Shuru
Apke Nagar Ki App…
tere nam dialog aur aapko yah dalo pasand aaya ho to please apne bhai ko Idea ko follow kijiye aur agar aapko Kisi bhi tarah ka interview karvana ho to please contact number per sampark Karen 9636960288
Salman Dancer
tere nam dialog aur aapko yah dalo pasand aaya ho to please apne bhai ko Idea ko follow kijiye aur agar aapko Kisi bhi tarah ka interview karvana ho to please contact number per sampark Karen 9636960288
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होने जा रही है बता दे कि इसको लेकर बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।1
- नसीराबाद सीईओ डॉ. नीतिश गुप्ता के हाथों रैन बसेरा, शौचालय व सड़कों का लोकार्पण शहरवासियों को दी सुविधाओं की बड़ी सौगात1
- Post by Shyampura gaon1
- दूदू:- जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल दूदू में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार रामनगर कट पर अजमेर से जयपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक व युवती को टक्कर मार दी। हादसे में दूदू निवासी मुकेश प्रजापत तथा उदयपुरिया निवासी युवती रिंकू वर्मा घायल हो गए। दोनों को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना हाइवे पर रामदेव होटल के पास सड़क पार कर रहे दो युवकों को जयपुर से अजमेर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में हबसपुरा निवासी गणेश नारायण (37) पुत्र रामेश्वर लाल सांखला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तगरिया की ढाणी, थाना नरैना निवासी हनुमान (35) पुत्र नाथू गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है।1
- डेगाना (नागौर), 4 फरवरी 2026। सांजू तहसीलदार और डेगाना के एक वकील के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर डेगाना बार संघ के नेतृत्व में वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।1
- *सरकार के आधे कार्यकाल में केवल 27% घोषणाएं धरातल पर, भाजपा 'आंकड़ों की बाजीगरी' में माहिर: टीकाराम जूली* -महाभारत के प्रसंग और 'रश्मिरथी' की पंक्तियों से नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा -ERCP और राइजिंग राजस्थान पर डेटा छुपाने का आरोप; कहा- "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है" -युवाओं की अनदेखी: 2 साल में एक भी नई भर्ती पूरी नहीं, मेधावी छात्राओं की स्कूटियों का टेंडर भी हुआ निरस्त - मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर तंज- आप पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहें ये हमारी गुजारिश है। *जयपुर। 5 फरवरी, 2026.* राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। तार्किक आंकड़ों और साहित्यिक तेवरों के संगम से जूली ने सरकार के सुशासन के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की 'मालिक' बनने की कोशिश न करे, वह केवल 'ट्रस्टी' है। *घोषणाओं का सच: 2717 में से केवल 754 पूरी* सदन को संबोधित करते हुए श्री जूली ने बताया कि पिछले दो बजटों की 2717 घोषणाओं में से केवल 754 (27%) ही पूरी हो पाई हैं। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा के विधायक जिस घोषणा पत्र के कसीदे पढ़ते हैं, उन्हें खुद नहीं पता कि उसमें कितने वादे थे। उन्होंने आगाह किया कि कार्यकाल का आधा समय बीत चुका है और पिछले साल की मात्र 18-20% घोषणाएं ही जमीन पर उतरी हैं। किसानों और छात्राओं के साथ वादाखिलाफी जूली ने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा किसान है जिसका बाजरा MSP पर खरीदा गया हो? उन्होंने बीकानेर और जोधपुर संभाग में मूंग-मूंगफली खरीद की अव्यवस्था पर सरकार को घेरा। शिक्षा के क्षेत्र में विफलता गिनाते हुए उन्होंने कहा: *स्कूटी योजना:* 60,000 छात्राओं की स्कूटियों का टेंडर नियमों के नाम पर निरस्त कर दिया गया। *यूनिफॉर्म घोटाला:* 1200 रुपये के वादे के बदले मात्र 600 रुपये दिए गए और सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को योजना से बाहर रखा गया। