logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग की स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के ‘One District One Product’, स्टार्टअप्स, सोनीपत के शहद, फरीदाबाद की गजक, पीतल के बर्तन और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री को इन उत्पादों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया। #HaryanaTourism #NationalUnityDay #BharatParv #Haryana

11 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
11 hrs ago

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग की स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के ‘One District One Product’, स्टार्टअप्स, सोनीपत के शहद, फरीदाबाद की गजक, पीतल के बर्तन और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री को इन उत्पादों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया। #HaryanaTourism #NationalUnityDay #BharatParv #Haryana

More news from हरियाणा and nearby areas
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग की स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के ‘One District One Product’, स्टार्टअप्स, सोनीपत के शहद, फरीदाबाद की गजक, पीतल के बर्तन और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री को इन उत्पादों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया। #HaryanaTourism #NationalUnityDay #BharatParv #Haryana
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग की स्टॉल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने हरियाणा के ‘One District One Product’, स्टार्टअप्स, सोनीपत के शहद, फरीदाबाद की गजक, पीतल के बर्तन और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री को इन उत्पादों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया।

#HaryanaTourism #NationalUnityDay #BharatParv #Haryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है। लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों को अब जनता की एकजुट आवाज से मुँहतोड़ जवाब देने का समय है! 1 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे, बीके चौक से हार्डवेयर चौक तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
    1
    लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है।
लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों को अब जनता की एकजुट आवाज से मुँहतोड़ जवाब देने का समय है!
1 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे, बीके चौक से हार्डवेयर चौक तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर जान से मारने की धमकी, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने दी प्रशासन को सख्त चेतावनी अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर जान से मारने की धमकी, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने दी प्रशासन को सख्त चेतावनी पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जनौली में एक अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद अधिवक्ता समाज में भारी रोष है। इस घटना की जिला बार एसोसिएशन पलवल के प्रधान एवं अधिवक्ता दीपक चौहान ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रकाशित समाचार के अनुसार, गांव जनौली निवासी अधिवक्ता नागेश तेवतिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर को पलवल कोर्ट परिसर में उनकी लाल सिंह नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी, जहां उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद 27 अक्टूबर को एक बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो कार कई बार उनके घर के सामने देखी गई। 28 अक्टूबर की शाम चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ लोग उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इनमें से कुछ लोगों के हाथों में पिस्तौल थीं और उन्होंने परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही गई है। गदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपक चौहान की दो टूक- अधिवक्ताओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं जिला बार एसोसिएशन पलवल के प्रधान दीपक चौहान ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अभी भी वक्त है, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि समय रहते अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेकर अधिवक्ता या उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीपक चौहान ने कहा कि वह अधिवक्ता साथियों के साथ 24 घंटे पीड़ित अधिवक्ताओं की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। गलत कार्य और अन्याय के खिलाफ अधिवक्ता समाज एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा। पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग दीपक चौहान ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखते हुए आरोपियों की पहचान की जाए और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को हथियारों के दम पर किसी के घर में घुसने और परिवार को धमकाने की छूट नहीं दी जा सकती। बार एसोसिएशन के प्रधान के रूप में अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठा रहे दीपक चौहान गौरतलब है कि हाल ही में जिला बार एसोसिएशन पलवल के चुनाव में अधिवक्ता दीपक चौहान को प्रधान चुना गया है। अधिवक्ता समाज में वे अपने सख्त रुख, तत्परता और जरूरत के समय साथ खड़े होने के लिए जाने जाते हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय रही है। दीपक चौहान का स्पष्ट संदेश है कि अधिवक्ता समाज के किसी भी साथी के साथ अन्याय या धमकी की घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर कानून का सम्मान और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इंडिया टीवी 83 न्यूज़ रिपोर्ट संवाददाता: परवीन कुकरेजा, जिला पलवल खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: 999 10 11 999
