logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद्य सुरक्षा और राजस्व दल ने की होटल ढाबो की जांच दुकानदारों को लाइसेंस बनाने का दिया निर्देश ** तामिया - स्थानीय नगर में खाद सुरक्षा अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम ने नगर में खाद्य पदार्थो और स्वच्छता की जांच की । इस जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को,तामिया नायब तहसीलदार आशुतोष रामटेके,राजस्व निरीक्षक हरवंश ठाकुर,पटवारी शत्रुघ्न कुमरे शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को ने बताया कि मुख्य मार्ग स्थित प्रशांत ढाबा में खड़ी लाल मिर्च खराब मिली ,चॉकलेट खराब मिली ,छोले 1 किलो खराब मिले इसी के पास जय भोले ढाबा में फफूंद लगा नमकीन खराब मिला ,पनीर खराब मिला ,खी दूध सहित अन्य फूड सामग्री खराब मिली खाद विभाग ने कार्यवाही की।अंकिता रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कोई कमियां नहीं मिली बस स्टैंड तामिया में शेख़ रमजान की होटल में भारी गंदगी मिली जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 3 दिन होटल बंद कर सफाई करने के बाद होटल खोलने के निर्देश दिए वही राजा स्वीट मार्ट ओर गुप्ता होटल में साफ सफाई मिली इसी तरह साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। गुपचुप वालो ,अंडे वालो को दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए ओर रद्दी पेपर का उपयोग नहीं करने के बारे में बताया सभी ठेले वाले ,फल वाले,नाश्ते वाले,अंडे वालो को बताया कि किसी भी आनलाइन वाले के पास जाकर फूड लाइसेंस बना ले जो कि निशुल्क बनता है

7 hrs ago
user_Arjun Marrapeपत्रकार
Arjun Marrapeपत्रकार
Photographer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

खाद्य सुरक्षा और राजस्व दल ने की होटल ढाबो की जांच दुकानदारों को लाइसेंस बनाने का दिया निर्देश ** तामिया - स्थानीय नगर में खाद सुरक्षा अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम ने नगर में खाद्य पदार्थो और स्वच्छता की जांच की । इस जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को,तामिया नायब तहसीलदार आशुतोष रामटेके,राजस्व निरीक्षक हरवंश ठाकुर,पटवारी शत्रुघ्न कुमरे शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को ने बताया कि मुख्य मार्ग स्थित प्रशांत ढाबा में खड़ी लाल मिर्च खराब मिली ,चॉकलेट खराब मिली ,छोले 1 किलो खराब मिले इसी के पास जय भोले ढाबा में फफूंद लगा नमकीन खराब मिला ,पनीर खराब मिला ,खी दूध सहित अन्य फूड सामग्री खराब मिली खाद विभाग ने कार्यवाही की।अंकिता रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कोई कमियां नहीं मिली बस स्टैंड तामिया में शेख़ रमजान की होटल में भारी गंदगी मिली जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 3 दिन होटल बंद कर सफाई करने के बाद होटल खोलने के निर्देश दिए वही राजा स्वीट मार्ट ओर गुप्ता होटल में साफ सफाई मिली इसी तरह साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। गुपचुप वालो ,अंडे वालो को दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए ओर रद्दी पेपर का उपयोग नहीं करने के बारे में बताया सभी ठेले वाले ,फल वाले,नाश्ते वाले,अंडे वालो को बताया कि किसी भी आनलाइन वाले के पास जाकर फूड लाइसेंस बना ले जो कि निशुल्क बनता है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन_ बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी........!!(२२९२६) शासकीय हाई स्कूल बांकी में मनाया गया उमंग दिवस विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य के लिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारी बंडोल /- शासकीय हाई स्कूल बांकी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संतोष सूर्यवंशी सर ने विद्यार्थियों को उमंग दिवस की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच रखने, अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने तथा शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य श्री सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को तनाव से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, अच्छे विचारों को अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वस्थ, प्रसन्न एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा।
    3
    लोकेशन_ बंडोल
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी........!!(२२९२६)
शासकीय हाई स्कूल बांकी में मनाया गया उमंग दिवस
विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य के लिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
बंडोल /-  शासकीय हाई स्कूल बांकी में उमंग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  संतोष सूर्यवंशी सर ने विद्यार्थियों को उमंग दिवस की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच रखने, अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने तथा शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी प्राचार्य श्री सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को तनाव से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, अच्छे विचारों को अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वस्थ, प्रसन्न एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुचबंदिया मोहल्ले में पुलिस का छापा, 25 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 125 डिब्बे और 15 ड्रम भी मिले सिवनी। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सिवनी पुलिस ने कुचबंदिया मोहल्ला गंज में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सचिन मोहनिया, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और SAF के 60 से अधिक जवानों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के घरों और रेलवे ट्रैक के आसपास छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को विभिन्न स्थानों से करीब 125 डिब्बे, 25 क्विंटल महुआ लाहन, 15 ड्रम और शराब बनाने की अन्य सामग्री मिली। पुलिस टीम ने बरामद लाहन और डिब्बों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    कुचबंदिया मोहल्ले में पुलिस का छापा, 25 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट

60 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 125 डिब्बे और 15 ड्रम भी मिले

सिवनी। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सिवनी पुलिस ने कुचबंदिया मोहल्ला गंज में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सचिन मोहनिया, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और SAF के 60 से अधिक जवानों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के घरों और रेलवे ट्रैक के आसपास छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को विभिन्न स्थानों से करीब 125 डिब्बे, 25 क्विंटल महुआ लाहन, 15 ड्रम और शराब बनाने की अन्य सामग्री मिली। पुलिस टीम ने बरामद लाहन और डिब्बों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Seoni News: बांकी हाई स्कूल में उमंग दिवस, विद्यार्थियों को मिला स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश
    1
    Seoni News: बांकी हाई स्कूल में उमंग दिवस, विद्यार्थियों को मिला स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *शंकराचार्य चौक गणेश मंदिर में महिला मंडल नंदौरा द्वारा दी गई भजन की शानदार भजनों की प्रस्तुति* सिवनी : शंकराचार्य चौक -गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार 22 सितंबर को शंकराचार्य चौक स्थित गणेश मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन हुआ। दोपहर 3 बजे महिला मंडल नंदौरा द्वारा भगवान श्री गणेश के चरणों में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल की सदस्यों ने भक्तिमय भजनों एवं कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव के आगामी आयोजनों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन जय श्री गणेश के जयघोष के साथ हुआ।
    1
    *शंकराचार्य चौक गणेश मंदिर में महिला मंडल नंदौरा द्वारा दी गई भजन की शानदार भजनों की प्रस्तुति*
सिवनी  : शंकराचार्य चौक -गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मंगलवार 22 सितंबर को शंकराचार्य चौक स्थित गणेश मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजन हुआ। दोपहर 3 बजे महिला मंडल नंदौरा द्वारा भगवान श्री गणेश के चरणों में सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
महिला मंडल की सदस्यों ने भक्तिमय भजनों एवं कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया।
आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव के आगामी आयोजनों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन जय श्री गणेश के जयघोष के साथ हुआ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घोघरी में ग्रामीणों और महिलाओं ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प *घोघरी में ग्रामीणों और महिलाओं ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प* _शराब से परिवारों पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर जताई चिंता, पुलिस से अभियान में सहयोग की मांग_ कुरई- ग्राम पंचायत सागर के ग्राम घोघरी में ग्रामीणों और महिला संगठन ने गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। गांव में कच्ची और पक्की शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन से होने वाली परेशानियों को लेकर महिला संगठन एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला-पुरुषों ने शराब के कारण परिवारों और युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शराब की लत के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नशे की हालत में कुछ युवक गलत कदम उठा लेते हैं, वहीं शराब के आदी लोग घर की जरूरी सामग्री तक बेचकर नशा करने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करना और उन्हें परेशान करना भी गांव की प्रमुख समस्याओं में शामिल बताया गया। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ ही बच्चों और युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि गांव में अब किसी भी प्रकार की कच्ची या पक्की शराब न बनाई जाएगी, न बेची जाएगी और न ही शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा। महिला संगठन एवं ग्रामीणों ने शराबबंदी के इस निर्णय को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। इस संबंध में बादलपार चौकी प्रभारी को आवेदन देकर गांव में शराबबंदी अभियान में सहयोग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही गांव को नशामुक्त बनाया जा सकता है। महिलाओं ने भी शराब के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। गांव में लिया गया यह सामूहिक निर्णय युवाओं को नशे से दूर रखने और परिवारों में बेहतर वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    2
    घोघरी में ग्रामीणों और महिलाओं ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प
*घोघरी में ग्रामीणों और महिलाओं ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प*
_शराब से परिवारों पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर जताई चिंता, पुलिस से अभियान में सहयोग की मांग_
कुरई- ग्राम पंचायत सागर के ग्राम घोघरी में ग्रामीणों और महिला संगठन ने गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। गांव में कच्ची और पक्की शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन से होने वाली परेशानियों को लेकर महिला संगठन एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला-पुरुषों ने शराब के कारण परिवारों और युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शराब की लत के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नशे की हालत में कुछ युवक गलत कदम उठा लेते हैं, वहीं शराब के आदी लोग घर की जरूरी सामग्री तक बेचकर नशा करने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करना और उन्हें परेशान करना भी गांव की प्रमुख समस्याओं में शामिल बताया गया।
महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने के साथ ही बच्चों और युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि गांव में अब किसी भी प्रकार की कच्ची या पक्की शराब न बनाई जाएगी, न बेची जाएगी और न ही शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा।