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं तो दूसरी तरफ डबल इंजन सरकार बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए महज 600 रुपये देती है। *भर्तियों पर 'शून्य' रिपोर्ट कार्ड* नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 26 महीने बाद भी सरकार एक भी ऐसी भर्ती नहीं गिना सकती जो इसी कार्यकाल में शुरू होकर जॉइनिंग तक पहुँची हो। पहले 19 महीने में तो इस सरकार ने एक नई अभ्यर्थना तक नहीं निकाली। उन्होंने वाल्मीकि समाज की सफाई कर्मचारी भर्ती में अनदेखी और मेडल विजेता खिलाड़ियों को 'आउट ऑफ टर्न' नौकरी न देने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। *भ्रष्टाचार और "राइजिंग राजस्थान" का भ्रम* श्री जूली ने गंभीर आरोप लगाते हुए ₹456 करोड़ के सोलर टेंडर और ₹46 करोड़ के एडवांस भुगतान को सरकार के संरक्षण में पनपा 'घोटाला' करार दिया। 'राइजिंग राजस्थान' पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा: "35 लाख करोड़ के निवेश के दावों में से केवल 22% (8 लाख करोड़) ही क्रियाशील हैं। इनमें से भी 6.5 लाख करोड़ सोलर सेक्टर के हैं, जहाँ रोजगार की संभावनाएं न के बराबर हैं। सरकार आखिर इन MOU की सूची सार्वजनिक करने से क्यों डर रही है?" *नाम बदलने की राजनीति और 'ट्रैफिक सुशासन' का दिखावा* उन्होंने राजीव गांधी स्कॉलरशिप का नाम बदलने और उसकी सीटें 300 से घटाकर 150 करने की आलोचना की। जूली ने कहा कि विदेश में बच्चों को यदि अच्छी शिक्षा मिलती तो इससे सरकार को क्या समस्या है, यह समझ से परे है कि इतनी शानदार स्कीम क्यों बंद की गई। मुख्यमंत्री के काफिले पर तंज कसते हुए जूली ने कहा कि लाल बत्ती पर रुकने का दिखावा खत्म हो चुका है और जनता अब भी घंटों जाम में फंसती है। कोटा विकास प्राधिकरण ने शिवपुर तालाब पर पक्की हवेलियां पर पीला पंजा चला कर दोस्त किया आयुक्त ममता तिवारी और सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते ने कार्य को अंजाम दिया। कोटा रेंज की आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल के नेतृत्व में कोटा रेंज में लाखों रुपए की अवैध मादक सामग्री पकड़ी गई।1
- Post by Shyampura gaon1
- सीकर के लाल श्री करण सिंह जी को सलामी देने के बाद बहन हुई बेसुध1
- रायपुर (ब्यावर) दो दिवसीय SMC-SDMC सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न* श्रीमती सुन्दर बाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलिया कलां(ब्यावर) में पी.ई.ई.ओ. परिक्षेत्र के सभी विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (SDMC) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सदस्यों को विद्यालय संचालन और विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। उप प्राचार्य मल्लाराम और दक्ष प्रशिक्षक ओम प्रकाश तंवर ने सरस्वती पूजन से प्रशिक्षण की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर समिति सदस्यों की भूमिका को विद्यालय के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। दक्ष प्रशिक्षक ओम प्रकाश तंवर ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से सदस्यों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने विद्यालय संचालन की मूलभूत संरचना, शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारियां, विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उपाय और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक ने SMC व SDMC की शक्तियों, कर्तव्यों, वित्तीय प्रबंधन, विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा और विद्यालय के वातावरण में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नामांकन में वृद्धि, संसाधनों के समुचित उपयोग और विद्यालय स्तर पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की। प्रशिक्षक ने सुझाव दिया कि समितियाँ विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, शिक्षकों के सहयोग और अभिभावकों से संवाद बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस प्रशिक्षण में चेनाराम, हेमन्त,मांगीलाल चौधरी,अमित कुमार, किशन गर्ग,कुलदीप दवे,भंवर देवासी, राजेश सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे।1