Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानागंज में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV फुटेज आया सामने आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरवारा रोड पर जल निगम की टंकी के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा दृश्य कैमरे में कैद है। फुटेज देखने के बाद लोग स्तब्ध रह गए, दृश्य बेहद हृदयविदारक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
SHATRUGHAN DEVPURIA
जहानागंज में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV फुटेज आया सामने आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरवारा रोड पर जल निगम की टंकी के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा दृश्य कैमरे में कैद है। फुटेज देखने के बाद लोग स्तब्ध रह गए, दृश्य बेहद हृदयविदारक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ, ब्यूरो । जनपद के घोसी नगर पंचायत में “बाल विवाहमुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों तथा बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई तथा बताया गया कि बाल विवाह समाज के विकास में एक बड़ी बाधा है तथा इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिला कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर विभागीय योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा व पुलिस व नागरिक सहायता हेल्पलाइन नंबर जैसे 1930, 1090, 1098, 181, 112 आदि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की योजनाओं से संबंधित पोस्टर नगर पंचायत पर जनमानस को जागरूक करने के लिए लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करना एवं बच्चों के सुरक्षित, स्वास्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा। कार्यक्रम मे महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय व तृप्ति राय, एम. टी.एस. शाहबाज अली,नगर पंचायत के समस्त स्टाप एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।2
- मऊ जिले के घोसी में एक दुकान में अजगर सांप निकलने से अफरातफरी मच गई वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से अजगर को पकड़ा और वन विभाग को सूचना दी तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।1
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- अंबेडकर नगर न्यूज़ ईमानदारी के नारे तले दरकता पंचायत भवन, बसखारी के टड़वा दरब में गुणवत्ता पर सवाल अंबेडकर नगर। विकासखंड बसखारी की ग्राम सभा टड़वा दरब में बने पंचायत भवन पर दीवारों में लिखे बड़े-बड़े आदर्श वाक्य अब खुद व्यवस्था पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। पंचायत भवन की दीवार पर मोटे अक्षरों में लिखा है— “ईमानदारी पूर्वक किया गया काम मन और आत्मा को सुकून देता है”, लेकिन हकीकत यह है कि भवन बने कुछ ही दिन बीते हैं और उसकी हालत इस कथन को झुठलाती दिखाई दे रही है। पंचायत भवन की फर्श पर लगी टाइल्स जगह-जगह से टूटकर बाहर निकल रही हैं। टाइल्स के नीचे से जो सामग्री दिखाई दे रही है, वह निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल रही है। बालू की अधिकता और सीमेंट की कमी के कारण ईंटों की पकड़ कमजोर हो गई है, जिससे दीवारों में दरारें साफ नजर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निर्माण में मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो इतनी जल्दी भवन की हालत खराब नहीं होती। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम है कि निर्माण कार्य में जिस “ईमानदारी” का दावा किया गया है, वह सिर्फ दीवारों पर लिखे शब्दों तक ही सीमित रह गई। हालात यह हैं कि सीमेंट और ईंटों का मेल ही ठीक से नहीं हो पा रहा, मानो खुद निर्माण सामग्री भी इस ईमानदारी पर सवाल उठा रही हो। इतना ही नहीं, पंचायत भवन की साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की तरह ही सफाई कर्मी और पंचायत सहायक की “ईमानदारी” भी चर्चाओं में है। सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई न किए जाने के कारण पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। भवन के कमरों के अंदर भी दूर से ही गंदगी साफ दिखाई देती है। पंचायत सहायक के कक्ष में कुर्सियों और फर्श पर जमी धूल-मिट्टी यह बताने के लिए काफी है कि इन कमरों का शायद ही नियमित उपयोग होता हो। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन, जो गांव के विकास और प्रशासन का केंद्र होना चाहिए, वह खुद उपेक्षा और लापरवाही का शिकार बन गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत भवन निर्माण की जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके और पंचायत भवन वास्तव में गांव की सेवा का केंद्र बन सके।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Good job1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by Namrata Shukla2
- रोड पे खड़े ड्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी खलीलाबार बाईपास गोरखपुर रोड । सच तक ।1