महिला संगठन एवं ग्रामीणों ने शराबबंदी के इस निर्णय को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। इस संबंध में बादलपार चौकी प्रभारी को आवेदन देकर गांव में शराबबंदी अभियान में सहयोग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही गांव को नशामुक्त बनाया जा सकता है। महिलाओं ने भी शराब के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। गांव में लिया गया यह सामूहिक निर्णय युवाओं को नशे से दूर रखने और परिवारों में बेहतर वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नदी की खाइयों में पुलिस की कार्रवाई, 20 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट प्रभात पट्टन। बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने वर्धा नदी की खाइयों में कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों को भी नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में 22 सितंबर को पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी की दुर्गम खाइयों में उतरकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभात पट्टन के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    नदी की खाइयों में पुलिस की कार्रवाई, 20 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट
प्रभात पट्टन। बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने वर्धा नदी की खाइयों में कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों को भी नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में 22 सितंबर को पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी की दुर्गम खाइयों में उतरकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभात पट्टन के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरवाड़ा जनपद के ग्राम तेंदनीमाल से ग्रामीणों की एक गंभीर समस्या सामने आई है। ग्राम हथौड़ा के लोहारी मोहल्ले में रहने वाले करीब 15 से 20 परिवार बारिश के मौसम में मुख्य गांव से कट जाते हैं। नाले का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने अब जनसुनवाई में आवेदन देकर पुलिया निर्माण की मांग की है। तस्वीरें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदनीमाल के ग्राम हथौड़ा के लोहारी मोहल्ले की हैं। यहां नाले के दूसरी ओर करीब 15 से 20 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी लगभग 100 से 150 बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहारी मोहल्ले का मुख्य गांव हथौड़ा और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क टूट जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मरीजों पर पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी बारिश के दौरान आवागमन बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर शासन की उपयुक्त योजना के तहत यहां पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश से पहले पुलिया का निर्माण हो जाए, तो मोहल्ले के लोगों को सालाना होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सकती है।
    4
    अमरवाड़ा जनपद के ग्राम तेंदनीमाल से ग्रामीणों की एक गंभीर समस्या सामने आई है। ग्राम हथौड़ा के लोहारी मोहल्ले में रहने वाले करीब 15 से 20 परिवार बारिश के मौसम में मुख्य गांव से कट जाते हैं। नाले का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने अब जनसुनवाई में आवेदन देकर पुलिया निर्माण की मांग की है।
तस्वीरें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदनीमाल के ग्राम हथौड़ा के लोहारी मोहल्ले की हैं। यहां नाले के दूसरी ओर करीब 15 से 20 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी लगभग 100 से 150 बताई जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहारी मोहल्ले का मुख्य गांव हथौड़ा और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क टूट जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मरीजों पर पड़ता है।
आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी बारिश के दौरान आवागमन बड़ी चुनौती बन जाता है।
इसी समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर शासन की उपयुक्त योजना के तहत यहां पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश से पहले पुलिया का निर्माण हो जाए, तो मोहल्ले के लोगों को सालाना होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सकती है।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • मासूमों के स्कूल में लापरवाही का खेल! गेट पर कचरे का ढेर, खुले गड्ढे और ट्रांसफार्मर बना खतरा अंदर गंदगी, शौचालय बदहाल 14 बच्चों पर दो शिक्षक गेट से सटा निजी शौचालय गंदा पानी खुले गड्ढे में ग्रामीणों ने पंचायत और शिक्षा विभाग पर उठाए गंभीर सवाल सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा अंतर्गत तहसीलटोला की प्राथमिक शाला में अव्यवस्थाओं का अंबार है। कक्षा पहली से पांचवीं तक यहां महज 14 बच्चे अध्ययनरत हैं और दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन स्कूल की अव्यवस्थाएं बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता दोनों पर सवाल खड़े करती हैं। स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने ग्राम पंचायत द्वारा कचरा एकत्र करने के लिए नाडेप बनाया गया है, जहां कचरे का ढेर लगा रहता है। इसके पास ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा है। गेट के सामने हेडपंप का सोक टैंक और खुला गड्ढा भी है, जिससे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। हालात यहीं नहीं रुकते। स्कूल के गेट से बिल्कुल सटकर एक ग्रामीण द्वारा शौचालय बना दिया गया है, जिसका गंदा पानी गेट के सामने बने खुले गड्ढे में गिर रहा है। स्कूल परिसर के अंदर प्रवेश करने पर भी कचरा और गंदगी का अंबार नजर आता है, जबकि स्कूल के शौचालय भी गंदगी से भरे पड़े हैं। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो प्रधान पाठक अटेंडेंस लगाकर स्कूल से कहीं चले गए थे, जो बुलाने पर आए। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पंचायत पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों के स्कूल में इस तरह की अव्यवस्था कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर स्कूल की सफाई, खुले गड्ढों और अन्य खतरनाक स्थितियों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
    1
    मासूमों के स्कूल में लापरवाही का खेल!