    1
    अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर जान से मारने की धमकी, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने दी प्रशासन को सख्त चेतावनी
अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर जान से मारने की धमकी, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान ने दी प्रशासन को सख्त चेतावनी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जनौली में एक अधिवक्ता के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद अधिवक्ता समाज में भारी रोष है। इस घटना की जिला बार एसोसिएशन पलवल के प्रधान एवं अधिवक्ता दीपक चौहान ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
प्रकाशित समाचार के अनुसार, गांव जनौली निवासी अधिवक्ता नागेश तेवतिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर को पलवल कोर्ट परिसर में उनकी लाल सिंह नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी, जहां उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद 27 अक्टूबर को एक बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो कार कई बार उनके घर के सामने देखी गई। 28 अक्टूबर की शाम चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ लोग उनके घर में घुस गए। आरोप है कि इनमें से कुछ लोगों के हाथों में पिस्तौल थीं और उन्होंने परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही गई है। गदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपक चौहान की दो टूक- अधिवक्ताओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
जिला बार एसोसिएशन पलवल के प्रधान दीपक चौहान ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अभी भी वक्त है, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि समय रहते अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेकर अधिवक्ता या उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दीपक चौहान ने कहा कि वह अधिवक्ता साथियों के साथ 24 घंटे पीड़ित अधिवक्ताओं की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। गलत कार्य और अन्याय के खिलाफ अधिवक्ता समाज एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा।
पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
दीपक चौहान ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखते हुए आरोपियों की पहचान की जाए और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ित अधिवक्ता और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को हथियारों के दम पर किसी के घर में घुसने और परिवार को धमकाने की छूट नहीं दी जा सकती।
बार एसोसिएशन के प्रधान के रूप में अधिवक्ताओं के हितों की आवाज उठा रहे दीपक चौहान
गौरतलब है कि हाल ही में जिला बार एसोसिएशन पलवल के चुनाव में अधिवक्ता दीपक चौहान को प्रधान चुना गया है। अधिवक्ता समाज में वे अपने सख्त रुख, तत्परता और जरूरत के समय साथ खड़े होने के लिए जाने जाते हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय रही है।
दीपक चौहान का स्पष्ट संदेश है कि अधिवक्ता समाज के किसी भी साथी के साथ अन्याय या धमकी की घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर कानून का सम्मान और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
इंडिया टीवी 83 न्यूज़ रिपोर्ट
संवाददाता: परवीन कुकरेजा, जिला पलवल
खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: 999 10 11 999
    user_PARVEEN KUMAR
    PARVEEN KUMAR
    Advertising agency पलवल, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर,वोट चोरी, ईवीएम मशीन को लेकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर हुई एमएलसी चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। क्यों कि विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। विधायक हरेंद्र सिंह होडल में भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पलवल होडल भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि एक नवंबर को फरीदाबाद में भाजपा द्वारा विपक्ष के खिलाफ एक भव्य लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ रोड मार्च और पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन और उनके वोट चोरी के आरोपों में जवाब में आयोजित किया जा रहा है। फरीदाबाद में इस बडे मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और स्थानीय विधायकों द्वारा किया जाएगा। विधायक हरेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ रोड मार्च और पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश में विकास को नई गति प्रदान की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में होडल विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
    3
    होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर,वोट चोरी, ईवीएम मशीन को लेकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर हुई एमएलसी चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। क्यों कि विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।  विधायक हरेंद्र सिंह होडल में भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 

