तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत भरतून चौराहे पर हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम गंगापुर सिटी। सपोटरा क्षेत्र के इनायती गुलाबपुरा गांव निवासी एक 45 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक शनिवार रात बाइक से गांव से गंगापुर सिटी आ रहा था। इसी दौरान भरतून चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बाद में उसे गंगापुरसिटी के राजकीय जिला अस्पताल में लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार इनायती गुलाबपुरा निवासी रामलाल माली (45) पुत्र परसादी माली शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक से गंगापुर सिटी आ रहा था। भरतृन चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को गंगापुर सिटी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक खेती-बाड़ी का कार्य करता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा नशे में ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान ने टीटीई और कोच अटेंडेंट से की मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा कोटा। कोटा-हिसार ट्रेन (19813) में शनिवार रात ऑन ड्यूटी एक जीआरपी जवान द्वारा टीटीई और कोच अटेंडेंस से मारपीट का मामला सामने आया है। बिना नेम प्लेट की वर्दी पहने जवान के शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए स्टाफ ने मामले की शिकायत कोटा मंडल रेल प्रशासन से की है। अपनी शिकायत में स्टाफ कर्मियों ने बताया कि कोटा से ट्रेन रवाना होने के बाद ऑन ड्यूटी जीआरपी जवान वीरेंद्र सिंह नियम विरुद्ध तरीके से सेकंड एसी कोच में चढ़ गया। शराब के नशे में होने के कारण वीरेंद्र यहां यात्रियों को परेशान करने लगा। यात्रियों की शिकायत पर कोच अटेंडेंट मोहित रेगर और राकेश मीणा ने वीरेंद्र को टोका। लेकिन इससे नाराज वीरेंद्र ने अपशब्द कहते हुए दोनों से मार पिटाई कर दी। सूचना पर टीटीई राजेंद्र मीणा और रामस्वरूप शर्मा ने भी वीरेंद्र को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए वीरेंद्र ने इनके साथ भी मारपीट की कोशिश की। राजेंद्र के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे फर्श पर पटक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। सवाई माधोपुर में नहीं की कार्रवाई इसके बाद टीटीई राजेंद्र मीणा ने मामले की जानकारी कोटा कंट्रोल रूम को दी। कोटा कंट्रोल रूम की सूचना के बाद भी लाखेरी और सवाई माधोपुर आरपीएफ और जीआरपी ने वीरेंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सवाई माधोपुर में तो आरपीएफ और जीआरपी ने टीटीई से मेमो तक लेना जरूरी नहीं समझा। हालांकि सवाई माधोपुर के बाद वीरेंद्र स्लीपर कोच में चला गया। वीडियो वायरल इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आईडी कार्ड की पूछने पर वीरेंद्र, टीटीई से हाथापाई करता नजर आ रहा है।1
- गंगापुर सिटी के ग्राम पंचायत सेवा ब्लॉक में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम किया आयोजित1
- सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर से मातृ दिवस के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। यह संदेश माँ के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को समर्पित है।1
- सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में आधार कार्ड कलेक्शन केंद्रों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। दो-तीन घंटे के इंतजार के बाद जाकर कहीं उनका नंबर आता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सपोटरा के जाखोदा ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का नादौती तबादला होने पर ग्रामीणों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया और प्रशासन में विश्वास मजबूत किया। उनकी ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।1
- जाखोदा ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी को तबादले पर भावुक विदाई दी गई। ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया क्योंकि उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। यह समारोह उनके प्रति जनता के विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।1
- करौली जिला अस्पताल मार्ग पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर स्थाई-अस्थाई कब्जे हटाए। हालांकि, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी, जिसमें कुछ को बख्श दिया गया। व्यापारियों ने नगर परिषद पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है।4
- गंगापुर सिटी के सेवा ब्लॉक में ग्राम रथ अभियानग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत सेवा में1