गेट पर कचरे का ढेर, खुले गड्ढे और ट्रांसफार्मर बना खतरा

अंदर गंदगी, शौचालय बदहाल

 14 बच्चों पर दो शिक्षक

गेट से सटा निजी शौचालय

 गंदा पानी खुले गड्ढे में

ग्रामीणों ने पंचायत और शिक्षा विभाग पर उठाए गंभीर सवाल
सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा अंतर्गत तहसीलटोला की प्राथमिक शाला में अव्यवस्थाओं का अंबार है। कक्षा पहली से पांचवीं तक यहां महज 14 बच्चे अध्ययनरत हैं और दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन स्कूल की अव्यवस्थाएं बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता दोनों पर सवाल खड़े करती हैं।
स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने ग्राम पंचायत द्वारा कचरा एकत्र करने के लिए नाडेप बनाया गया है, जहां कचरे का ढेर लगा रहता है। इसके पास ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा है। गेट के सामने हेडपंप का सोक टैंक और खुला गड्ढा भी है, जिससे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
हालात यहीं नहीं रुकते। स्कूल के गेट से बिल्कुल सटकर एक ग्रामीण द्वारा शौचालय बना दिया गया है, जिसका गंदा पानी गेट के सामने बने खुले गड्ढे में गिर रहा है। स्कूल परिसर के अंदर प्रवेश करने पर भी कचरा और गंदगी का अंबार नजर आता है, जबकि स्कूल के शौचालय भी गंदगी से भरे पड़े हैं।
जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो प्रधान पाठक अटेंडेंस लगाकर स्कूल से कहीं चले गए थे, जो बुलाने पर आए।
इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पंचायत पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों के स्कूल में इस तरह की अव्यवस्था कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर स्कूल की सफाई, खुले गड्ढों और अन्य खतरनाक स्थितियों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Seoni News: तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में बिछी मक्के की फसल
    1
    Seoni News: तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में बिछी मक्के की फसल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.