logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Mirzapur : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की पिटाई- खाकी पर गंभीर आरोप, सड़क पर उतरी सपा! मिर्जापुर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव की कथित तौर पर पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामूली बहस के बाद कटरा कोतवाल ने अंकित यादव को थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

3 hrs ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

Mirzapur : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की पिटाई- खाकी पर गंभीर आरोप, सड़क पर उतरी सपा! मिर्जापुर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव की कथित तौर पर पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामूली बहस के बाद कटरा कोतवाल ने अंकित यादव को थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही मिशन 2027
    1
    ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही
मिशन 2027
    user_Jwala Prasad
    Jwala Prasad
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    1
    भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई।
कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता भदोही जनपद के डीघ विकास खंड में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ी लेकिन किसानों की चिंता भी गहरा गई। इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान कटाई व मढ़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में रखी कटी हुई फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और वे लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
भदोही जनपद के डीघ विकास खंड में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ी लेकिन किसानों की चिंता भी गहरा गई।
इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और किसान कटाई व मढ़ाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में रखी कटी हुई फसल भीगने से नुकसान की आशंका है।
किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके।
फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और वे लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, गठित हुई जिला इकाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। शिव प्रकाश सिंह मुन्ना जिला अध्यक्ष व,शेर बहादुर उपाध्यक्ष,आदित्य कौशिक कोषाध्यक्ष मिली जिम्मेदारी ऊंज भदोही,, चित्र,, जनपद में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया,मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस मे उत्तर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की बैठक प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे हुई जिसमें भदोही की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक मे सर्व सम्मति शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह (प्रिंस),शेर बहादुर सिंह (शेरई),गोपाल सिंह,राम प्रकट दुबे और माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ।विनोद कुमार मालवीय व डॉ, जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता,जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश महासचिव के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें,ताकि वे राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। कहा कि जनपद में शीघ्र प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, गठित हुई जिला इकाई
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत।
शिव प्रकाश सिंह मुन्ना जिला अध्यक्ष व,शेर बहादुर उपाध्यक्ष,आदित्य कौशिक कोषाध्यक्ष मिली जिम्मेदारी
ऊंज भदोही,, चित्र,, जनपद में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया,मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस मे उत्तर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की बैठक प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे हुई जिसमें भदोही की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक मे सर्व सम्मति शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह (प्रिंस),शेर बहादुर सिंह (शेरई),गोपाल सिंह,राम प्रकट दुबे और माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ।विनोद कुमार मालवीय व डॉ, जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई।
कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता,जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश महासचिव के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें,ताकि वे राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। कहा कि जनपद में शीघ्र प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Devesh pandey समाचार संपादक B
    Devesh pandey समाचार संपादक B
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    21 hrs ago
  • आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ है, क्योंकि पूज्य राजन जी महाराज जी का पावन आगमन प्रयागराज की धरती पर हुआ है। संगम नगरी में जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक नजर आया। प्रयागराज, जो पहले से ही आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र रहा है, आज और भी अधिक दिव्यता से भर गया है। महाराज जी के आगमन से वातावरण में भक्ति रस घुल गया है। जगह-जगह भजन, कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए खड़े हैं, और हर चेहरा खुशी और श्रद्धा से दमक रहा है। महाराज जी का जीवन और उनके उपदेश हमेशा लोगों को सच्चाई, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सीख होते हैं। आज जब वे प्रयागराज पहुंचे हैं, तो यह केवल एक आगमन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा महसूस हो रहा है। श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कोई अपने परिवार के साथ आया है, तो कोई अकेले ही अपने गुरु के चरणों में समय बिताने की इच्छा लेकर आया है। हर किसी की यही कामना है