे।
**मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
**जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके।
बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ।
बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी ० रोहतास लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिला में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम तथा उनके डिहरी आवास पर छापामारी किया गया।आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर छापामारी एक साथ जारी है। जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापामारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकाने पर छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापामारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गर्ई थी। छापामारी के बीच हड़कप मचा रहा। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरबिंद चौधरी के ठिकाने पर छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी 
०
रोहतास लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिला में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम तथा उनके डिहरी आवास पर छापामारी किया गया।आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर छापामारी एक साथ जारी है। जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापामारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकाने पर छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापामारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गर्ई थी। छापामारी के बीच हड़कप मचा रहा। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरबिंद चौधरी के ठिकाने पर छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।
    1
    रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 
रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनाई गई हसपुरा प्रखंड के देवचंद उच्च विद्यालय डिंडीर के सभागार में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद इकाई के बैनर तले मनाई गई
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनाई गई
हसपुरा प्रखंड के देवचंद उच्च विद्यालय डिंडीर के सभागार में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद इकाई के बैनर तले मनाई गई
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • पति की मौत पर रो-रोकर मचाया मातम, फिर निकली वही कातिल! गोह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 जुलाई की रात 23 वर्षीय सन्नी कुमार की संदिग्ध मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुरुआत में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ने दावा किया था कि उसके पति की मौत बिस्तर से गिरने के कारण हुई है। इतना ही नहीं, उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों, गले पर मिले निशानों और वैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के दौरान पल्लवी कुमारी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Bihar #Goh #CrimeNews #BreakingNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #BiharPolice #ViralNews #CrimeUpdate #Justice
    1
    पति की मौत पर रो-रोकर मचाया मातम, फिर निकली वही कातिल! गोह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 जुलाई की रात 23 वर्षीय सन्नी कुमार की संदिग्ध मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
शुरुआत में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ने दावा किया था कि उसके पति की मौत बिस्तर से गिरने के कारण हुई है। इतना ही नहीं, उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों, गले पर मिले निशानों और वैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ।
तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के दौरान पल्लवी कुमारी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। 
#BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Bihar #Goh #CrimeNews #BreakingNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #BiharPolice #ViralNews #CrimeUpdate #Justice
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.