पलवल होडल भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि एक नवंबर को फरीदाबाद में भाजपा द्वारा विपक्ष के खिलाफ एक भव्य लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ रोड मार्च और पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन और उनके वोट चोरी के आरोपों में जवाब में आयोजित किया जा रहा है। फरीदाबाद में इस बडे मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और स्थानीय विधायकों द्वारा किया जाएगा।
विधायक हरेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ रोड मार्च और पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश में विकास को नई गति प्रदान की जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में होडल विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    19 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! हाईवे पर पुलिस का चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने अवैध ढाबों को तोड़कर किया ध्वस्त। अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप! दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! हाईवे पर पुलिस का चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने अवैध ढाबों को तोड़कर किया ध्वस्त। अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप! #DelhiMumbaiExpressway #BreakingNews #HighwayNews #PoliceAction #अवैधढाबे #हरियाणा #मेवात #MewatTodayNews #nuh #nuhnews #Nuhmewat #nuhmewatnews #मेवात #punhana #firozpurjhirka #mewatnews #NuhPolice
    2
    दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!

हाईवे पर पुलिस का चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने अवैध ढाबों को तोड़कर किया ध्वस्त।
अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप!
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई!
हाईवे पर पुलिस का चला बुलडोजर, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने अवैध ढाबों को तोड़कर किया ध्वस्त।
अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप!
#DelhiMumbaiExpressway #BreakingNews #HighwayNews #PoliceAction #अवैधढाबे #हरियाणा #मेवात #MewatTodayNews #nuh #nuhnews #Nuhmewat #nuhmewatnews #मेवात #punhana #firozpurjhirka #mewatnews #NuhPolice
    user_Mubarik Khan
    Mubarik Khan
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर पुनहाना में कांग्रेस की बैठक, मेवात से सात हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप, इरशाद चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचने का दिया भरोसा मेवात की पारंपरिक टोपी पहनकर दिल्ली रैली में पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुनहाना में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित संवाददाता नूह मेवात मेवात । कांग्रेस पार्टी की ओर से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर मेवात जिले में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुनहाना में ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता इरशाद के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं रैली के नूंह प्रभारी बख्शीश सिंह विर्क ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष शहीदा खान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा पर वोट चोरी और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान तीन दिन के अंतराल में मतदान प्रतिशत में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने ईवीएम की बैटरी के स्तर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है।उन्होंने कहा कि मेवात के लोग अपनी पारंपरिक पहचान मुस्लिम टोपी पहनकर दिल्ली पहुंचेंगे, ताकि राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व तक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भागीदारी का संदेश पहुंचे। उन्होंने युवाओं में बेरोजगारी को लेकर नाराजगी और सरकार के चुनावी वादों का भी मुद्दा उठाया।जिला अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने मेवात से करीब सात हजार लोगों के रैली में शामिल होने की संभावना जताई। ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता इरशाद ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर पुनहाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिलाया है। मेवात की पारंपरिक टोपी पहनकर कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में पुनहाना ब्लॉक अध्यक्ष सेफुल्ला खान, पिनगवां मुबारिक मलिक, हाजी अख्तर हुसैन, हासिम गंगवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट:- पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क बाइट:- हाजी शाहिदा खान जिला अध्यक्ष
    2
    दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर पुनहाना में कांग्रेस की बैठक, मेवात से सात हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप, इरशाद चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचने का दिया भरोसा

मेवात की पारंपरिक टोपी पहनकर दिल्ली रैली में पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुनहाना में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
संवाददाता नूह मेवात 
मेवात । कांग्रेस पार्टी की ओर से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली को लेकर मेवात जिले में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुनहाना में ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता इरशाद के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं रैली के नूंह प्रभारी बख्शीश सिंह विर्क ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष शहीदा खान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा पर वोट चोरी और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान तीन दिन के अंतराल में मतदान प्रतिशत में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने ईवीएम की बैटरी के स्तर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है।उन्होंने कहा कि मेवात के लोग अपनी पारंपरिक पहचान मुस्लिम टोपी पहनकर दिल्ली पहुंचेंगे, ताकि राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व तक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भागीदारी का संदेश पहुंचे। उन्होंने युवाओं में बेरोजगारी को लेकर नाराजगी और सरकार के चुनावी वादों का भी मुद्दा उठाया।जिला अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने मेवात से करीब सात हजार लोगों के रैली में शामिल होने की संभावना जताई। ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता इरशाद ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर पुनहाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिलाया है। मेवात की पारंपरिक टोपी पहनकर कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में पुनहाना ब्लॉक अध्यक्ष सेफुल्ला खान, पिनगवां मुबारिक मलिक, हाजी अख्तर हुसैन, हासिम गंगवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट:- पूर्व मंत्री बख्शीश सिंह विर्क
बाइट:- हाजी शाहिदा खान जिला अध्यक्ष
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • सीकरी: हल्की बारिश के बाद वार्ड नंबर 25 में जलभराव, उपाध्यक्ष के घर के बाहर भी सड़क की स्थिति खराब सीकरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 में हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वार्ड की नालियां भी ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इसी वार्ड से नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके घर के बाहर की सड़क की स्थिति भी काफी खराब बताई जा रही है। इस संबंध में उपाध्यक्ष का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार नगर पालिका में लिखित पत्र दे चुके हैं। नगर पालिका चुनाव संपन्न हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में स्थानीय लोगों को अब इस समस्या के समाधान का इंतजार है। सवाल यह है कि वार्ड की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे और जलभराव से कब राहत मिलेगी? 📍 वार्ड नंबर 25, सीकरी 📺 बृज मेवात टाइम्स (BMTF) #Sikri #Ward25 #BMTF #BrajMewatTimes #GroundReport #जनसमस्या #सीकरी
    1
    सीकरी: हल्की बारिश के बाद वार्ड नंबर 25 में जलभराव, उपाध्यक्ष के घर के बाहर भी सड़क की स्थिति खराब


सीकरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 में हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वार्ड की नालियां भी ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इसी वार्ड से नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके घर के बाहर की सड़क की स्थिति भी काफी खराब बताई जा रही है।
इस संबंध में उपाध्यक्ष का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार नगर पालिका में लिखित पत्र दे चुके हैं।
नगर पालिका चुनाव संपन्न हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में स्थानीय लोगों को अब इस समस्या के समाधान का इंतजार है।
सवाल यह है कि वार्ड की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे और जलभराव से कब राहत मिलेगी?
📍 वार्ड नंबर 25, सीकरी 📺 बृज मेवात टाइम्स (BMTF)
#Sikri #Ward25 #BMTF #BrajMewatTimes #GroundReport #जनसमस्या #सीकरी
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सीएम विंडो पर शिकायतों के समाधान में पलवल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पलवल जिला को पहले स्थान पर लाने के लिए सभी अधिकारी करें सामूहिक प्रयास : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े* *- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ओवरड्यू मामलों का प्राथमिकता से करें समाधान* *- बिना हस्ताक्षर और मुहर के एटीआर अपलोड करने वाले अधिकारियों को दी हिदायत, तथ्यों व दस्तावेजों सहित अपलोड करें रिपोर्ट* *पलवल, 30 अक्टूबर।* आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सीएम विंडो, समाधान शिविरों, सीएम जनसंवाद और एसएमजीटी सहित विभिन्न शिकायत निवारण पोर्टलों पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पलवल से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राज्य स्तरीय बैठक के उपरांत जिला के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शिकायत निवारण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पोर्टल पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जन शिकायतों के समाधान के मामले में पलवल जिला प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर है। सभी अधिकारी सामूहिक प्रयास करते हुए जिला को पहले स्थान पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें। *एटीआर अपलोड करने में नियमों की अनदेखी न करें अधिकारी* उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शिकायत का निस्तारण करने के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सभी आवश्यक तथ्यों एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड की जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोई भी डीडीओ बिना हस्ताक्षर और सरकारी मुहर के एटीआर अपलोड न करे। एटीआर पर संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। *औपचारिकता नहीं, शिकायत का वास्तविक समाधान हो प्राथमिकता* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों और लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। इसलिए अधिकारी शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को उचित एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सीएम विंडो, सीपीजीआरएएमएस, सीएम जनसंवाद, समाधान शिविर तथा सीएम एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। बैठक में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 000
    2
    सीएम विंडो पर शिकायतों के समाधान में पलवल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर
पलवल जिला को पहले स्थान पर लाने के लिए सभी अधिकारी करें सामूहिक प्रयास : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
*- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े*
*- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ओवरड्यू मामलों का प्राथमिकता से करें समाधान*
*- बिना हस्ताक्षर और मुहर के एटीआर अपलोड करने वाले अधिकारियों को दी हिदायत, तथ्यों व दस्तावेजों सहित अपलोड करें रिपोर्ट*
*पलवल, 30 अक्टूबर।*
आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सीएम विंडो, समाधान शिविरों, सीएम जनसंवाद और एसएमजीटी सहित विभिन्न शिकायत निवारण पोर्टलों पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पलवल से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राज्य स्तरीय बैठक के उपरांत जिला के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शिकायत निवारण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पोर्टल पर शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जन शिकायतों के समाधान के मामले में पलवल जिला प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर है। सभी अधिकारी सामूहिक प्रयास करते हुए जिला को पहले स्थान पर लाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें।
*एटीआर अपलोड करने में नियमों की अनदेखी न करें अधिकारी*
उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शिकायत का निस्तारण करने के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सभी आवश्यक तथ्यों एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड की जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोई भी डीडीओ बिना हस्ताक्षर और सरकारी मुहर के एटीआर अपलोड न करे। एटीआर पर संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
*औपचारिकता नहीं, शिकायत का वास्तविक समाधान हो प्राथमिकता*
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों और लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। इसलिए अधिकारी शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई करके अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को उचित एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सीएम विंडो, सीपीजीआरएएमएस, सीएम जनसंवाद, समाधान शिविर तथा सीएम एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
बैठक में एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह,  नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.