कि महाराज जी का आशीर्वाद उन्हें जीवन में शांति, सुख और सही मार्ग प्रदान करे। आज के इस पावन अवसर पर संगम नगरी की महिमा और भी बढ़ गई है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जब महाराज जी के चरण पड़े, तो मानो पूरा वातावरण पवित्रता से भर उठा। भक्तों के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है। महाराज जी के प्रवचन की प्रतीक्षा में सभी लोग उत्साहित हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द को सुनने के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनके प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं। आज का दिन केवल एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे हर भक्त अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर रखेगा। महाराज जी के दर्शन और उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, और यही विश्वास हर श्रद्धालु के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। प्रयागराज की गलियों में आज भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ “जय हो”, “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर एक साथ भक्ति में डूब गया हो। महाराज जी का यह आगमन सभी के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनके आशीर्वाद से लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद रखते हैं और एक नई दिशा पाने की चाह रखते हैं। आज का यह पावन क्षण हर भक्त के लिए अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का हिस्सा बने हैं, वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। महाराज जी के चरणों में बैठकर, उनके वचनों को सुनकर और उनका आशीर्वाद पाकर हर किसी का मन संतुष्ट और आनंदित हो रहा है। इस पावन अवसर पर हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकें। जय हो राजन जी महाराज जी की 🙏 प्रयागराज की पावन धरती को कोटि-कोटि नमन 🙏
    1
    आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ है, क्योंकि पूज्य राजन जी महाराज जी का पावन आगमन प्रयागराज की धरती पर हुआ है। संगम नगरी में जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक नजर आया।
प्रयागराज, जो पहले से ही आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र रहा है, आज और भी अधिक दिव्यता से भर गया है। महाराज जी के आगमन से वातावरण में भक्ति रस घुल गया है। जगह-जगह भजन, कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए खड़े हैं, और हर चेहरा खुशी और श्रद्धा से दमक रहा है।
महाराज जी का जीवन और उनके उपदेश हमेशा लोगों को सच्चाई, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सीख होते हैं। आज जब वे प्रयागराज पहुंचे हैं, तो यह केवल एक आगमन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा महसूस हो रहा है।
श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कोई अपने परिवार के साथ आया है, तो कोई अकेले ही अपने गुरु के चरणों में समय बिताने की इच्छा लेकर आया है। हर किसी की यही कामना है कि महाराज जी का आशीर्वाद उन्हें जीवन में शांति, सुख और सही मार्ग प्रदान करे।
आज के इस पावन अवसर पर संगम नगरी की महिमा और भी बढ़ गई है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जब महाराज जी के चरण पड़े, तो मानो पूरा वातावरण पवित्रता से भर उठा। भक्तों के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है।
महाराज जी के प्रवचन की प्रतीक्षा में सभी लोग उत्साहित हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द को सुनने के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनके प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं।
आज का दिन केवल एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे हर भक्त अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर रखेगा। महाराज जी के दर्शन और उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, और यही विश्वास हर श्रद्धालु के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।
प्रयागराज की गलियों में आज भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ “जय हो”, “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर एक साथ भक्ति में डूब गया हो।
महाराज जी का यह आगमन सभी के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनके आशीर्वाद से लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद रखते हैं और एक नई दिशा पाने की चाह रखते हैं।
आज का यह पावन क्षण हर भक्त के लिए अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का हिस्सा बने हैं, वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। महाराज जी के चरणों में बैठकर, उनके वचनों को सुनकर और उनका आशीर्वाद पाकर हर किसी का मन संतुष्ट और आनंदित हो रहा है।
इस पावन अवसर पर हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकें।
जय हो राजन जी महाराज जी की 🙏
प्रयागराज की पावन धरती को कोटि-कोटि नमन 🙏
    user_Mangla Pandey
    Mangla Pandey
    Farmer ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिर्जापुर/अहरौरा : में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी मां और चाचा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खून और शव बिखरे पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ
    3
    मिर्जापुर/अहरौरा : में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी मां और चाचा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चले गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खून और शव बिखरे पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक,जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर पी आर बी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    4
    टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक,जहरखुरानी की आशंका
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर पी आर बी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.