logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पति की मौत पर रो-रोकर मचाया मातम, फिर निकली वही कातिल! गोह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 जुलाई की रात 23 वर्षीय सन्नी कुमार की संदिग्ध मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुरुआत में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ने दावा किया था कि उसके पति की मौत बिस्तर से गिरने के कारण हुई है। इतना ही नहीं, उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों, गले पर मिले निशानों और वैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के दौरान पल्लवी कुमारी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Bihar #Goh #CrimeNews #BreakingNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #BiharPolice #ViralNews #CrimeUpdate #Justice

10 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
10 hrs ago

पति की मौत पर रो-रोकर मचाया मातम, फिर निकली वही कातिल! गोह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 जुलाई की रात 23 वर्षीय सन्नी कुमार की संदिग्ध मौत को पहले हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। शुरुआत में मृतक की पत्नी पल्लवी कुमारी ने दावा किया था कि उसके पति की मौत बिस्तर से गिरने के कारण हुई है। इतना ही नहीं, उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों, गले पर मिले निशानों और वैज्ञानिक जांच के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के दौरान पल्लवी कुमारी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Bihar #Goh #CrimeNews #BreakingNews #MurderMystery #PoliceInvestigation #BiharPolice #ViralNews #CrimeUpdate #Justice

More news from झारखंड and nearby areas
  • *सीडब्ल्यूसी टीम ने आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय का किया निरीक्षण,* *प्रधानाध्यापक मिले गायब, बच्चों ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में गुरुवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सबसे बड़ी बात यह रही कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनवारी रजक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर टीम ने नाराजगी जताई। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में संरक्षण पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा, सदस्य प्रियंका अधिकारी, मुकेश पांडे एवं कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार शामिल थे। टीम ने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर विद्यालय एवं छात्रावास की स्थिति की जानकारी ली।बच्चों ने टीम को बताया कि छात्रावास की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान भवन की छत से कई जगह पानी टपकता है, जिससे कमरों में पानी भर जाता है और बिस्तर भीग जाते हैं। ऐसी स्थिति में रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है। बच्चों ने यह भी बताया कि खराब भवन के कारण पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।निरीक्षण के दौरान टीम ने भोजन, आवास, पढ़ाई, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने तथा छात्रावास की स्थिति में जल्द सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही।सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर आवासीय व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण में मिली कमियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।विद्यालय में सामने आई अव्यवस्थाओं और निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग इन कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।
    1
    *सीडब्ल्यूसी टीम ने आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय का किया निरीक्षण,*

*प्रधानाध्यापक मिले गायब, बच्चों ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल*

*विकास कुमार यादव*

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में गुरुवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सबसे बड़ी बात यह रही कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनवारी रजक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए, जिस पर टीम ने नाराजगी जताई। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में संरक्षण पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा, सदस्य प्रियंका अधिकारी, मुकेश पांडे एवं कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार शामिल थे। टीम ने छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर विद्यालय एवं छात्रावास की स्थिति की जानकारी ली।बच्चों ने टीम को बताया कि छात्रावास की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान भवन की छत से कई जगह पानी टपकता है, जिससे कमरों में पानी भर जाता है और बिस्तर भीग जाते हैं। ऐसी स्थिति में रातभर जागकर समय बिताना पड़ता है। बच्चों ने यह भी बताया कि खराब भवन के कारण पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।निरीक्षण के दौरान टीम ने भोजन, आवास, पढ़ाई, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने तथा छात्रावास की स्थिति में जल्द सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश देने की बात कही।सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर आवासीय व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण में मिली कमियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।विद्यालय में सामने आई अव्यवस्थाओं और निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग इन कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान ने ही मारी थी पहली गोली स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान  ने ही मारी थी पहली गोली
स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा
कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_अभिषेक कुमार
    अभिषेक कुमार
    Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है। बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    1
    हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है।
हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है।
बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    1
    डकैती मामले में फरार चल रहे दोमुहान बोधगया से विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी ० रोहतास लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिला में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम तथा उनके डिहरी आवास पर छापामारी किया गया।आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर छापामारी एक साथ जारी है। जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापामारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकाने पर छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापामारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गर्ई थी। छापामारी के बीच हड़कप मचा रहा। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरबिंद चौधरी के ठिकाने पर छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी 
०
रोहतास लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिला में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम तथा उनके डिहरी आवास पर छापामारी किया गया।आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर छापामारी एक साथ जारी है। जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापामारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकाने पर छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापामारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गर्ई थी। छापामारी के बीच हड़कप मचा रहा। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरबिंद चौधरी के ठिकाने पर छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • सहार की बिजली समस्या पर अगस्त को होगी महाबैठक ! बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान! काफी संख्या में जताने की अपील? भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत लगातार खराब बिजली व्यवस्था बार-बार बिजली कटौती कम वोल्टेज जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने अब एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है, इसी को लेकर 1 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे सूर्य मंदिर प्रांगण में सहार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, बैठक में क्षेत्र की वर्तमान बिजली व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तथा जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रणनीति बनाई जाएगी कौन है सहार क्षेत्र में सभी बिजली उपभोक्ताओं से अधिक अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर अपनी-अपनी बात रखने अपील की है
    1
    सहार की बिजली समस्या पर अगस्त को होगी महाबैठक ! बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान! काफी संख्या में जताने की अपील?
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत लगातार खराब बिजली व्यवस्था बार-बार बिजली कटौती कम वोल्टेज जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने अब एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है, इसी को लेकर 1 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे सूर्य मंदिर प्रांगण में सहार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी,
बैठक में क्षेत्र की वर्तमान बिजली व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तथा जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रणनीति बनाई जाएगी कौन है सहार क्षेत्र में सभी बिजली उपभोक्ताओं से अधिक अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर अपनी-अपनी बात रखने अपील की है
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    10 hrs ago
  • जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं मंत्री को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे! इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    1
    जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश
गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित  प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए।  जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष  सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं  मंत्री  को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे!
इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.